साल 2019 के टॉप-10 सबमिशन

Shinya Aoki DSC_2448 768x511

ONE Championship के ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट एथलीट्स ने साल 2019 में लगातार एक के बाद एक बेहतरीन सबमिशन फिनिश से फैंस को रोमांचित किए रखा था।

नॉकआउट तो सेकेंडों की बात होती है लेकिन मैट पर एक्सपर्ट स्किल्स वाले एथलीट्स सोच-समझकर अपने मूव्स का इस्तेमाल करते आए हैं, जिससे उन्हें ग्लोबल स्टेज पर जीत मिल सके।

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु, रेसलिंग और जूडो बैकग्राउंड से आने वाले इन मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स को अपनी पूरी जिंदगी ट्रेनिंग करनी पड़ती है, जिससे सबसे महत्वपूर्ण समय पर ये अपने प्रतिद्वंदी को टैप आउट करने पर मजबूर कर सकें।

यहाँ आप देख सकते हैं इस साल ONE में हुए 10 सबसे बेहतरीन सबमिशन।

#1 एडुअर्ड फोलायंग vs. शिन्या एओकी

शिन्या एओकी “टोबीकन जुडन” को एडुअर्ड फोलायंग “लैंडस्लाइड” पर मिली पहले राउंड में एकतरफा जीत ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने दबाव में रहते हुए भी अपनी बेहतरीन स्किल्स के सहारे Team Lakay के स्टार एथलीट से बदला लिया था।

टोक्यो के रहने वाले एओकी ने मार्च में जापान की राजधानी में आयोजित हुए पहले ONE: A NEW ERA के मेन इवेंट में फिलीपींस के एथलीट को हराकर ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल एक बार फिर हासिल किया था। यही टाइटल साल 2016 में एओकी को एडुअर्ड के हाथों गंवाना पड़ा था।

घरेलू फैंस के सामने एओकी ने फोलायंग को पहले पीछे धकेला और फिर उन्हें मैट पर गिरा दिया। यहाँ “टोबीकन जुडन” जबरदस्त फॉर्म में थे और उन्होंने मैच को फिनिश करने की कोशिश की।

“लैंडस्लाइड” जगह बनाकर इससे निकलने का प्रयास कर रहे थे लेकिन एओकी ने आर्म-ट्रायंगल चोक लगाया।

उन्होंने अपने दोनों हाथों को आपस में मिलाया जिससे उन्हें सबमिशन के लिए सटीक पोजिशन मिल चुकी थी। इसके बाद उन्होंने नियमित रूप से अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाए रखा जिससे फोलायंग कमजोर पड़ने लगे। इसी के साथ एओकी एक बार फिर लाइटवेट डिविजन के टॉप पर पहुंच गए थे।

#2 डिमिट्रियस जॉनसन vs. युया वाकामत्सु

American flyweight mixed martial arts legend Demetrious Johnson submits Yuya Wakamatsu via guillotine choke

ONE: A NEW ERA में हुए ONE फ़्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में महान फ़्लाइवेट एथलीट डिमिट्रियस जॉनसन “माइटी माउस” ने अपने ONE डेब्यू मुकाबले में जापान के युया वाकामत्सु को हराया था।

घरेलू फैंस के सामना युया ने पहले राउंड में तो जबरदस्त प्रदर्शन किया और अमेरिकी एथलीट पर जोरदार प्रहार करते रहे। लेकिन दूसरे राउंड में जॉनसन की रेसलिंग स्किल्स ने दोनों के बीच बड़ा अंतर पैदा कर दिया था। उन्होंने वाकामत्सु को टेकडाउन कर बाकी का मैच डोमिनेट किया था।

निराश हो चुके वाकामत्सु निरंतर अपने पैरों पर खड़े होने का प्रयास कर रहे थे लेकिन “माइटी माउस” ने अपने प्रतिद्वंदी की गर्दन को जकड़ लिया और 2 नी लगाते हुए गिलुटीन चोक से जीत दर्ज की।

