कैसे एको रोनी सपुत्रा और उनकी पत्नी ने कठिन चुनौतियों को पार किया

Eko Roni Saputra at ONE DAWN OF VALOR DC IMGL7003 768x512

ONE Championship में एक और जीत “डायनामाइट” एको रोनी सपुत्रा को वर्ल्ड टाइटल के बेहद करीब पहुंचा सकती है और ये जीत एक अन्य कारण से भी खास होगी।

शुक्रवार, 13 अगस्त को ONE: BATTLEGROUND II में इंडोनेशियाई फ्लाइवेट स्टार का सामना लिउ पेंग शुआई से होगा और उसके तीन दिन बाद ही उनकी पत्नी नर्दिला अगस्ता का जन्मदिन है।

सपुत्रा 4 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं। वो अपने सुधरे हुए स्ट्राइकिंग गेम की मदद से अपने, अपने देश और अपने परिवार के लिए जीत प्राप्त करना चाहते हैं।

उनके सर्कल में उतरने से पहले यहां जानिए सपुत्रा अपनी पत्नी से कैसे मिले, सफलता कैसे हासिल की और उनके बेटे में क्या अनोखी खासियत है।

हाई स्कूल के समय से साथ हैं

सपुत्रा, दिला (नर्दिला का निकनेम) को जूनियर हाई स्कूल के दिनों से जानते हैं। वो एक स्कूल में नहीं पढ़ते थे, लेकिन दोनों की मुलाकात खेलों के प्रति लगाव के कारण हुई थी।

30 वर्षीय फाइटर उस समय एक बेहतरीन धावक हुआ करते थे, वहीं दिला ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व करती थीं। इवेंट और ट्रेनिंग कैम्प के दौरान अक्सर उनकी मुलाकात होती रहती थी।

“डायनामाइट” ने माना कि वो शुरुआत में दिला से कुछ कहने से डरते थे, लेकिन थोड़ा समय बीतने के साथ उन्होंने हिम्मत दिखाई और उनका ध्यान अपनी ओर खींचा।

सपुत्रा ने कहा, “मैं उस समय 13 साल का था। मिडल स्कूल में पढ़ते थे और मुझे शुरुआत में उनके नाम के अलावा कुछ नहीं पता था।”

“उनके बारे में ज्यादा जानकारी मुझे 2 साल बाद मिली। मैं उन्हें पब्लिक मिनीवैन में सफर करते देखे करता था, उस दौरान मैंने उन्हें मोटरसाइकिल पर घर छोड़ने के बारे में पूछा था।

“हम उस समय बच्चे थे और मैं नहीं जानता था कि मुझे क्या करना चाहिए। मुझे लगता था कि मैं उनके काबिल नहीं हूं और मेरे लुक्स भी अच्छे नहीं थे। मगर मैंने अपने आत्मविश्वास को गिरने नहीं दिया।”

पहला प्यार 

उस समय भी उन्होंने अपने लक्ष्य को पूरा करने की जिद नहीं छोड़ी थी और इसी मानसिकता के जरिए वो अपने स्पोर्टिंग करियर में भी आगे बढ़े। सपुत्रा ने काफी समय बाद दिला का दिल जीता। वो आज भी सपुत्रा का पहला प्यार हैं।

Evolve टीम के स्टार ने कहा, “हमें साथ रहते 15 साल से ऊपर बीत चुके हैं। ऐसा भी समय आया जब हमने ब्रेकअप करने का फैसला लिया था, लेकिन एक-दूसरे के प्रति प्यार हमें दोबारा साथ ले आया।”

“उनका ध्यान अपनी आकर्षित करना बहुत मुश्किल काम था। दूसरे लोग भी उन्हें आकर्षित करना चाहते थे और सच कहूं तो मैं उनके टाइप का भी नहीं था, लेकिन मैं अपने प्राकृतिक व्यवहार से बाहर नहीं जाना चाहता था।

“खेलों में मेरी उपलब्धियों ने उन्हें जरूर प्रभावित किया। वो मुझे कड़ी मेहनत करने वाला व्यक्ति मानती थीं।”



