5 तरह के एथलीट्स जो आपको ONE Championship में मिलेंगे

ONE Flyweight Muay Thai World Champion Rodtang “The Iron Man” Jitmuangnon

ONE Championship एक ऐसी जगह है जहां दुनिया के सबसे अच्छे मार्शल आर्टिस्ट मौजूद हैं। वो न सिर्फ अपने डिविजन की पेचीदगियों बल्कि अपने अगल व्यक्तित्व को भी दर्शाते हैं।

The Home Of Martial Arts में जानवरों से प्रेम करने वालों से लेकर गेमर्स, डांसर्स और मजाकिया आदि एथलीट्स मौजूद हैं। ये हैं 5 प्रकार के व्यक्तित्व वाले एथलीट्स जिन्हें आप सर्कल में पाएंगे।

डांसर्स

जब ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन सर्कल में कदम रखते हैं, तब उनके सामने सिर्फ एक ही निशाना होता है।

लेकिन जब वो सर्कल में मुकाबले के लिए एंटर कर रहे होते हैं तो वो पैरों, शरीर और हाथों से अपनी अनोखी मूवमेंट्स की कला को फैंस के सामने दिखाते हैं।

अगर शकीरा स्ट्राइक कर सकतीं तो वो स्टैम्प फेयरटेक्स के रूप में पुर्नजन्म लेतीं।

ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन अपने बॉयफ्रेंड रोडटंग के मुकाबले ज्यादा तेजी से शुरुआत करती हैं।

इसके बावजूद स्टैम्प प्रशंसकों के दिल को उसी तरह जीतने में सफल होती हैं। Fairtex की प्रतिनिधि के वॉकआउट वॉल्ट्ज का नाम उनके नाम पर ही है: “स्टैम्प डांस”

अगर ये दोनों ने कभी भी शादी की तो एक जबरदस्त डांस की उम्मीद की जा सकती है।

कॉमेडियन

अगर आप पेचडम “बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाएंगे तो आपको जल्द ही पता चल जाएगा कि इस 22 वर्षीय स्ट्राइकर को मनोरंजन कितना पसंद है।

शानदार स्माइल और शानदार बालों के साथ पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन एक शानदार प्रैंक (मजाक) करने में कामयाब होते हैं जिसमें मोटरबाइक का उपयोग किया हुआ प्रैंक जबरदस्त है।

ऊपर दी गई वीडियो में “द बेबी शार्क” अपने साथी ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी को एक लकड़ी और कैन से गुमराह कर रहे हैं।

पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप चैलेंजर अगिलान थानी भी उसी तरह अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को मुस्कुराहट दिलाते हैं।

इस पोस्ट में “एलीगेटर” लोकी को चिकन खिला रहे हैं और लग रहा है कि मार्वल के विलन को ये काफी पसंद आ रहा है, शायद उससे भी ज्यादा जितना थानी को जोक का आनंद लेकर आ रहा है।



नर्ड (असामाजिक लेकिन तेज दिमाग वाले लोग)

ONE Heavyweight World Champion Brandon Vera poses with his Funko Pops collection

ONE Championship के एथलीट्स को लोग शायद नर्ड नहीं समझेंगे लेकिन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा और शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी के पास सुपरमैन के जैसे ही क्लार्क केंट जैसा दोहरा व्यक्तित्व है।

उदाहरण के लिए, वेरा को खिलौने जमा करना पसंद है। उनके पास 400 से भी ज्यां फंको पॉप हैं! साथ ही वो कैरेक्टर्स को गर्व से अपने घर और जिम में सजाते हैं।

Shinya Aoki NAGA8492.jpg

एओकी को पढ़ने का काफी शौक है और उन्होंने एक बुक भी लिखी है। वो कई जापानी मीडिया आउटलेट्स में लेखक के रूप में खुदको व्यस्त रखते हैं।

साथ ही “टोबीकन जुडन” ONEFC.com पर “Shinya Aoki’s ONE 101” नाम के कॉलम में लिखते भी हैं। इससे पता चलता है कि गेम को ध्यान से देखने वाले एओकी क्या प्रदान कर सकते हैं।

जानवरों से प्यार करने वाले

https://www.instagram.com/p/B78eGrfpMKk/

अगले दो एथलीट्स को मुकाबला करना पसंद है लेकिन उन्हें अपने छोटे दोस्तों का ध्यान रखना भी पसंद है।

जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन के पास 6 बिल्लियां है जिनका नाम ओलिव, गार्लिक, स्नोफ्लेक, शैडो हंटर, पीनट और काका है।

ONE Women's Atomweight World Champion Angela Lee and her puppy, Rocky

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली इस चीज़ की दूसरी ओर है। उन्हें बिल्लियों के बजाय डॉग्स में खास रुचि है।

सर्कल में सबसे ज्यादा वर्ल्ड टाइटल बाउट्स करने वाली इस एथलीट के पास दो अमेरिकी बुल्डॉग्स हैं जिनका नाम रॉकी और एथीना है, वो उनके ट्रेनिंग पार्टनर की भूमिका भी निभाते हैं।

गेमर्स

Demetrious Johnson Jihnin Radzuan Agilan Thani 1970 01 01 07.jpg

ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन प्रोमोशन के पूरे रोस्टर के सबसे अच्छे गेमर हैं।

आज तक के सबसे अच्छे मार्शल आर्टिस्ट गेमिंग को लेकर इतने गंभीर हैं कि उन्होंने अपने घर में एक अलग गेमिंग स्टूडियो बनाया है जहां वो हर दिन ट्विच पर लाइव स्ट्रीम करते हैं।

ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ असल में जॉनसन से ज्यादा दूर नहीं है।

मार्शल आर्ट्स से पैचीओ का परिचय कराने वाले उनके अंकल ने ही उनसे गेमिंग शुरू कराई।

“द पैशन” के मन में फर्स्ट-पर्सन शूटर्स के लिए एक अलग जगह है और उन्हें ‘कॉल ऑफ ड्यूटी’ सबसे ज्यादा पसंद है।

ये भी पढ़ें: मुश्किलों से उबरकर सुपरलैक कियातमू9 को मिला सफलता का रास्ता

लाइफ स्टाइल में और

MurHawkSlater 1200X800
Thongpoon PK Saenchai Timur Chuikov ONE Fight Night 19 39 scaled
Liam Nolan Ali Aliev ONE Fight Night 18 35 scaled
Smilla Sundell Allycia Hellen Rodrigues ONE Fight Night 14 7 scaled
Nong O Gaiyanghadao Liam Harrison ONE on Prime Video 1 1920X1280 2
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 22
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 31
John Lineker Kim Jae Woong ONE Fight Night 13 98
Stamp Fairtex defeats Puja Tomar at ONE A NEW TOMORROW DC 2150
267626401_455098189352410_8650012728357103411_n.v1
Jackie Buntan Diandra Martin ONE Fight Night 10 11
Jackie Buntan Diandra Martin ONE Fight Night 10 21