ONE Championship के सुपरस्टार्स ने स्टार वॉर्स डे सेलिब्रेट किया

Rika Ishige

आज दुनिया भर में सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले दिनों में से एक स्टार वॉर्स डे है।

4 मई को सेलिब्रेट किया जाने वाला स्टार वॉर्स अपनी शानदार स्टोरीलाइंस, जबरदस्त फाइट्स और किरदारों के बढ़िया चयन की वजह से प्रसिद्ध हुआ है।

पिछले 3 दशकों से साई-फाई फ्रेंचाइजी जबरदस्त तरीके से आगे बढ़ रही है और रुकने के कोई संकेत नहीं दे रही है। इसकी दर्जनों फिल्में आ चुकी हैं और अभी एक फिल्म आने वाली है। साथ ही द मंडलोरियन टेलीविजन सीरीज काफी ज्यादा प्रसिद्ध हुई।

इसमें कोई शक नहीं है कि ONE Championship के मार्शल आर्ट्स हीरो इससे जुड़े हुए हैं और बहुत सारे स्टार वॉर्स के प्रशंसक हैं। अब ये मार्शल आर्टिस्ट इस फिल्म सीरीज के असल जीवन में आए प्रभाव और अपने पसंदीदा किरदारों के बारे में बताएंगे।

युशिन ओकामी

Japanese mixed martial arts legend Yushin Okami

“स्काईवॉकर्स का इतिहास शानदार है! मैं इस कैरेक्टर का विकास देखकर प्रभावित हुआ। योडा मेरे ग्रैंडमास्टर्स में से एक हैं।

“मेरा पसंदीदा किरदार है हैन सोलो क्योंकि वो ताकतवर, उदार और महिलाओं में लोकप्रिय है और साथ ही एनाकिन स्काईवॉकर भी पसंद है क्योंकि वो अंत में अपनी भावनाओं को अपने बच्चे से साथ जोड़ते हैं। मेरा भी एक बेटा है इसलिए मैं उसकी मदद तो नहीं कर सकता लेकिन उसे सहानुभूति दे सकता हूँ।”

“वो अच्छे भी है और बुरे भी और मुझे उनके कैरेक्टर में एक आदर्श व्यक्ति नजर आता है। मैं उनके साथ खुद को जोड़ने से रोक नहीं पता।

रिका इशिगे

“वो पुरानी है लेकिन आधुनिक भी है। जब उन्होंने शुरुआती एपिसोड बनाए थे, तब उन्होंने स्टेट-ऑफ-द-आर्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया था और नए वर्जन के पहले तक इसका ही इस्तेमाल किया था।

“स्टार वॉर्स ने हमेशा टेक्नोलॉजी से अपने प्रोडक्शन में सुधार किया है। जब भी मैं एपिसोड देखती थी तब मैं उनकी दुनिया से जुड़ जाती थी।

“मुझे ल्यूक स्काईवॉकर भी पसंद है। वो अच्छे भी नहीं है और न बुरे हैं। मैं मानती हूँ कि उनके कैरेक्टर की विशेषताओं की वजह से लोग उन्हें आसानी से पसंद कर लेते हैं। वो मनुष्य और असली है।”

एगी रोज़टेन

Indonesian mixed martial artist Egi Rozten

“मैं जब माध्यमिक विद्यालय में था, तब मैंने स्टार वॉर्स के बारे में जानना शुरू किया था। मेरे लिए ये रोचक था क्योंकि फिल्म में आधुनिक टेक्नोलॉजी दिखाई गई थी। साथ ही मुझे साइंस फिक्शन पसंद है और इस फ्रेंचाइजी में कई अलौकिक चीज़ें दिखाई गई।

“ये काफी लंबी कहानी है लेकिन अंत में ये यूनिवर्स में अच्छे और बुरे लोगों के बीच लड़ाई है।

“मेरे अनुसार हम इस कहानी से सीख सकते हैं कि हमें हमेशा आशावादी रहना चाहिए। उदाहरण के लिए, वॉर में प्रिंसेस लिया ऑर्गेना के सामने काफी मुश्किलें आईं लेकिन उन्होंने बुरे लोगों को हराने के लिए अपने साथियों को आशावादी बनाया।

“मुझे आत्मविश्वास की वजह से ये पसंद है। वो जानती थी कि द रेजिस्टेंस की मदद करने का कार्य कठिन था लेकिन वो कभी नहीं रुकीं। मैं मानता हूँ कि जीवन में ऐसा समय भी आता है जब हमें हमारी ताकत पर विश्वास नहीं रहता इसलिए वो एक रिमाइंडर की तरह जो हमें याद दिलाता है कि हमें हार नहीं माननी चाहिए।”



