ONE Championship के इतिहास में फिलिपिंस के 7 महान योद्धा

Team Lakay's Eduard Folayang, Geje Eustaquio, Kevin Belingon, and Honorio Banario post in the Philippines

सितंबर 2011 में ONE Championship की शुरुआत के बाद से फिलीपिंस ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में दुनिया को बेहतरीन एथलीट दिए हैं, जिसकी वजह से यह खेल हमेशा जाना जाता है।

जबरदस्त प्रचार के बाद शुक्रवार 8 नवंबर को मनीला में एशिया एरीना के मॉल में ONE: MASTERS OF FATE की शानदार वापसी हुई। ऐसे में हम उन 7 सर्वश्रेष्ठ फिलिपिनो मार्शल आर्ट्स के योद्धाओं पर नज़र डालते हैं, जो सर्कल के अंदर अपनी बेहतरीन प्रतिभा दिखान के लिए पहचाने जाते हैं।

ये सभी योद्धा इतने प्रतिभाशाली हैं कि उन्हें वरीयता के अनुसार ढालना मुश्किल है। इस वजह से हमने वर्णमाला के अनुसार प्रदर्शित किया है।

1. होनोरियो बानारियो “द रॉक”

मनकायन के मूल निवासी और बेंगुएट के एक छोटे से शहर के होनोरियो बानारियो “द रॉक” ने मार्शल आर्ट्स के लिए बचपन की आकांक्षाओं को त्याग दिया।

“द रॉक” को कॉर्डिलेरा कैरियर डेवलपमेंट कॉलेज में भाग लेने और स्कूल की नई बनी वुशु टीम में प्रतिस्पर्धा करने के लिए छात्रवृत्ति मिली।

फिर वह तुरंत मार्शल आर्ट्स के अग्रणी मार्क सांगियाओ के नेतृत्व में राष्ट्रीय जूनियर वुशु टीम में गए। बाद में उन्होंने खुद को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में तब्दील किया।

टीम लेके में सांगियाओ के जुड़ने के बाद बानारियो ने 2010 में अपनी पेशेवर शुरुआत की। उन्होंने अपने पहले छह मुकाबलों में जीत हासिल की और फिर इस चैंपियनशिप में शामिल हुए।

उन्होंने फरवरी 2013 में अपने हमवतन एरिक “द नेचुरल” केली को ONE: RETURN OF WARRIORS में हराने के बाद प्रशंसा हासिल करते हुए प्रथम ONE Featherweight में वर्ल्ड चैंपियन होने का गौरव हासिल किया।

बानारियो की विनम्र शुरुआत और मार्शल आर्ट के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें एक रोल मॉडल बनाया, जिसे फिलिपिनो के लोग देखते हैं।

2. केविन बेलिंगोन “द सायलेन्सर”

इफुगाओ प्रांत के कियानगन गांव में बड़े होने के दौरान केविन बेलिंगोन “द सायलेन्सर” को पारंपरिक कुश्ती शैली के बूल्टोंग से रूबरू करवाया गया। ब्रूस ली के प्रति अपार प्रेम ने उन्हें मार्शल आर्ट्स सीखने के लिए बहुत प्रभावित किया था।

वह वुशु की तरफ आकर्षित हुए, जब उन्होंने कॉर्डिलारस विश्वविद्यालय में भाग लिया और सांगियाओ की निगरानी में मार्शल आर्ट का अध्ययन किया।

जून 2007 में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स् में खुद को ढाला और अपनी पेशेवर शुरुआत की। बेलिंगोन ने अपने पहले 9 मैच जीते और मार्च 2012 में ONE में शामिल हुए।

उन्हें स्पिनिंग किक और फ्लैशी मूव्स के लिए जाना जाता है। “द साइलेंसर” बेहद तेज और चालाक एथलीट हैं। उनकी छवि देश के कई फिलिपिनो के लिए एक विश्वासपसंद व्यक्ति की तरह बनती है।

बेलिंगोन एक गर्वित परिवार के व्यक्ति के रूप में अपने दिवंगत चाचाओं और दादा की यादों को सम्मानित करने के लिए हमेशा प्रेरित रहते हैं।

उनके बेहतरीन पलों में नवंबर 2018 का वक्त शामिल है, जब उन्होंने ONE के इतिहास में दुनिया के वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो फर्नांडीस “द फ़्लैश” को पराजित करके ONE Bantamweight World का खिताब जीता था।

3. रेने कैटलन “द चैलेंजर”

