मिच चिल्सन के टॉप-5 ONE एथलीट्स जिनके बारे में आपको जानना चाहिए

Thanh Le defeats Ryogo Takahashi at ONE A NEW TOMORROW

ONE Championship के कॉमेंटेटर मिच “द ड्रैगन” चिल्सन को ग्लोबल स्टेज के एथलीट्स के बारे में जितना ज्ञान है, वो उतने ही उत्साहपूर्ण भी हैं, इसलिए जब भी उन्हें किसी बाउट को अनाउंस करने का मौका मिलता है वो अत्यधिक उत्साहित महसूस करते हैं।

कुछ मार्शल आर्टिस्ट्स ऐसे हैं जिन्हें देखने पर उन्हें माइक पर बोलने से भी ज्यादा दिलचस्पी होती है। इसलिए हम ऐसे कुछ एथलीट्स के नाम आपके सामने रख रहे हैं, जिन्हें मिच चिल्सन सबसे ज्यादा देखना पसंद करते हैं।

#1 रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन

मेरे लिए नंबर-1 पर उस स्पोर्ट का एक एथलीट मौजूद है, जिसके बारे में सबसे ज्यादा जानता हूँ और वो स्पोर्ट है मॉय थाई। ONE Super Series ने जाहिर तौर पर मार्शल आर्ट्स की दुनिया को एक नया रूप दिया है और एक एथलीट जो फिलहाल अपने गेम के टॉप पर हैं, उनका नाम रोडटंग जित्मुआंगनोन है, जो मेरे फेवेरेट स्ट्राइकर हैं।

रोडटंग एक बेहतरीन एथलीट हैं। व्यक्तिगत तौर पर, वो बेहद अच्छे इंसान हैं और कभी धैर्य नहीं खोते लेकिन जब भी वो रिंग में उतरते हैं तो अपने प्रतिद्वंदी को धूल चटा कर ही दम लेते हैं।

मैच से पहले और मैच के बाद उनके प्रतिद्वदियों से बात कर मुझे एहसास हुआ कि जैसे ये कोई 2 अलग-अलग कहानियाँ हैं। जोनाथन हैगर्टी इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। उन्होंने कहा था, ”जब वो पंच लगा रहे थे तो मुझे ऐसे लग रहा था जैसे कोई मुझपर पत्थर बरसा रहा हो।”

रोडटंग खुद एक पत्थर की तरह हैं। वो शारीरिक रूप से काफी मजबूत हैं और उनका मानना है कि वो किसी भी परिस्थिति को झेल सकते हैं। वो एक स्ट्राइकखा कर जवाबी हमला करने में भी कभी परहेज नहीं करते और बिना कोई संदेह वो मेरे सबसे पसंदीदा एथलीट्स में से एक हैं, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए।

#2 थान ली

लिस्ट में दूसरा स्थान फेदरवेट सनसनी थान ली को मिलना चाहिए।

ONE में अभी तक का उनका सफर मुश्किलों भरा रहा है। पहले उन्हें युसुप सादुलेव का सामना करना पड़ा। सादुलेव ने पहले राउंड में उन्हें टेकडाउन करने में सफलता पाई थी और वो लगातार ग्राउंड गेम में रहते ली को क्षति पहुंचा रहे थे। लेकिन हमें ये भी नहीं भूलना चाहिए कि हर राउंड की शुरुआत पैरों पर खड़े रहकर की जाती है और यही चीज ली को खतरनाक बनाती है। दूसरे राउंड में उन्होंने आक्रामक रुख अपनाया और सादुलेव को झकझोर कर रख दिया था।

मैं उनके इस प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुआ और उसके बाद उनका सामना लगातार 2 मैचों में जापानी एथलीट्स से हुआ। उन्होंने पहले कोटेट्सू बोकू को और फिर रयोगो टाकाहाशी को हराया। थान ली एक बेहद ताकतवर एथलीट हैं जो ग्राउंड गेम में अच्छे हैं और स्टैंड-अप गेम में तो उन्हें हरा पाना बहुत ज्यादा मुश्किल है।

