ONE: A NEW BREED में ड्रेक्स और डेनिस ज़ाम्बोआंगा अपने सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध

Philippine mixed martial artist stands against the fence

इस शुक्रवार, 28 अगस्त को दुनिया भर के फैंस ONE Championship की सबसे नई भाई-बहन की जोड़ी को एक ही इवेंट का हिस्सा बनते देख पाएंगे, जो भविष्य में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियंस बनने का सामर्थ्य भी रखते हैं।

फिलीपीनो भाई-बहन डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा और ड्रेक्स “टी-रेक्स” ज़ाम्बोआंगा ONE: A NEW BREED के बाउट कार्ड का हिस्सा हैं।

डेनिस का सामना एटमवेट कॉन्टेस्ट में डेब्यू कर रहीं थाई एथलीट वट्सापिन्या “ड्रीम गर्ल” केउखोंग से होगा, वहीं उनके भाई ड्रेक्स थाई सुपरस्टार डेचादिन “डेच” सोर्नसिरीसुफाथिन के खिलाफ अपना प्रोमोशनल डेब्यू करने वाले हैं।

ये भाई-बहन की जोड़ी फिलीपींस में एमेच्योर लेवल के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स इवेंट्स का एक ही समय पर हिस्सा रह चुकी है, लेकिन इस शुक्रवार ये एक नई उपलब्धि को अपने नाम से जोड़ने वाले हैं।

“द मेनेस” इस मौके को लेकर बहुत उत्साहित महसूस कर रही हैं।

डेनिस ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं क्योंकि वो मेरे कोच के साथ-साथ ट्रेनिंग पार्टनर भी हैं और अब हम एक ही बाउट कार्ड का हिस्सा बन रहे हैं। ये हमारे लिए बहुत खास पल है और मैं बहुत खुश हूं क्योंकि हमारे परिवार के सदस्य भी हमें पूरा सपोर्ट कर रहे होंगे।”

“मैं सच में चाहती थी कि हम एक ही इवेंट में भाग लें, जिससे हमारा करियर एक ही रफ्तार से आगे बढ़े। हम ट्रेनिंग में एक-दूसरे की मदद करते हैं। अगर मुझे किसी चीज की जरूरत होती है तो वो मेरे साथ हमेशा मौजूद होते हैं और उन्हें किसी चीज की जरूरत होती है तो मैं उनकी मदद करती हूं। ये प्रक्रिया हमारे प्यार को और भी गहरा बनाती है।”

Philippine mixed martial artist Denice Zamboanga rains down ground and pound

ड्रेक्स भी खुश हैं लेकिन उन्होंने ये भी माना कि उनके ऊपर दबाव बहुत अधिक रहने वाला है।

उन्होंने कहा, “पहली बार हमने एक एमेच्योर लेवल के मिक्स्ड मार्शल इवेंट में साथ हिस्सा लिया था, लेकिन वो बात अब 6 साल पुरानी हो चली है। मैं दबाव महसूस कर रहा हूं क्योंकि ONE में ये मेरा पहला मैच होगा।”

ज़ाम्बोआंगा परिवार के भाई-बहन का सपना है कि वो भी ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली और ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली की जोड़ी की तरह वर्ल्ड चैंपियंस बनें।

लेकिन उस सपने को पूरा करने की तरफ एक कदम आगे बढ़ने के लिए उन्हें इस शुक्रवार अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। लेकिन जीत दर्ज करना आसान बिल्कुल नहीं रहने वाला क्योंकि उनका सामना बेहतरीन थाई प्रतिद्वंदियों से होने वाला है।

आइए दोनों के मैचों पर एक नजर डालते हैं।

‘द मेनेस’ का वर्ल्ड टाइटल शॉट खतरे में

Denice Zamboanga 🇵🇭 defeats Mei Yamaguchi 🇯🇵

Denice Zamboanga 🇵🇭 defeats Mei Yamaguchi 🇯🇵 via unanimous decision to earn a ONE Atomweight World Title shot against Angela Lee!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/KOTJWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, February 28, 2020

डेनिस अभी विमेंस एटमवेट डिविजन की टॉप रैंक कंटेंडर हैं और वो इसकी हकदार भी हैं।

उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 7-0 का है, जिनमें ONE Championship में वो 2 मैचों में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर चुकी हैं।

पहले उन्होंने दिसंबर में अपनी बेहतरीन ग्रैपलिंग स्किल्स की मदद से वुशु वर्ल्ड चैंपियन जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन को हराया। उसके बाद फरवरी में पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मेई “V.V” यामागुची के ग्राउंड गेम को मात देते हुए जीत हासिल की।

हालांकि, यामागुची के खिलाफ जीत के बाद ही ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने उन्हें ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट देने की घोषणा की थी लेकिन डेनिस को उससे पहले एक और मैच मिल गया है।

इसके पीछे की वजह स्पष्ट थी।

23 वर्षीय स्टार ने कहा, “मुझे लगता है कि ONE: A NEW BREED का ये मैच असल मायनों में मुझे टाइटल मैच के लिए तैयार करेगा।”

“मैं दुनिया को ये दिखाना चाहती हूं कि मैं एंजेला ली को चुनौती देने के काबिल हूं और अपने देश के लोगों के लिए उन्हें हराकर फिलीपींस की पहली एटमवेट चैंपियन बनना चाहती हूं।”

