5 तरीके जिनसे आप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकते हैं

Alex Silva _66a3260 768x512

जब आप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सीखने का फैसला करते हैं, तो आप लगातार खुद में सुधार करने के बारे में भी सोचते हैं।

कुछ तकनीकें सीखना बड़ा आसान होता है, जब कि कुछ को सीखने में लंबा वक्त लग जाता है। ऐसे में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग का पूरा फायदा उठाना काफी चैलेंजिंग काम बन जाता है।

हम आपके लिए पांच ऐसी टिप्स लेकर आए हैं, जिसके जरिए अपनी ट्रेनिंग के कारण ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा सकते हैं।

जो कुछ भी सीखें उसको लेकर संयम रखें

alex silva mixed martial arts training

Copa do Mundo ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स सिल्वा का कहना है, “किसी भी काम को सीखने की प्रक्रिया का सम्मान करना बहुत जरूरी है। आपको धैर्य रखने की जरूरत है, सीखने की प्रक्रिया में किसी भी तरह की हड़बड़ी नहीं कर सकते।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग में अनुशासन, निरंतरता के साथ-साथ धैर्य का भी बहुत अहम रोल है।

अनुशासित प्रैक्टिस की वजह से मूव्स और तकनीक दिनचर्या का हिस्सा बन जाते हैं। हमें समय और शेड्यूल के मुताबिक अच्छा रूटीन बनाने की कोशिश करें, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले।

यकीनन नतीजे कुछ दिनों में सामने नहीं आते, लेकिन समय और लगातार काम करने की प्रकिया से खुद में सुधार जरूर होगा।

अच्छे ट्रेनर्स वाला जिम ढूंढ़ने की कोशिश करें

mixed martial arts training

मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर आपके विकास के लिए बहुत ही जरूरी है एक अच्छा जिम और ट्रेनर, जो लगातार आपके विकास में अहम योगदान दे सकते हैं।

एक अच्छा गुरु आपके पास मौजूद सबसे अच्छा संसाधन हो सकता है। इस वजह से आप उनसे ऐसे सवाल, टिप्स और ट्रिक्स जान सकते हैं, जिसकी वजह से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग में ज्यादा से ज्यादा फायदा हो।

अगर आपको लगता है कि आप किसी एरिया में पिछड़ रहे हैं और आपको पर्सनल अटेंशन की जरूरत है, तो जिम में पता करें कि वो प्राइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग देते हैं या नहीं।

ट्रेनिंग की प्रक्रिया का मजा लें

brazilian jiu-jitsu gyms in singapore

भले ही आप ट्रेनिंग की शुरुआत कर रहे हों या फिर एडवांस स्टूडेंट हों, जो भी आत्मरक्षा के लिए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ले रहा है, उसे प्रक्रिया को इंजॉय करना चाहिए।



अगर आप निराशा महसूस कर रहे हैं, तो कदम पीछे लेकर अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स गोल पर मंथन करें। ऐसा करने की वजह से आपको प्रेरणा मिलेगी।

अपने ट्रेनिंग पार्टनर्स, कोच और साथियों का सम्मान करें

mixed martial arts training

जैसा हमने पहले बताया कि सीखने की प्रक्रिया का सम्मान करना बहुत ही जरूरी चीज़ है। इसके साथ-साथ उस टीम का भी सम्मान करना बेहद जरूरी है जो कि आपके विकास में काफी काम कर रहे हैं।

ये बात जरूर याद रखनी चाहिए कि किसी भी मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के लिए मैट एक पवित्र स्थान की तरह होता है, कोई भी व्यक्ति जो जिम जा रहा है, उसका मकसद सीखना होता है।

अपने से बेहतर लोगों के साथ ट्रेनिंग कर खुद को चैलेंज करें और जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करें। इसकी वजह से आपकी स्किल्स, रवैये और किरदार में काफी अच्छा बदलाव आएगा।

आराम और रिकवरी को नजरअंदाज ना करें

Team Lakay athletes relax in the gym

लगातार ट्रेनिंग की वजह से शरीर और दिमाग पर काफी प्रेशर आ सकता है।

शरीर को ज्यादा और कड़ी ट्रेनिंग से बचाने के लिए आराम करना बहुत जरूरी होता है। जब आप तरोताजा महसूस करेंगे, तभी जिम में जाकर ज्यादा से ज्यादा सीख सकते हैं।

ट्रेनिंग सिर्फ जिम में रहकर ही नहीं की जा सकती। आराम या खाली समय के दौरान आप मार्शल आर्ट्स से जुड़ी किताबें और वीडियो का अध्ययन कर सकते हैं। ये सारी चीज़ें मार्शल आर्ट्स की ओर आपका ध्यान लगाए रखने में मदद कर सकती हैं।

एक मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर आपका टारगेट लगातार खुद में सुधार लाना होता है। इस सभी टिप्स को अपनाकर आप ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: क्यों मार्शल आर्ट्स एक बहुत ही अच्छा शौक है

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.