ONE: A NEW BREED में स्टार्स के लिए क्या-क्या दांव पर लगा होगा

Rodlek Stamp Kulabdam

ONE Championship अपनी नई 3 इवेंट्स की सीरीज की शुरुआत इस शुक्रवार, 28 अगस्त से करने जा रही है। ONE: A NEW BREED में शामिल सभी सात मुकाबले बेहद महत्वपूर्ण हैं।

कहीं बदला पूरा करने की कोशिश की जाएगी, एक टूर्नामेंट का फाइनल होगा, वर्ल्ड टाइटल मैच शो को हेडलाइन करेगा और इसके अलावा भी इवेंट में काफी कुछ दांव पर लगा होगा।

देखिए वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स को आगामी इवेंट में जीत हासिल कर क्या फायदा हो सकता है।

स्टैम्प फेयरटेक्स और एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़

मेन इवेंट में ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स को ब्राजीलियाई स्टार एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करना है।

थाई सुपरस्टार 2 स्पोर्ट्स में ONE वर्ल्ड टाइटल जीतने वाली पहली एथलीट रही हैं और पिछले एक साल से लगातार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैचों में जीत दर्ज करती आ रही हैं।

हालांकि, उन्हें करीबी मुकाबले में जेनेट “JT” टॉड के खिलाफ अपना ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल गंवाना पड़ा था। इसलिए अपने मॉय थाई टाइटल के बचाव के लिए वो पहले से भी अधिक प्रेरित महसूस कर रही होंगी। एक तरफ उन्हें अपने होमटाउन में मैच होने का फायदा मिलने वाला है, तो वहीं मॉय थाई कॉम्पिटिशन उन्हें सबसे अधिक पसंद है।

उनके लिए जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा। उन्हें टैलेंटेड रोड्रीगेज़ के अटैक से खुद को बचाना होगा, जो ये साबित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि वो दुनिया की बेस्ट एथलीट्स को हरा सकती हैं और ONE वर्ल्ड चैंपियन बनकर खुद को एक नई पहचान दिला सकती हैं।

रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम और कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई

इस शुक्रवार ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट का विजेता सामने आने वाला है, जिसके फाइनल में रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम और #3 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई की भिड़ंत होनी है।

दोनों एथलीट्स Bangkok Stadium सर्किट में मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियंस रह चुके हैं और उनका फाइटिंग स्टाइल भी एक जैसा है। दोनों को फ्रंटफुट पर रहकर लो किक्स और दमदार क्रॉस लगाना पसंद है।

टूर्नामेंट का फाइनल मैच संभव ही एक्शन से भरपूर रहने वाला है, क्योंकि इसके विजेता को नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलेगा।

विजेता को फायदा ही फायदा होगा, वहीं हारने वाले एथलीट को एक बार फिर से शुरूआत करनी होगी।

डेनिस ज़ाम्बोआंगा और वट्सापिन्या केउखोंग

Filipina Denice Zamboanga faces Watsapinya Kaewkhong at ONE: A NEW BREED

ONE: A NEW BREED में #1 रैंक की विमेंस एटमवेट कंटेंडर डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा वापसी कर रही हैं, जिनका सामना अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू कर रहीं वट्सापिन्या “ड्रीम गर्ल” केउखोंग से होगा।

बाउट कार्ड में डेनिस के भाई ड्रेक्स भी शामिल हैं। उनका रिकॉर्ड अभी तक 7-0 का रहा है और यहां तक कि फरवरी में उन्हें एंजेला ली के खिलाफ ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट भी दिया गया था।

लेकिन उन्होंने टाइटल शॉट से पहले खुद को साबित करने के लिए एक और मैच में शामिल हुई हैं।

अब उन्हें एंजेला ली के खिलाफ चैंपियनशिप मैच पाने के लिए एक ऐसी एथलीट को हराना होगा, जिनके पास कई तरह की स्किल्स हैं। केउखोंग थाईलैंड नेशनल रेसलिंग टीम का हिस्सा हैं, नेशनल जूडो चैंपियन हैं और मॉय थाई में उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 46-12 का है।

अगर “द मेनेस” जीत दर्ज करने में सफल रहती हैं तो वो टॉप रैंक कंटेंडर बनी रहेंगी और साथ ही उन्हें ली के खिलाफ चैंपियनशिप मैच भी मिल जाएगा। लेकिन अगर “ड्रीम गर्ल” को जीत मिलती ही तो वो ONE की सबसे उभरती हुई स्टार्स में से एक बन जाएंगी।



वंडरगर्ल फेयरटेक्स और केसी कार्लोस

Wondergirl Fairtex and KC Carlos face at ONE: A NEW BREED

ONE Super Series का विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई डिविजन अच्छी लय में दिखाई दे रहा है। अपने अगले मैच में वंडरगर्ल फेयरटेक्स, केसी “पिनाय फाइट” कार्लोस के खिलाफ जीत हासिल कर अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी।

