क्रिश्चियन ली Vs. टिमोफी नास्तुकिन: जीत के 4 तरीके

Christian Lee and Timofey Nastyukhin are set to fight at "ONE on TNT II" on 14 April

ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली का शानदार सफर अभी भी जारी है, लेकिन टिमोफी नास्तुकिन का मानना है कि वो नए चैंपियन बनने के हकदार हैं।

दोनों ने कुल मिलाकर 28 जीत दर्ज की हैं, जिनमें 24 में उन्होंने अपने विरोधियों को फिनिश किया है। गुरुवार, 15 अप्रैल को “ONE on TNT II” से पूर्व दोनों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।

लेकिन कोई एक ही जीत दर्ज कर चैंपियनशिप बेल्ट को हासिल कर पाएगा। यहां आप जान सकते हैं इस ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जीत के 4 तरीकों के बारे में।

#1 नास्तुकिन का खतरनाक बॉक्सिंग गेम

Russian knockout artist Timofey Natsyukhin spoils Eddie Alavarez's debut

इस बात में कोई संदेह नहीं कि रूसी स्टार अपनी आक्रामक बॉक्सिंग से अटैक करने की कोशिश करेंगे। इसी की मदद से वो ली के शॉट्स को ब्लॉक करते हुए बढ़त बनाना चाहेंगे।

नास्तुकिन फेक शॉट्स में कम विश्वास रखते हैं, इसके बजाय वो हर स्ट्राइक को पूरी ताकत से लगाते हैं। इसी कारण उनके किसी एक शॉट के लैंड होने का प्रभाव उनके प्रतिद्वंदी पर साफ देखा जा सकता है।

The Raty टीम के स्टार को दमदार राइट हैंड लगाना पसंद है और अगर उनके प्रतिद्वंदी उनसे दूर जाने की कोशिश करते हैं, तो अगले ही पल उन्हें लेफ्ट हुक का प्रभाव भी झेलना पड़ता है। इसी शॉट की मदद से वो एडी अल्वारेज़, रॉब लिसिटा और योसूके कावानागो को हरा चुके हैं।

नास्तुकिन को शुरुआत में ही ली को बैकफुट पर धकेलना होगा। इससे United MMA और Evolve टीम के एथलीट जल्दबाजी में गलती कर सकते हैं।

#2 ली स्किल्स का मिश्रण करते हैं

Christian Lee defeats Saygid Guseyn Arslanaliev at ONE CENTURY DC DUX_1377.jpg

ली का स्टैंड-अप गेम बेहतरीन है। खासतौर पर उनके स्ट्रेट राइट हैंड्स ने उन्हें कई बड़े मौकों पर जीत दिलाई है।

“द वॉरियर” अच्छी मूवमेंट करते हुए अच्छे बॉक्सर्स को बढ़त बनाने से रोकते हैं। वहीं दूर रहते हुए वो अपने लंबे हाथों का इस्तेमाल करते हुए बैकहैंड स्ट्राइक भी लगाते हैं।

वो कई तरीके से बैकहैंड स्ट्राइक लगा सकते हैं, फेक जैब्स या किक्स के बाद भी। ली उसके बाद अपने विरोधियों के करीब आकर उनके डिफेंस को चीरते हुए दमदार पंच लगाना भी अच्छे से जानते हैं।

लाइटवेट चैंपियन इसके बाद फाइट को ग्राउंड गेम में ले आते हैं, जैसा उन्होंने ONE: HEART OF THE LION में काज़ुकी टोकुडोम के खिलाफ किया था। उस मैच में भी उन्होंने पंच लगाने के बाद अपने प्रतिद्वंदी को ग्राउंड गेम में फिनिश किया था।

पंचिंग और रेसलिंग का मिश्रण उन्हें बहुत खतरनाक एथलीट बना देता है। क्योंकि कोई एथलीट एक ही समय पर खुद को डिफेंड करने और रेसलिंग गेम में आने के बारे में नहीं सोच पाता।



#3 नास्तुकिन की जबरदस्त टेकडाउन टाइमिंग

Russian MMA star Timofey Nastyukhin fights Dutch kickboxing Pieter Buist at ONE: INSIDE THE MATRIX II in Singapore

अक्सर नास्तुकिन के विरोधी उनके दमदार बॉक्सिंग गेम के अलावा किसी अन्य चीज पर फोकस नहीं करते। असल में उनके टेकडाउन शानदार होते हैं और टॉप कंट्रोल प्राप्त करने में भी महारत रखते हैं।

रूसी स्टार के हाथों और आंखों का तालमेल भी अच्छा है इसलिए वो अपने विरोधी की किक को पकड़कर उन्हें खतरनाक राइट हैंड लगाते हैं।

ONE: INSIDE THE MATRIX II में अपने पिछले मैच में उन्होंने पीटर “द आर्केंजल” बस्ट को बॉडी किक्स से खूब क्षति पहुंचाई थी। वहीं डच स्टार के पैर को पकड़ने के बाद उन्होंने या तो बस्ट को सीधा मैट पर गिराया या फिर सर्कल वॉल की तरफ धकेलकर क्लिंचिंग गेम में रहते टेकडाउन का प्रयास किया।

टॉप कंट्रोल प्राप्त करने के बाद नास्तुकिन को रोक पाना बहुत मुश्किल हो जाता है क्योंकि उनकी ग्राउंड स्ट्राइक्स के सामने उनके प्रतिद्वंदी के पास डिफेंस के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा होता।

#4 ली की खतरनाक ग्राउंड स्ट्राइक्स

ली जरूर टॉप पोजिशन में आने की कोशिश करेंगे क्योंकि इसी पोजिशन में उनकी स्किल्स निखरकर सामने आती हैं। वो ONE रोस्टर के सबसे खतरनाक ग्राउंड एंड पाउंड स्पेशलिस्ट्स में से एक हैं और ग्राउंड गेम में रहते अपने कई प्रतिद्वंदियों को फिनिश कर चुके हैं।

अन्य एथलीट्स पहले टॉप पोजिशन हासिल करने के बारे में सोचते हैं, लेकिन हवाई निवासी एथलीट निरंतर अटैक करते हुए अपने विरोधी को सोचने तक का मौका नहीं देते। क्षण भर में स्ट्राइकिंग से रेसलिंग गेम में आ जाते हैं और आक्रामक रुख अपनाते हुए दमदार पंच लगाते हुए उन्हें झकझोर देते हैं।

स्ट्राइकिंग और ब्लैक बेल्ट ब्राजीलियन जिउ-जित्सु स्किल्स के मिश्रण से ली बेहद चतुराई से बढ़त बनाना जानते हैं। फिर चाहे उन्हें एल्बोज़ लगानी हों, साइड कंट्रोल पोजिशन में रहते पंच लगाने हों या माउंट पोजिशन में रहते स्ट्राइक्स लगानी हों।

मौजूदा चैंपियन की ओर से हो रहे निरंतर अटैक के कारण नास्तुकिन को अटैक करने के बहुत कम मौके मिलेंगे। अगर उन्हें मौका मिला भी तो उनके विरोधियों को इसका भुगतान भी करना पड़ता है, ठीक वैसे ही जैसे नास्तुकिन को सायिद “दाग़ी” हुसैन अर्सलानअलीएव के खिलाफ हार मिली थी।

ये भी पढ़ें: MMA सुपरस्टार क्रिश्चियन ली से जुड़ी 5 बेहद रोचक बातें

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35