#3 अयाका मियूरा vs. समारा सैंटोस

Japanese strawweight Ayaka Miura looks to secure an americana

अगस्त में आयोजित हुए ONE: DAWN OF HEROES के इस मैच के शुरुआती सेकेंडों में ही जापानी एथलीट अयाका मियूरा को अपनी प्रतिद्वंदी समारा सैंटोस को टेकडाउन करने में सफलता मिली थी। इसके तुरंत बाद ही उन्हें वो स्कार्फहोल्ड पोजिशन भी ले चुकी थीं।

ब्राजील की समारा हार मानने को तैयार नहीं थीं और लगभग हर सबमिशन के प्रयास को विफल कर रही थीं। अभी दूसरे राउंड को शुरू हुए 2 ही सेकेंड बीते थे तभी अयाका ने एक बार फिर टेकडाउन किया और फिर उसी पोजिशन में आ गईं।

अब जापान की ग्रैपलर को इस बार चोक लगाने के लिए जगह मिल चुकी थी और सैंटोस के बाएं हाथ को अपने पैरों से जकड़ लिया। इसके बाद स्कार्फहोल्ड अमेरिकाना लगाया और अपनी प्रतिद्वंदी को टैप आउट करने पर मजबूर किया।

#4 फैन रोंग vs. रीनियर डी रिडर

Holland's Renier De Ridder locks a D'Arce choke on Fan Rong

रीनियर डी रिडर ने जनवरी में आयोजित हुए ONE: HERO’S ASCENT में अपना ONE डेब्यू किया था और अपने पहले ही मैच में उन्होंने दर्शा दिया था कि वो मिडलवेट डिविजन का बड़ा स्टार बनने का सामर्थ्य रखते हैं।

डच एथलीट ने शुरुआती सेकेंडों में ही जबरदस्त तरीके से फैन रोंग पर सिंगल लेग टेकडाउन लगाते हुए उन्हें नीचे गिरा दिया था। पहले उन्होंने किमूरा लगाने का प्रयास किया था लेकिन चीनी एथलीट अंदरहुक के सहारे इस अटैक से बचने में सफल रहे।

ये अटैक Combat Brothers का प्रतिनिधित्व कर रहे एथलीट को रोक पाने के लिए नाकाफी था। डी रिडर ने तुरंत अपने दाहिने हाथ को उनकी बायीं बाइसेप के नीचे से निकालकर डी’आर्क चोक लगाया और डच एथलीट ने इतना प्रेशर डाला कि फैन रोंग चंद सेकेंडों में बेहोशी की हालत में चले गए थे।

#5 इत्सुकी हिराटा vs. रिका इशिगे

Japanese rising star Itsuki Hirata forces the tap with her head scissors submission

जिन्होंने भी ONE: CENTURY PART I देखा, उन्हें वहाँ जबरदस्त हेड सिज़र सबमिशन देखने को मिला था। जापानी एथलीट इत्सुकी हिराटा “स्ट्रॉन्ग हार्ट फाइटर” ने थाईलैंड की रिका इशिगे “टाइनी डॉल” को चोक लगाकर हराया था।

इस विमेंस एटमवेट मुकाबले के दूसरे राउंड में हिराटा अपनी प्रतिद्वंदी पर शोल्डर लॉक लगाने की कोशिश कर रही थीं लेकिन किसी तरह “टाइनी डॉल” ने अपने घुटनों का प्रयोग कर इससे बाहर निकलने में सफलता पाई। उसके बाद “स्ट्रॉन्ग हार्ट फाइटर” ने थाई एथलीट की कमर पर छलांग मारी और उनके हाथ पर फिगर-फोर ग्रिप लगाकर उन्हें पलट दिया।

जापानी स्टार ने इशिगे के हाथ को छोड़ दिया था इसलिए ऐसा लगने लगा था कि वो स्ट्रेट आर्म लॉक लगाने वाली हैं लेकिन उन्होंने तुरंत अपने प्लान में बदलाव किया।

उन्होंने अपने पैरों के बीच इशिगे की गर्दन को फंसाकर पूरा दबाव डाला जिससे थाई एथलीट को टैप आउट करना पड़ा।

बाकी बेस्ट सबमिशन

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्स: Click here  |  TV: भारत में दोपहर 3:30 बजे से देखें

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48