#3 गैरी टोनन

मैं गैरी टोनन के साथ फेदरवेट डिविजन पर ही बने रहना चाहता हूँ। मैंने कुछ समय ब्लू बेसमेंट में गुजारा है और जॉन डेनेहर  से ट्रेनिंग ली है और गैरी टोनन के साथ भी अभ्यास किया। ग्राउंड गेम में वो बेहद खतरनाक साबित होते हैं।

ONE में या शायद पूरे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड में कोई एथलीट हो, जो गैरी टोनन को ग्राउंड गेम में टक्कर दे पाए। अगर क्लिंचिंग के दौरान वो किसी एथलीट को एक बार पकड़ लेते हैं, चाहे वो किक को या कुछ और, किसी को नहीं पता होता कि वो आगे क्या करने वाले हैं।

वो किसी भी स्थिति में खतरनाक साबित हो सकते हैं। वो लेग किक को पकड़ सकते हैं, उसके चारों ओर घूम सकते हैं और फिर उसे मोड़कर आपको खूब क्षति पहुंचा सकते हैं। वो खतरनाक हैं, किसी बुरे सपने की तरह हैं और अब तो वो स्ट्राइकिंग भी सीख रहे हैं, जो उन्हें पहले से भी अधिक खतरनाक साबित कर रहा है।

अगर थान ली और गैरी टोनन में से किसी का सामना फेदरवेट चैंपियन मार्टिन गुयेन से होता है तो वो संभव ही पे-पर-व्यू मैच होगा। अगर ऐसा हुआ तो लोग ज्यादा से ज्यादा पैसे देकर इस मैच को देखने आएंगे और फिलहाल इस डिविजन में सबसे ज्यादा प्रतिद्वंदिता देखी जा सकती है। टोनन और ली चैंपियन को चुनौती देने के लिए कमर कस चुके हैं और पूरी तरह तैयार हैं।

#4 डेनिस ज़ाम्बोआंगा

फिलीपींस को अपना नया सुपरस्टार मिल गया है और उनका नाम डेनिस ज़ाम्बोआंगा है।

सिंगापुर में डेनिस ने मेई यामागुची के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और उससे पहले जिहिन राडजुआन के खिलाफ भी वो ऐसा कर चुकी हैं। अब चूंकि वो मेई यामागुची को धमाकेदार अंदाज में हरा चुकी हैं तो उन्हें एंजेला ली के खिलाफ टाइटल शॉट मिल चुका है।

फिलीपींस के लोग अपनी सीट पर बैठ नहीं पाएंगे, जब वो एंजेला ली के साथ उनका मैच देख रहे होंगे। मैं खुद उस मैच को देखने के लिए इंतज़ार नहीं कर पा रहा हूँ। मुझे लगता है कि ये मुकाबला धमाकेदार रहने वाला है।

#5 विटोर बेल्फोर्ट

मैं मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का बहुत पुराना फैन रहा हूँ और विश्वास नहीं कर पा रहा हूँ कि विटोर बेल्फोर्ट ONE Championship में आ रहे हैं।

विटोर, किसी अन्य एथलीट से कहीं ज्यादा समय से इस स्पोर्ट से जुड़े हुए हैं। वो ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं, हाथों में गज़ब की ताकत है और अच्छे से जानते हैं कि मैच में धमाकेदार प्रदर्शन कैसे किया जाता है। जब भी वो एरीना में दाखिल होते हैं तो हमेशा फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

उनके केवल कार्ड में शामिल होने से ही वो आकर्षण का केंद्र बन जाएंगे। वो बॉक्सिंग करना जानते हैं, किकबॉक्सिंग करना जानते हैं और छोटे ग्लव्स में मॉय थाई भी करते हैं। वो ऐसे व्यक्ति हैं जो किसी भी स्पोर्ट में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और मुझे पता है कि ONE ऐसे गजब के एथलीट्स पर हमेशा बड़ा दांव खेलती आई है।

विटोर जैसा कोई एथलीट वो भी 42 साल की उम्र में आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। जब भी वो अपना डेब्यू करेंगे संभव ही फैंस उनसे अपनी नजरें हटा नहीं पाएंगे।

ये भी पढ़ें: मिच चिल्सन का सर्कल से कमेंट्री बूथ तक का शानदार सफर

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)