केसी कार्लोस की चुनौती के लिए तैयार हैं वंडरगर्ल: ‘अपने हर एक मूव का इस्तेमाल करूंगी’

Muay Thai fighter Wondergirl Fairtex holds her hands together following her debut victory

ONE: NO SURRENDER III में धमाकेदार अंदाज में डेब्यू करने के बाद वंडरगर्ल फेयरटेक्स एक बार फिर रिंग में उतरने के लिए तैयार हैं।

इस शुक्रवार, 28 अगस्त को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने वाले ONE: A NEW BREED के स्ट्रॉवेट मॉय थाई कॉन्टेस्ट में उनका सामना केसी “पिनाय फाइट” कार्लोस से होना है। युवा थाई एथलीट COVID-19 महामारी के समय में मैचों का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित महसूस कर रही हैं।

21 वर्षीय स्टार ने कहा, “ये मेरे लिए बहुत बड़े सौभाग्य की बात है कि मुझे ONE में फाइट करने का मौका मिल रहा है।”

“दुनिया के सभी एथलीट्स फाइट करना चाहते हैं, लेकिन COVID-19 महामारी के समय में वो ऐसा करने में असमर्थ हैं। लेकिन मुझे ये मौका मिल रहा है इसलिए मैं बहुत खुश महसूस कर रही हूं।”

Wondergirl Fairtex fights Brooke Farrell in a Muay Thai bout at ONE: NO SURRENDER III

ONE: A NEW BREED में Fairtex टीम की मेंबर की भिड़ंत खुद से अधिक अनुभवी फिलीपीनो एथलीट से होने वाली है। साथ ही वंडरगर्ल की प्रतिद्वंदी अपने करियर में कई थाई एथलीट्स को मात दे चुकी हैं।

साल 2016 में “पिनाय फाइट” ने थाईलैंड की नोंग फाह को हराकर Chalang Stadium बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती थी। उसके बाद उन्होंने चीन में और मेक्सिको के IFMA के मैचों में भी भाग लिया।

वंडरगर्ल ने कहा, “मैंने थाई एथलीट्स के खिलाफ उनके मुकाबलों को परखा है। उनकी स्किल्स काफी अच्छी हैं।”

“3 राउंड के मैचों में वो शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाए रखती हैं। लेकिन जब 5 राउंड के मुकाबलों की बात आती है तो वो आक्रामक रुख ना अपनाते हुए स्ट्राइक्स लगाने के मौके ढूंढती हैं।

“उनकी स्ट्राइक्स की टाइमिंग भी काफी अच्छी होती है और डिफेंसिव स्किल्स भी शानदार हैं। मैं अपनी प्रतिद्वंदी को कम आंकने की भूल नहीं करना चाहती।”



आगामी मैच में ये देखने वाली बात होगी कि क्या कार्लोस, वंडरगर्ल के खतरनाक राइट हैंड्स से खुद को बचा पाएंगी। अगर वो ऐसा करने में सफल रहती हैं तो थाई सुपरस्टार दूसरी रणनीति के तहत अटैक करने पर फोकस करेंगी।

Fairtex टीम की मेंबर ने कहा, “मेरी रीच उनसे बेहतर है, इसलिए जाहिर तौर पर मुझे इस मैच में उसका फायदा मिल सकता है। मेरे राइट हैंड्स, एल्बोज और नी-स्ट्राइक्स में बहुत ताकत होती है।”

तो क्या ये गेम प्लान वंडरगर्ल को जीत दिला पाएगा?

उन्होंने हंसते हुए कहा, “मैं भी जानना चाहती हूं कि ये गेम प्लान कितना कारगर साबित होगा। अभी मैं इसके बारे में कुछ नहीं कह सकती लेकिन इस मैच में अपना बेस्ट प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली। अगर मुझे उन्हें नॉकआउट करने का मौका मिला तो जरूर मैं मैच को फिनिश करने पर ही फोकस करूंगी, ठीक उसी तरह जैसा मैंने पिछले मैच में किया था।”

इस बात में भी कोई संदेह नहीं कि ONE: NO SURRENDER III में प्रोमोशनल डेब्यू मैच में अपनी प्रतिद्वंदी ब्रूक फैरेल को एकतरफा अंदाज में पहले ही राउंड में नॉकआउट कर दिया था। थाई स्टार ने अपने दमदार राइट हैंड का प्रयोग कर ऑस्ट्रेलियाई एथलीट को खूब क्षति पहुंचाई थी और केवल 81 सेकंड में मुकाबला अपने नाम किया।

धमाकेदार शुरुआत के बाद भी थाई स्टार अपने प्रदर्शन में और सुधार करते हुए कार्लोस के खिलाफ पहले से भी अनोखे अंदाज में जीत दर्ज करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, “पिछले मैच में मैंने पंचों का अधिक इस्तेमाल किया था। पूरा गेम प्लान ही पंच लगाने पर आधारित रहा। मैं दुनिया को ये दिखाना चाहती हूं कि मैं अन्य तरीकों से भी मुकाबलों को जीत सकती हूं। मेरे पास जितने भी मूव्स हैं, मैं उन सभी का इस्तेमाल करने वाली हूं।”

अगर वंडरगर्ल इस शुक्रवार अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज करने में सफल रहती हैं तो जरूर उनका ONE Championship करियर शानदार रहने वाला है। अन्य एथलीट्स की ही भांति वो भी वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहती हैं।

लेकिन ऐसा करने के लिए वो कोई जल्दबाजी भी नहीं करना चाहती।

थाई स्टार ने कहा, “ONE Championship में मेरा लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियन बनने का है। लेकिन अपने सपने को पूरा करने से पहले मैं ज्यादा से ज्यादा अनुभव प्राप्त करना चाहती हूं।”

“पिछले साल जब मैं ONE में नहीं थी तो अक्सर दूसरे और तीसरे राउंड में मैचों को फिनिश कर पा रही थी। इसलिए मुझे अभी टॉप पर पहुंचने से पहले और भी कठिन चुनौतियों का सामना करना है।”

Wondergirl Fairtex fights Brooke Farrell in a Muay Thai bout at ONE: NO SURRENDER III

हालांकि, वंडरगर्ल ने “पिनाय फाइट” के खिलाफ मैच से पहले कोई आखिरी शब्द नहीं कहे हैं लेकिन उन्होंने अपने फैंस के लिए जरूर एक मैसेज दिया है।

उन्होंने कहा, “मुझे सपोर्ट करने के लिए दुनिया भर में मौजूद अपने फैंस का मैं धन्यवाद व्यक्त करना चाहती हूं। अगले मैच में मैं अपना बेस्ट प्रदर्शन करूंगी और जब तक मैच जीत नहीं जाती, तब तक संघर्ष करती रहूंगी।”

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: A NEW BREED को मिस नहीं करना चाहिए

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.