सबका साथ मिलने से सफल हुए

https://www.instagram.com/p/B4oKVbNATvm/

सपुत्रा गरीब परिवार से आते थे, उनके पिता के सारे पैसे जा चुके थे और पेट पालने के लिए ज्यादा तरीके भी नहीं बचे थे।

उनके कई दोस्त अच्छा जीवन व्यतीत कर रहे थे, जो अपनी पार्टनर्स को महंगे तोहफे दे सकते थे, लेकिन सपुत्रा ऐसा करने में सक्षम नहीं थे। इससे दिला को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा।

उन्होंने कहा, “वो ज्यादा मांग नहीं करती थीं इसलिए मैं उन्हें अपने लिए स्पेशल समझता था। मुझे याद है कि हम एक ही प्लेट में खाना खाया करते थे क्योंकि 2 प्लेट खरीदने के लिए हमारे पास पैसे नहीं होते थे।”

“एमेच्योर करियर में प्रतियोगिताओं में भाग लेकर मैं पैसे कमा रहा था। अगर प्रतियोगिता नहीं होते थी तो मेरे पास पैसे भी खत्म हो जाते थे।”

सपुत्रा को याद है जब उन्हें वित्तीय समस्याओं के कारण मोटरसाइकिल बेचनी पड़ी थी।

उन्होंने कहा, “मुझे खर्चा चलाने के लिए पैसे उधार लेने पड़े। ये बात भी किसी से छुपी नहीं है कि एक एथलीट के लिए इंडोनेशिया में गुजारा करना आसान नहीं है। मुझे यहां तक कि पार्किंग अटेंडेंट की नौकरी भी करनी पड़ी।”

“सौभाग्य से, दिला के माता-पिता का मुझे साथ मिल रहा था। जब भी मुझे किसी चीज की जरूरत होती, वो हमेशा मेरे साथ खड़े रहते।”

अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता ने आगे चलकर उन्हें रेसलिंग में सफलता दिलाई। उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय कॉम्पिटिशन में इंडोनेशिया का प्रतिनिधित्व किया, जिनमें 2018 एशियाई खेल भी शामिल थे।

रेसलिंग में सफलता के बाद “डायनामाइट” को ONE में जगह मिली, जहां वो लगातार 4 जीत हासिल कर चुके हैं।

लेकिन खेलों के बाहर भी उनके जीवन में कई अच्छी चीजें हुईं।

पिता बने

सपुत्रा और दिला ने 2014 में शादी की, लेकिन माता-पिता बनने के लिए उन्हें 4 साल इंतज़ार करना पड़ा। दिला को एंडोमेट्रियोसिस नाम की बीमारी थी, जिससे उन्हें प्रेग्नेंट होने में दिक्कतें आ रही थीं।

ये बीमारी इस नए कपल के लिए जटिल समस्या बन चुकी थी।

ONE को जॉइन करने से पहले “डायनामाइट” रेसलिंग से ज्यादा पैसे नहीं कमा पा रहे थे, वहीं बीमारी का इलाज बहुत महंगा था।

सपुत्रा ने कहा, “हम बच्चा चाहते थे और हमसे जो भी हो सकता था हमने किया। एक से दूसरे डॉक्टर के पास जाते-जाते हमारी सेविंग्स भी खत्म हो चुकी थीं।”

कई साल के इंतज़ार के बाद दिला के प्रेग्नेंट होने की खबर आई।

उन्होंने कहा, “ऐसा लगने लगा था कि दिला बच्चे को जन्म नहीं दे सकतीं, इसलिए ये चमत्कार ही था जो हमारे घर बेटा जन्मा, जिसका नाम हमने एडम अलियेव क्लियोन स्यापुत्रा रखा है।”

“जन्म लेने से पहले ही उनमें फाइटर होने के गुण नजर आने लगे थे।”

अब “द एको लॉक” के फाउंडर ग्लोबल स्टेज पर अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज करने के अलावा अपने देश के स्वतंत्रता दिवस से पहले लोगों का सिर गर्व से ऊंचा करना चाहते हैं और हमेशा एक अच्छा पिता और एक अच्छे पति बने रहने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें: सपुत्रा को थकाने के बाद फिनिश करना चाहते हैं लिउ पेंग शुआई

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.