ONE: KING OF THE JUNGLE के विजेताओं का सामना किन एथलीटों के साथ हो सकता है?

Ritu Phogat ONE KING OF THE JUNGLE DC IMGL1700 768x512

शुक्रवार, 28 फरवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में मार्शल आर्ट्स की एक शानदार रात देखने को मिली। ONE: KING OF THE JUNGLE में कई सारे एथलीटों को अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल हुई।

कुछ ने चैंपियनशिप अपने नाम की, तो वहीं कुछ अपने डिविजन में टॉप पर पहुंचने में कामयाब रहे। इसके अलावा कुछ एथलीटों ने वर्ल्ड टाइटल हासिल करने के अपने सपने की ओर कदम बढ़ाया।

अब इवेंट खत्म होने के बाद नजर डालते हैं सबसे बड़े विजेताओं के पांच संभावित मुकाबलों पर।

जेनेट टॉड

Janet Todd poses with her newly-won ONE Atomweight Kickboxing World Title

जेनेट “JT” टॉड ने एक साल बाद स्टैम्प फेयरटेक्स के साथ हुए रीमैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

अब किकबॉक्सिंग क्वीन पर काफी एथलीटों की नजरें होंगी। स्टैम्प फेयरटेक्स उनसे तीसरे मुकाबले की राह जरूर देखेंगी लेकिन नॉर्वे की ऐनी “निंजा” लाइन होगस्टैड उनकी अच्छी प्रतिद्वंदी साबित हो सकती हैं।

32-वर्षीय सुपरस्टार ने इसी साल डेब्यू करते हुए अल्मा जुनिकु को मात दी थी। वो 3 बार नॉर्वे और दो बार स्कैंडिनेवियन किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप्स अपने नाम कर चुकी हैं।

होगस्टैड अपनी शानदार स्किल्स से नई चैंपियन के लिए कई सारी मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं।

टिफनी टियो

Singaporean martial artist Tiffany Teo is ready for action

टिफनी “नो चिल” टियो को अयाका मियूरा के साथ हुई अपनी बाउट की शुरुआत में मुश्किलें झेलनी पड़ीं, लेकिन पहले कड़े राउंड के बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट के जरिए हराया।

दरअसल, ये ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए नंबर 1 कंटेंडर मैच था। मैच में वापसी कर जीत पाकर उन्होंने “द पांडा” जिओंग जिंग नान के खिलाफ टाइटल मैच हासिल कर लिया है।

खास बात ये है कि जिओंग ने टियो को जनवरी 2018 में हराकर खिताब जीता था, और वो तब से उन्हीं के पास है। उसके बाद से सिंगापुर की स्टार एथलीट ने लगातार दो जीत हासिल कर ली हैं।

“नो चिल” पहले से बेहतर नजर आ रही हैं, और वो दूसरे मौके पर स्ट्रॉवेट खिताब को जरूर जीतना चाहेंगी।

ट्रॉय वर्थेन

Evolve MMA's Troy Worthen steps into the Singapore Indoor Stadium for his bout with Mark Fairtex Abelardo

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपनी तीसरी जीत हासिल करने के बाद, ट्रॉय “प्रीटी बॉय” वर्थेन ने खुद को बेंटमवेट डिविजन के टॉप दावेदारों में जगह दिला दी है। सिंगापुर में उन्होंने मार्क “टायसन” फेयरटेक्स एबेलार्डो को हराया।

Evolve के एथलीट ने अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 7-0 कर लिया है और उन्होंने साबित किया है कि वो अपने डिविजन में किसी का भी सामना कर सकते हैं। वर्थेन भविष्य में वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करना चाहेंगे और युसुप सादुलेव को हराकर वो ऐसा कर सकते हैं।

रूसी वॉरियर ने बेंटमवेट डिविजन में पिछली पांच बाउट जीती हैं, और उनकी नजर भी डिविजन के किंग बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस पर है।

दोनों ही एथलीट बेहतरीन ग्राउंड अटैक वाले शानदार रेसलर हैं। दोनों में से जिसकी भी जीत होगी, वो साबित कर देगा कि “द फ्लैश” के खिलाफ मैच के काबिल है।

डेनिस ज़ाम्बोआंगा

The Philippines' Denice Zamboanga is introduced at the Singapore Indoor Stadium

डेनिस “द मेनेस फेयरटेक्स” ज़ाम्बोआंगा ने मेई यामागुची को हराकर वर्ल्ड टाइटल मैच में खुद की जगह पक्की कर ली है।

The Fairtex जिम की एथलीट ने जापानी प्रतिद्वंदी के टेकडाउन की कोशिशों को नाकाम करते हुए जबरदस्त पंच लगाकर एकतरफा जीत हासिल की।

इस जीत के बाद, ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने मिच चिल्सन को बताया कि फिलीपीना एथलीट ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली की अगली चैलेंजर होंगी।

ज़ाम्बोआंगा को सिंगापुर की प्रतिद्वंदी को हराने के लिए अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स पर काम करना होगा, लेकिन उन्होंने यामागुची के खिलाफ बेहतरीन डिफेंस और ग्राउंड पर अच्छा गेम दिखाया था।

ऋतु फोगाट

Indian martial artist Ritu Phogat prays before her upcoming bout

“मिस रेड” वू चाओ चेन को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट ने प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अपना रिकॉर्ड 2-0 कर लिया है।

भारतीय रेसलिंग सुपरस्टार ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दिखाया कि इस नए सफर में वो अगले बड़े कदम के लिए तैयार हैं।

रिच फ्रैंकलिन की ONE Warrior Series ग्रेजुएट नायरीन “न्यूट्रॉन बॉम्ब” क्राओली उनकी अगली प्रतिद्वंदी हो सकती हैं।

ना सिर्फ क्राओली को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में Evolve की स्टार से ज्यादा अनुभव है, बल्कि वो इस खेल के सभी पक्षों में काफी अच्छी हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: KING OF THE JUNGLE – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

हमारे सर्वे में हिस्सा लेकर VVIP अनुभव जीतें!

विशेष कहानियाँ में और

Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.
Stella Hemetsberger celebrates her World Title win over Jackie Buntan at ONE Fight Night 40.
Chinese kickboxer Liu Mengyang taps gloves with Japanese star Masaaki Noiri in their first fight
MMA fighter Lito Adiwang punches Eko Roni Saputra at ONE Fight Night 43.