शेनन विराचाई

“मुझे जेडाई पसंद है। वे शांत, चतुर और उत्सुक नजर आते हैं। वे दुनिया को बचाने के लिए मदद करते हैं। वे सारे ही ताकतवर हैं और उनके पास अनोखी शक्तियां है जो मुझे पसंद हैं। जब मैं छोटा था तो इस फिल्म ने मुझ पर काफी बड़ा प्रभाव डाला था। जेडाई के फाइटिंग सीन्स मार्शल आर्ट्स की मानसिकता से जुड़े हुए हैं।

“मुझे बॉबा फेट काफी पसंद है। जब मैं छोटा था तो मुझे उनका सूट काफी पसंद आता था। वो ऐसे हीरो थे जिसने खुद को आजाद कर दिया था और वो किसी के नियंत्रण में नहीं थे। वो एक ओर जाने की बजाय बीच मे रहते थे। वो एडजस्ट कर लेते थे और उन्हें पता था कि कैसे जीना है।

“उनका सफर मेरे और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की तरह लगता है। मैं मार्शल आर्ट्स सीखता हूँ और मैं उसके हर ताकतवर हिस्से का उपयोग कर सकता हूँ और अपने अनुसार बदलाव कर सकता हूँ।”

विक्टर पिंटो

Victor Pinto enters the arena

“स्टार वॉर्स के बारे में एक अच्छी चीज़ है कि कुछ असली नहीं है। मैं काफी छोटी उम्र से ही इसका बड़ा प्रशंसक रहा हूँ क्योंकि एक कैरेक्टर के बारे हमेशा कुछ नई चीज़ पता चलती है और यही चीज़ उसे ज्यादा रोचक बनाती है।

“मैं स्टार वॉर्स के रिवेंज ऑफ द सीथ में डार्थ वेडर बनने से पहले वाला एनाकिन का कैरेक्टर चुनूँगा। आप उस कैरेक्टर के बदलाव को देख सकते हैं क्योंकि सारी बुरी चीज़ों ने उस पर असर डाला लेकिन बाद के एपिसोड्स में आप देख पाएंगे कि बुरा बनने के बाद भी उनके अंदर कुछ अच्छी चीज़ें है।

“साथ ही मैं मानता हूँ कि हेडन क्रिस्टनसन ने अपना गुस्सा दिखाकर शानदार एक्टिंग की। वो सच में मेरे सबसे पसंदीदा विलेन है!”

अज़ीज़ कालिम

Aziz Calim defeats Adi Paryanto via rear-naked choke at ONE: ETERNAL GLORY

“बहुत सारे लोगों की तरह मुझे भी स्टार वॉर्स पसंद है।

“स्पेस के बारे में कहानियां और साई-फाई बढ़िया है और ये हमारी कल्पना को चुनौती देता है और हमें ज्यादा भृमण करने के लिए मजबूर करता है। ये एक चीज़ अन्य सारी चीज़ों से अलग मेरी सूची में शीर्ष पर है।

“मुझे डार्थ वेडर पसंद है। मुझे पता है कि वो अच्छा व्यक्ति नहीं है लेकिन उसमें कुछ बात है जो मुझे पसंद है। उसकी कॉस्ट्यूम शानदार है और वो एक शांत डबल-ब्लेडेड लाइटसेबर है। मुझे उनकी फाइटिंग स्किल्स पसंद है। ये काफी बढ़िया चीज़ है।”

तत्सुमित्सु वाडा

DEEP Flyweight World Champion Tatsumitsu "The Sweeper" Wada heads to the Circle in January 2020

“मुझे स्टार वॉर्स पसंद है। जब मैं स्कूल स्कूल में था तो मेरे दोस्त के कहने पर मैंने ये सीरीज देखना शुरू की थी। पहली फिल्म का स्ट्रक्चर और चौथे एपिसोड से हुई शुरुआत बढ़िया चीज़ रही थी।

“मुझे हैन सोलो और चिउबाका पसंद है क्योंकि मेरा डॉग चिउबाका की तरह दिखता है।”

ये भी पढ़ें: ब्रेंडन वेरा ने अपने अगले चैलेंजर अर्जन भुल्लर को बताया मुश्किल प्रतिद्वंदी

विशेष कहानियाँ में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114