साथ ही वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के लिए इंतजार करना उनके लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकता है। अगर #1-रैंक की कंटेंडर, “ड्रीम गर्ल” को हराने में असफल साबित होती हैं तो ली के खिलाफ उन्हें टाइटल शॉट मिलने की संभावनाएं भी कम हो सकती हैं।

Philippine mixed martial artist Denice Zamboanga cracks Jihin Radzuan

केउखोंग चाहे अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू कर रही हैं लेकिन उनके पास स्किल्स की कोई कमी नहीं है। थाई एथलीट अपने देश की नेशनल रेसलिंग टीम का हिस्सा हैं, थाईलैंड की जूडो चैंपियन रही हैं और मॉय थाई में उनका रिकॉर्ड 46-12 का है।

डेनिस को कोई अंदाजा नहीं है कि इस शुक्रवार उन्हें अपने मैच से क्या उम्मीद रखनी चाहिए इसलिए वो ट्रेनिंग के दौरान हर तरह के मूव्स पर ध्यान दे रही हैं।

उन्होंने कहा, “उनका जो भी गेम प्लान होगा, मैं उसके लिए पूरी तरह तैयार हूं।”

“वो स्टैंड-अप गेम में रहकर अटैक करती हैं या फिर ग्राउंड गेम में रहकर, मैं हर तरह के अटैक के लिए तैयार हूं। मैं उनके द्वारा लगाए जाने वाले हर मूव के लिए तैयार रहूंगी क्योंकि ट्रेनिंग में मैंने खुद को हर तरह की चुनौती के लिए तैयार किया है।”

लेकिन अगर मैच फिलीपीनो एथलीट के गेम प्लान के मुताबिक आगे बढ़ता है, तो जरूर “ड्रीम गर्ल” को इस मैच में जल्दी हार झेलनी पड़ सकती है।

डेनिस ने कहा, “सच कहूं तो मैं उन्हें पहले ही राउंड में फिनिश करना चाहती हूं। फिर चाहे वो नॉकआउट हो, TKO (तकनीकी नॉकआउट) या फिर सबमिशन।”

अगर “द मेनेस” ऐसा करने में सफल रहती हैं तो जरूर ली के खिलाफ ONE वर्ल्ड टाइटल मैच से पहले उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा।



‘टी-रेक्स’ बड़ी चुनौती के लिए तैयार

Filipino flyweight mixed martial artist Drex Zamboanga

डेनिस के रिंग में उतरने से पहले उनके बड़े भाई ड्रेक्स अपना ONE डेब्यू कर चुके होंगे।

“टी-रेक्स” फिलीपींस में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन रह चुके हैं और उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 8-5 का है। वो 3 मैचों में सबमिशन और 4 मैचों में नॉकआउट के जरिए जीत दर्ज कर चुके हैं।

इन्हीं उपलब्धियों ने उन्हें ग्लोबल स्टेज पर स्थान दिलाया है, जहां भविष्य के लिए उन्होंने बड़े प्लान तैयार किए हुए हैं।

27 वर्षीय स्टार ने कहा, “मैं उत्साहित महसूस कर रहा हूं क्योंकि ये मेरा ONE Championship में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू है और दुनिया की सबसे बड़ी मार्शल आर्ट्स ब्रैंड का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है।”

“ONE में मेरा सपना फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने का है और भविष्य में मैं युवा मार्शल आर्ट्स स्टार्स के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बनना चाहता हूं।”

ड्रेक्स के इस सफर की शुरुआत सोर्नसिरीसुफाथिन के खिलाफ जीत से हो सकती है, जो थाईलैंड में एमेच्योर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन रहे हैं और उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 8-5 का है। 2 मैचों में सबमिशन और 5 में नॉकआउट के जरिए जीत दर्ज कर चुके हैं।

रिच फ्रैंकलिन की ONE Warrior Series में उन्होंने काफी सफलता प्राप्त की और डेवलपमेंटल लीग के साथ जुड़ने वाले सबसे पहले एथलीट्स में से एक थे। शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने मार्क कुइज़ोन और मोहम्मद फौज़ने जैसे स्टार्स के खिलाफ जीत दर्ज की और मेन रोस्टर में जगह बनाई।

सोर्नसिरीसुफाथिन और “टी-रेक्स” दोनों को ही पंच लगाना पसंद है लेकिन फिलीपीनो एथलीट अपने पहले मैच में ही फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र बनना चाहते हैं और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत कड़ी मेहनत की है।

ड्रेक्स ने कहा, “ये मैच मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां तक पहुंचने के लिए मैंने बहुत कड़ी मेहनत की है और कई सारे त्याग किए हैं। थाईलैंड में आकर ट्रेनिंग करने का मतलब है कि हमें अपने माता-पिता और परिवार के सदस्यों को घर पर अकेला छोड़ना होता है।”

“इस शुक्रवार मैं अपना बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा और दुनिया को अपनी स्किल्स से अवगत कराने की कोशिश करूंगा। ये मेरे लिए एक धमाकेदार और यादगार लम्हा साबित होने वाला है।”

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: A NEW BREED को मिस नहीं करना चाहिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.