ONE: A NEW BREED के 3 मुकाबले जो आपको जरूर देखने चाहिए

Yodkaikaew Fairtex John Shink NS2

ONE Championship अपने अगले इवेंट्स की सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करने के लिए तैयार है।

इस शुक्रवार, 28 अगस्त को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में ONE: A NEW BREED का आयोजन होना है और कार्ड में ऊपर से लेकर नीचे तक कई दिलचस्प मुकाबले शामिल हैं।

शो को ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच हेडलाइन करेगा, वहीं को-मेन इवेंट मैच में ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट का फाइनल होगा। लेकिन इनके अलावा भी ऐसे कई मुकाबले हैं, जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं।

तो आइये जानते हैं उन 3 मैचों के बारे में जो आपको बिल्कुल मिस नहीं करने चाहिए।

वंडरगर्ल फेयरटेक्स Vs. केसी कार्लोस

Wondergirl Fairtex fights Brooke Farrell in a Muay Thai bout at ONE: NO SURRENDER III

शो के सबसे दिलचस्प मैचों में से एक स्ट्रॉवेट मॉय थाई कॉन्टेस्ट होने वाला है, जिसमें वंडरगर्ल फेयरटेक्स और अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहीं केसी “पिनाय फाइट”कार्लोस आमने-सामने आने वाली हैं।

पिछले हफ्ते ONE: NO SURRENDER III में Fairtex टीम की मेंबर ने 2020 के सबसे यादगार डेब्यू मैचों में जगह बनाई थी। उन्होंने दमदार पंच लगाते हुए केवल 81 सेकंड में ब्रूक फैरेल को नॉकआउट कर दिया था और संभवत ही वो टैलेंटेड युवा एथलीट के ONE Championship के सफर की शुरुआत मात्र रही।

ग्लोबल स्टेज पर अपने अगले मैच के लिए वंडरगर्ल ने वादा किया है कि इस बार वो पहले से भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस बार वो पंचों के साथ-साथ नी-स्ट्राइक्स और एल्बोज लगाकर भी अपनी प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचाने वाली हैं। इसके अलावा वो अपनी लंबी रीच (पहुंच) का फायदा उठाकर राइट क्रॉस भी लगाएंगी।

उन्हें अमेरिकी एथलीट केसी कार्लोस की चुनौती से पार पाना होगा, जो थाईलैंड में ट्रेनिंग करती हैं और Chalong Boxing Stadium चैंपियन रह चुकी हैं। उनके पंचों में गज़ब की ताकत है और वो प्रभावशाली एल्बोज लगाना भी अच्छे से जानती हैं। इसके अलावा वो टायक्वोंडो बैकग्राउंड से आती हैं इसलिए उनकी किक्स भी बहुत प्रभावशाली साबित होती हैं।

इस बात में कोई संदेह नहीं कि दोनों एथलीट आक्रामक रुख अपनाने वाली हैं, जिससे फैंस को शुरू से अंत तक एक दिलचस्प और धमाकेदार मैच देखने को मिल सके।



हुआंग डिंग Vs. सोक थय

Kun Khmer World Champion Sok Thy punches Mongkolpetch Petchyindee Academy

हुआंग डिंग और सोक थय के बीच होने वाला फ्लाइवेट कॉन्टेस्ट एक्शन से भरपूर रहने वाला है। ONE: NO SURRENDER सीरीज में हार के बाद दोनों एथलीट जीत की लय में वापसी करने का प्रयास करते हुए नजर आएंगे।

चाहे हुआंग को अपने मेन रोस्टर डेब्यू मैच में फाहदी “द ग्लैडिएटर” खालेद के खिलाफ हार मिली थी लेकिन ONE Hero Series के 22 वर्षीय स्टार ने दमदार लो किक्स लगाकर अपने प्रतिद्वंदी के पैरों को खूब क्षति पहुंचाई थी। वहीं, वो एक सामान्य फ्लाइवेट एथलीट से थोड़े लंबे भी हैं। इस शुक्रवार संभव ही XMAX Gym के स्टार को थय के खिलाफ 11 सेंटीमीटर लंबे होने का फायदा मिल सकता है।

एक तरफ हुआंग अपनी लो किक्स और लंबाई की मदद से मैच में बढ़त बनाने की कोशिश करेंगे लेकिन ताकत के मामले में थय अपने प्रतिद्वंदी से कहीं अधिक बेहतर साबित हो सकते हैं।

थय अपने मैचों के दौरान मानसिक तौर पर भी अपने प्रतिद्वंदी से बेहतर स्थिति में नजर आते हैं। पिछले मैच में मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ वो बैकफुट पर जाने को राजी नहीं थे और लगातार अपने लंबे प्रतिद्वंदी को पीछे जाने के लिए मजबूर कर रहे थे। पिछड़ने के बाद भी कुन खमेर वर्ल्ड चैंपियन उस मैच में मजबूती से डटे रहे।

कंबोडियाई एथलीट कभी किसी चुनौती से डरे नहीं हैं। इसलिए अगर हुआंग अपनी रीच का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं तो थय जरूर आक्रामक अंदाज में आगे आकर अटैक करने की कोशिश करेंगे, जो इस मैच को और भी दिलचस्प बना देगा।

योडकाइकेउ फेयरटेक्स Vs. एलेक्स शिल्ड

Mixed martial artist Yodkaikaew Fairtex cracks John Shink with an uppercut

इवेंट की शुरुआत मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच से होगी, जिसमें उभरते हुए सितारे योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स और एलेक्स शिल्ड आमने-सामने होंगे।

ये फ्लाइवेट कॉन्टेस्ट स्ट्राइकर बनाम ग्रैपलर के बीच का एक धमाकेदार मुकाबला साबित होने वाला है। Max Muay Thai Stadium चैंपियन योडकाइकेउ स्टैंड-अप गेम की मदद से Tiger Muay Thai टीम के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) और नो-गी कोच के खिलाफ बढ़त हासिल करने की कोशिश करेंगे।

कुछ हफ्ते पहले ONE: NO SURRENDER II में Fairtex टीम के स्टार ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में स्ट्राइकिंग स्किल्स से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने Tiger Muay Thai स्टार जॉन शिंक को दमदार पंच लगाते हुए मात दी थी। हालांकि, “Y2K” को मैच के दौरान टेकडाउन भी किया गया था लेकिन हर बार वो बिना देरी किए वापस अपने पैरों पर खड़े होने में भी सफल रहे और अंत में उस समय अनपराजित रहे अपने प्रतिद्वंदी को लेफ्ट क्रॉस लगाकर हराया था।

इस शुक्रवार योडकाइकेउ Tiger Muay Thai के एथलीट के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को 2-0 का करने का प्रयास करेंगे। लेकिन उनके अमेरिकी प्रतिद्वंदी भी बदला लेने का हर संभव प्रयास करेंगे, जिन्हें ग्लोबल स्टेज पर अपनी पहली जीत का भी इंतज़ार है।

शिल्ड के पास वो स्किल्स हैं, जो उन्हें जीत दिलाने में मदद कर सकती हैं क्योंकि उनका ग्राउंड गेम अपने थाई प्रतिद्वंदी से बेहतर है।

अमेरिकी एथलीट Grapplers Quest Champion और BJJ ब्राउन बेल्ट होल्डर भी हैं। अगर वो “Y2K” को ग्राउंड गेम में लाने में सफल रहते हैं तो जरूर मैच उसी पल फिनिश हो सकता है। आज तक शिल्ड अपने करियर में 3 बार रीयर-नेकेड चोक लगाकर जीत दर्ज कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: A NEW BREED को मिस नहीं करना चाहिए

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)