ONE: NO SURRENDER III में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में उन्होंने केवल 81 सेकंड में ब्रूक फैरेल को नॉकआउट कर दिया था।

इस शुक्रवार वो ग्लोबल स्टेज पर लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से रिंग में उतरेंगी। लेकिन इसके लिए उन्हें Chalong Boxing Stadium चैंपियन कार्लोस को मात देनी होगी।

दोनों टैलेंटेड एथलीट्स हैं और इस मैच की विजेता संभवत ही इस डिविजन के पहले वर्ल्ड टाइटल की टॉप कंटेंडर्स में से एक बन जाएगी।

ड्रेक्स ज़ाम्बोआंगा और डेचादिन सोर्नसिरीसुफाथिन

Philippine mixed martial artist Drex Zamboanga faces Detchadin Sornsirisuphathin at ONE: A NEW BREED

अपना-अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे ड्रेक्स “टी-रेक्स” ज़ाम्बोआंगा और डेचादिन “डेचपूल” सोर्नसिरीसुफाथिन फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कॉन्टेस्ट में आमने-सामने आने वाले हैं।

दोनों के बीच काफी समानताएं हैं। दोनों का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 8-5 का है, दिलचस्प निकनेम हैं और अपने-अपने देश के क्षेत्रीय टूर्नामेंट्स में काफी सफलता प्राप्त कर चुके हैं। ज़ाम्बोआंगा फिलीपींस में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन रहे हैं, वहीं सोर्नसिरी थाईलैंड में एमेच्योर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन रह चुके हैं।

दोनों ही एथलीट्स जीत हासिल कर रिंग से बाहर आना चाहेंगे और दोनों के साथ दिलचस्प कहानियां जुड़ी हैं।

“टी-रेक्स” पहली बार अपनी बहन डेनिस के साथ ONE के बाउट कार्ड को साझा कर रहे हैं, इसलिए जीत संभव ही उनके लिए यादगार साबित होने वाली है। वहीं, “डेचपूल” ONE Warrior Series से आने वाले मेन रोस्टर के सफल एथलीट्स में शामिल होना चाहते हैं।

हुआंग डिंग और सोक थय

Huang Ding fights Sok Thy at ONE: A NEW BREED

शो के दूसरे मैच में कंबोडियाई स्टार सोक थय और चीनी स्ट्राइकर हुआंग डिंग आमने-सामने होंगे। दोनों एथलीट्स ONE में एलीट लेवल के एथलीट्स का सामना कर चुके हैं लेकिन अभी तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाए हैं।

थय, कुन खमेर वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं, लर्डसीला फुकेत टॉप टीम और मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी को कड़ी चुनौती दे चुके हैं। यहां तक कि वो रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के साथ भी रिंग साझा कर चुके हैं, लेकिन उस समय रोडटंग ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नहीं हुआ करते थे।

हुआंग ONE Hero Series में सफलता हासिल कर यहां तक पहुंचे हैं, कुछ हफ्ते पहले अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया है लेकिन फाहदी “द ग्लैडिएटर” खालेद के खिलाफ 3 राउंड तक चले करीबी मुकाबले में उन्हें हार मिली थी।

फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन में कई बड़े स्टार्स मौजूद हैं, इसलिए इस शुक्रवार एक जीत दोनों सुपरस्टार्स के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाली है।

योडकाइकेउ फेयरटेक्स Vs. एलेक्स शिल्ड

Thai mixed martial artist Yodkaikaew Fairtex takes on Alex Schild at ONE: A NEW BREED

इवेंट की शुरुआत Fairtex जिम के योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स और Tiger मॉय थाई के एलेक्स शिल्ड के मैच से होने वाली है।

ये योडकाइकेउ का ONE Championship में दूसरा मैच होगा, वहीं वो लगातार दूसरे मैच में Tiger Muay Thai के मेंबर का सामना करने वाले हैं।

ONE: NO SURRENDER II में “Y2K” ने उस समय अपराजित रहे जॉन शिंक को दूसरे राउंड में हराकर यादगार जीत अपने नाम की थी।

शिल्ड के खिलाफ जीत हासिल कर Fairtex टीम के स्टार Tiger Muay Thai के एथलीट्स के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को 2-0 करने का प्रयास करेंगे और ये साबित करने की कोशिश करेंगे कि वो फ्लाइवेट डिविजन के बड़े स्टार्स में से एक बनने के काबिल हैं।

वहीं अमेरिकी एथलीट, योडकाइकेउ के खिलाफ अपने टीम मेंबर की हार का बदला लेने की कोशिश करेंगे और मेन रोस्टर में धमाकेदार अंदाज में शुरुआत करना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: A NEW BREED को मिस नहीं करना चाहिए

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)