माकाती, फ़िलीपीन्स में केनेटर फाइटिंग सिस्टम के मालिक और संस्थापक रेने कैटलन “द चैलेंजर” ने पश्चिमी प्रौद्योगिकी संस्थान से अध्ययन करते हुए बॉक्सिंग शुरू की थी।

राष्ट्रीय वुशु टीम के सदस्य के रूप में कैटलन ने एशियाई खेलों, एसईए गेम्स और वुशु चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

दुर्भाग्यवश, रेने ने 2013 में उन्होंने बुरा वक्त देखा, जब उनकी पत्नी एडलिन को कैंसर हुआ और वह इस जंग में हार गईं। गहरा आघात लगने के बावजूद इलोइलो मूल निवासी ने दो हफ्ते बाद अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की शुरुआत की।

द होम ऑफ़ मार्शल आर्ट्स में उनकी शुरुआत काफी कठिन रही लेकिन अब वह खुद को छह-बाउट जीत में पाते हैं। वह ONE Strawweight World Champion जोशुआ पैचीओ “द पैशन” को चुनौती देंगे, जो प्रतियोगिता ONE: MASTERS OF FATE में स्वर्ण के लिए होगी।

4. जेहे युस्ताकियो “ग्रैविटी”

बेंगुएत में जन्मे जेहे युस्ताकियो “ग्रैविटी” ने 14 साल की उम्र में वुशु का अभ्यास शुरू कर दिया था। उन्होंने मार्क सांगियाओ के नेतृत्व में प्रशिक्षित द कॉर्डिलर्स विश्वविद्यालय से छात्रवृत्ति हासिल की और फिलिपिनो वुशु राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती।

प्रसिद्ध टीम लेके के सदस्य के रूप में युस्ताकियो की जागरूकता और ज्ञान किसी से कम नहीं है। उनके फेंट्स और स्लिप्स विरोधियों की प्रतिक्रियाओं को विफल करने के लिए होते हैं। ऐसे में विपक्षियों का उनको हिट करना मुश्किलभरा हो जाता है।

शिक्षा में दोहरी डिग्री पाने वाले ग्रैविटी का टीचिंग में सफल करियर रहा था लेकिन उन्होंने सर्कल के लिए स्कूलहाउस छोड़ दिया। जून 2018 में ONE Flyweight World Title belt जीतने पर अपने निर्णय को उन्होंने पुख्ता कर दिया।

हालांकि, वे स्वर्ण नहीं रखते हैं लेकिन जब अपने पुराने दुश्मन टोनी टोरु “डायनामाइट” से ONE: MASTERS OF FATE में मिलते हैं तो वापसी कर लेते हैं।

5. एडुअर्ड फोलायंग “लैंडस्लाइड”

एडुअर्ड फोलायंग “लैंडस्लाइड” फिलीपींस में एक मार्शल आर्ट आइकन हैं। बचपन में हुई त्रासदी पर काबू पाने से लेकर वर्ल्ड चैंपियन बनने तक के सफर ने उन्हें देशभर के लाखों फिलिपिनो का चहेता बना दिया।

उन्होंने 16 साल की उम्र में किक बॉक्सिंग के साथ मार्शल आर्ट्स की शुरुआत की थी। बाद में यूनिवर्सिटी ऑफ द कॉर्डिलर्स में वुशु छात्रवृत्ति हासिल की और खुद को एक उच्च दर्जे का प्रतियोगी बनाया। वास्तव में, उन्होंने वुशु प्रतियोगिता में 11 पदक जीते, जिसमें दक्षिण पूर्व एशिया खेलों में तीन स्वर्ण शामिल थे।

जून 2007 में पेशेवर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की शुरुआत के ठीक तीन साल बाद “लैंडस्लाइड” ने मार्शल कॉम्बैट सुपरफाइट लाइटवेट चैम्पियनशिप पर कब्जा कर लिया। हालांकि, अभी उनके सबसे बड़े करतब आने बाकी थे।

बेगियुओ के मूल निवासी नवंबर 2016 में राष्ट्रीय नायक बन गए, जब उन्होंने जापानी दिग्गज शिन्या एओकी “टोबीकन जुडन” को TKO के माध्यम से हराकर ONE Lightweight World Title जीता था। हालांकि, उन्होंने अगले वर्ष बेल्ट खो दी थी लेकिन नवंबर 2018 में फिर हासिल कर ली।

अब हल्के स्ट्रैप का योद्धा अमरसना त्सोगुखू “स्पीयर” से ONE: MASTERS OF FATE के सह मुख्य कार्यक्रम में टकराएगा।

