स्टैम्प फेयरटेक्स की सोशल मीडिया पर 8 सबसे मजेदार वीडियो

Stamp Fairtex at ONE A NEW TOMORROW DC 5941 768x512

स्टैम्प फेयरटेक्स केवल सर्कल में ही नहीं बल्कि फाइटिंग से बाहर की दुनिया में लोगों का मनोरंजन करती रहती हैं।

ONE: NEXTGEN में थाई सुपरस्टार का सामना ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल में जूली मेज़ाबार्बा से होगा, जहां हमें उनका ट्रेडमार्क डांस देखने को मिलेगा।

इसके अलावा उन्हें जोक्स मारना और सोशल मीडिया पर फनी वीडियो शेयर करना भी बहुत पसंद है। यहां आप पूर्व 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प की 8 सबसे फनी वीडियो को देख सकते हैं।

#1 खुश महसूस कर रहे हैं? तो डांस कीजिए

डांस करना स्टैम्प को बहत पसंद है और ONE: EMPOWER में एल्योना रसोहायना के खिलाफ जीत के बाद उन्हें अनोखे डांस मूव्स करते देखा गया था।

विभाजित निर्णय से आई उस जीत ने Fairtex टीम की स्टार को वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल में पहुंचाया, जहां उनका सामना टॉप लेवल की स्ट्राइकर मेज़ाबार्बा से होगा।

#2 ट्रेनिंग के लिए तैयार हैं? तो डांस कीजिए

अवसर कोई भी हो, उसके लिए स्टैम्प डांस करती नजर आती हैं।

स्टैम्प थाईलैंड में स्थित अपने जिम में ट्रेनिंग कैम्प को शुरू करने वाली थीं, उससे पहले उन्होंने डांस मूव्स के सहारे वॉर्म-अप किया।

#3 ‘Y2K’ के पेट पर दमदार पंच लगाए

स्टैम्प और योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स अच्छे दोस्त और ट्रेनिंग पार्टनर्स भी हैं और फ्लाइवेट स्टार उन्हें बॉडी शॉट्स लगाने में मदद कर रहे हैं।

इससे उनकी कंडीशनिंग भी बेहतर होगी, लेकिन उन्हें पेट के हिस्से पर दर्द जरूर हुआ होग।

#4 दमदार शॉट्स के प्रभाव को झेला

स्टैम्प अपनी विरोधियों पर खतरनाक शॉट्स लगा सकती हैं, क्या वो उनके प्रभाव को झेल भी सकती हैं? हां और बेहद निडरता के साथ स्ट्राइक्स के प्रभाव को झेलती हैं।

यहां उन्होंने दिखाया कि वो Fairtex जिम में अपने टीम मेंबर्स के दमदार पंचों को झेल सकती हैं।



#5 ‘प्लान असफल रहा‘

स्टैम्प ने इंटरनेट से कुछ सेल्फ-डिफेंस की स्किल्स सीखीं, लेकिन उनसे उन्हें फायदा नहीं हुआ।

ये अच्छा था कि उनके दुश्मनों की बंदूकों में गोली नहीं थी।

#6 एक मशीन ने उन्हें हराया

स्टैम्प एक वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकर हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो नई तकनीकी मशीनों से जीत सकती हैं।

Fairtex Traning Center में नई स्ट्राइकिंग मशीन के साथ स्ट्राइकिंग करना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

#7 फिल्म से प्रेरणा लेकर कच्चे अंडे खाए

Rocky फिल्म को देखने के बाद हम सभी कच्चे अंडे खाना चाहते होंगे, क्योंकि हमें लगता है कि फिल्म में बॉक्सिंग हीरो की तरह यह हमें ज्यादा ताकतवर बना देगा।

मगर असल में कच्चे अंडे खाना स्वादिष्ट नहीं है। मगर स्टैम्प ने फिर भी ऐसा किया।

#8 साथी ONE स्टार के साथ डांस

स्टैम्प ने उस समय साथी ONE एटमवेट एथलीट डेनिस “लायकन क्वीन” ज़ाम्बोआंगा के साथ डांस किया, जब फिलीपीना स्टार Fairtex में ट्रेनिंग करती थीं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के ट्रेनिंग सेशन के बीच इस तरह की मस्ती भी होती रहनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)