6. जोशुआ पैचीओ “द पैशन”

बेंगुएत के ला त्रिनिदाद में जन्मे जोशुआ पैचीओ “द पैशन” बचपन में माटापे की समस्या से जूझे थे। फिर भी उन्होंने युद्ध खेलों में अपनी गहरी दिलचस्पी दिखाई।

वह जब 11 साल के थे तो चाचा ने उन्हें मॉय थाई और किक बॉक्सिंग से रूबरू करवाया। इसके प्रशिक्षण ने उनका अतिरिक्त वजन कम करने में मदद की। बाद में वह परिवर्तन कर वुशु की तरफ चल पड़े और उन्होंने वहां भी सफलता का स्वाद चखा।

पैचीओ ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उन्होंने हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट डिग्री पाने के लिए द कॉर्डिलर्स विश्वविद्यालय में प्रवेश किया, तो वे सांगियाओ के संरक्षण में स्कूल के वुशु दस्ते में शामिल हो गए। वहां से उन्होंने टीम लेके के साथ प्रशिक्षण लिया और मिश्रित मार्शल आर्ट्स की तरफ रुचि बढ़ाते हुए खुद को मोड़ा।

दिसंबर 2013 में एक सफल प्रो डेब्यू के बाद “द पैशन” प्रतियोगिता पर हावी हो गए। शुरुआत में उन्हें कुछ नुकसान उठाना पड़ा लेकिन बाद में उन्होंने अपनी गलतियों से सीख लिया। आखिर में उन्होंने 2018 में ONE Strawweight World Title पर कब्जा कर लिया। उन्होंने कुछ समय के लिए बेल्ट खोई लेकिन पिछले अप्रैल में फिर हासिल कर ली।

पैचीओ ने सेल्फ डब्ड पैशन लॉक इजाद किया है, जो एक संशोधित हैमरलॉक है। इसे 2018 में ‘द सबमिशन ऑफ द ईयर’ चुना गया था।

स्टैंड-अप गेम में घातक योद्धा के रूप में ONE Strawweight World Champion एक बेहतरीन मार्शल आर्ट्स योद्धा है, जिसने अपनी पहचान वैश्विक मंच पर बनाई है।

7. ब्रैंडन “द ट्रुथ” वेरा

वर्जीनिया के नॉरफॉक के ब्रैंडन “द ट्रुथ” वेरा एक पैदायशी एथलीट हैं। इस फिलिपिनो-अमेरिकी योद्धा ने शुरू में कॉलेज में पहलवान के रूप में प्रतिस्पर्धा की और संयुक्त राज्य वायु सेना में हस्ताक्षर करने के बाद उन्होंने ग्रीको-रोमन कुश्ती टीम बनाई।

वेरा ने अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट की शुरुआत जून 2002 में की। 2014 में ONE Championship में हस्ताक्षर करने से पहले उत्तरी अमेरिका के कुछ सबसे बड़े संगठनों में प्रतिस्पर्धा की।

एलायंस ट्रेनिंग सेंटर के प्रतिनिधि ने तब इतिहास बनाया, जब उन्होंने दिसंबर 2015 में ONE: SPIRIT OF CHAMPIONS में पॉल चेंग को हराया और ONE Heavyweight World Title अपने नाम किया।

लंबी कदकाठी के मजबूत वेरा एक शानदार फिनिशर हैं। हैविवेट योद्धा ने अपने पिछले 5 मैचों में से चार पहले दौर के नॉकआउट में जीते हैं।

वह कम समय में फिलीपींस के सबसे प्रसिद्ध एथलीटों और मशहूर हस्तियों में से एक बन गए हैं। “द ट्रुथ” ने हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म बाईबस्ट में अभिनय किया है।

विशेष कहानियाँ में और

Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 14 scaled
abdullarambo
Mohammad Siasarani Jo Nattawut ONE Friday Fights 137 9 scaled
Saemapetch Fairtex Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 31 25 scaled
Rambolek Dmitrii Kovtun ONE Fight Night 35 1 scaled
Kongthoranee ONE Friday Fights 39 Open Workout76
Jonathan Di Bella Prajanchai PK Saenchai ONE Fight Night 36 16 scaled
Diogo Reis Daiki Yonekura ONE Fight Night 38 15 scaled
Yuya Wakamatsu Joshua Pacio ONE 173 22 scaled
Nadaka Numsurin Chor Ketwina ONE 173 18 scaled
Dagi Arslanaliev Roberto Soldic ONE 171 3
Nico Carrillo Nabil Anane ONE 170 67