क्यों मार्शल आर्ट्स एक बहुत ही अच्छा शौक है

Top India Mixed Martial Artist Gurdarshan Mangat

जब आप लगन के साथ काम या पढ़ाई करते हैं, तो खेलने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालना चाहिए।

जिंदगी में सही बैलेंस होना शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत अच्छा होता है। इस कारण आपका कोई ऐसा शौक जरूर होना चाहिए, जिसे करके आपको मजा आता हो और उससे आप पर सकारात्मक प्रभाव हो। इससे जिंदगी में कई सारी अच्छी चीज़ें होंगी और आप सही रास्ते की ओर जाएंगे।

जब दूसरे कई शौक (हॉबी) काम नहीं कर पाते, तो लोग मार्शल आर्ट्स को चुनते हैं। मार्शल आर्ट्स एक ऐसा गिफ्ट है, जिसे जिंदगी भर संजोकर रखा जा सकता है।

आइए कुछ कारणों पर नजर डालते हैं कि क्यों मार्शल आर्ट्स एक बेहतरीन शौक है।

आपको वर्कआउट के दौरान आएगा मजा

Ritu Phogat Ritu Phogat

किसी भी शौक या आदत की सबसे महत्वपूर्ण चीज है उसका आनंद लेना। यही चीज़ उस काम में आपकी रूचि बनाए रखती है और आपके चेहरे पर मुस्कान रहती है भले ही दुनिया में कुछ भी हो रहा हो।

लोग मनोरंजन के लिए मार्शल आर्ट्स देखते हैं, लेकिन इसकी ट्रेनिंग कहीं ज्यादा अच्छी होती है। इसमें आपको अपने फेवरेट एथलीट्स, जो केज में मूव्स का इस्तेमाल करते हैं, के मूव्स को सीखने का मौका मिलता है और तकनीकों की अच्छी समझ आती है।

हर किसी की पसंद के हिसाब से मार्शल आर्ट सबके लिए है चाहे वो पंचिंग, किकिंग, थ्रोइंग, ग्रैप्लिंग हो या कुछ और।

अच्छी शेप और वजन घटाने में करेगा मदद

Aung La N Sang DC 7763

आपका शौक वीडियो गेम खेलना या फिर खाना सकता है, जो कि सुनने में बहुत ही अच्छा लगता है। लेकिन इससे शरीर को शेप में लाने में मदद नहीं मिल सकती। इसकी वजह से शरीर को नुकसान भी हो सकता है।

मार्शल आर्ट्स को करने का मजा भी है और आप इससे फिट भी रह सकते हैं। एक घंटे तक पैड पर स्ट्राइक करना या फिर मैट पर रोल करना हजारों कैलोरी को बर्न करता है, जिससे शरीर का मैटाबोलिज्म अच्छा होता है। ज्यादा कैलोरी बर्न होने की वजह से वजन कम होगा और बॉडी फिट रहेगी।

एक्सरसाइज़ और ड्रिल्स का शरीर पर अच्छा असर पड़ता है। ONE एथलीट अगिलान थानी ने ब्राजीलियन जिउ-जित्सु की ट्रेनिंग कर करीब 60 किलो वजन कम किया और अब उनकी 6-पैक एब्स हैं।

सेल्फ डिफेंस सीखते हैं

Arjan Bhullar defeats Mauro Cerilli at ONE CENTURY ASH_6125

फिट होने और एंजॉय करने के साथ-साथ हम नई स्किल्स भी सीखते हैं, जो भविष्य में हमारे काम आ सकती हैं।

शरीर की ताकत और फुर्तीलापन बढ़ने की वजह से रोजमर्रा के काम आसान हो जाते हैं। ट्रेनिंग/प्रैक्टिस के दौरान सीखी गई बातें मुश्किल हालात में जिंदगी बचाने के काम आ सकती हैं।

सेल्फ डिफेंस के लिए मार्शल आर्ट्स बहुत ही बढ़िया है। इसके जरिए आप जरूरत के समय खुद को और अपने चाहने वालों को बचा सकते हैं या उनकी मदद कर सकते हैं।

आत्मविश्वास बढ़ाने में मददगार

Angela Lee and Christian Lee with their ONE Championship belts at ONE: CENTURY

कठिन परिस्थिति में हालात को संभालकर उससे बाहर निकलना हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इससे वजह से आत्मसम्मान में भी बढोत्तरी होती है। नई स्किल्स, एक वॉरियर के जैसी सोच और सही दिशा में बढ़ना, मार्शल आर्ट्स की वजह से जिंदगी में कई सारे अच्छे बदलाव आने शुरु हो जाते हैं।

हेल्थी रहने की वजह से हम खुश रहते हैं और इस कारण रोजाना के कामों को कॉन्फिडेंस के साथ कर पाएंगे।

ऐसे में आप समस्याओं को सही तरीके और जल्दी से निपटा पाएंगे। इससे एहसास होगा कि आप प्रॉब्लम को धैर्य के साथ दूर कर सकते हैं और आप मुसीबत हालात में भी संयम बनाकर रख पाएंगे।

ONE एथलीट एलेक्स सिल्वा प्रीमेच्योर (समय से पहले) पैदा हुए और उनका शरीर छोटा था। हाइट कम होने की वजह से उनका कॉन्फिडेंस लेवल कम हो सकता था लेकिन इन सबके बावजूद मार्शल आर्ट्स ने उन्हें एक वर्ल्ड चैंपियन बनने में मदद की।

नए रिश्ते बनाने में मददगार

Team Lakay ADUX9726e web

ट्रेनिंग के दौरान आप लोगों से दोस्ती कर अच्छा बॉन्ड बना सकते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी या फिर उनके साथ गेम खेलना, ये काम आप थोड़ी देर के लिए ही कर सकते हैं। लेकिन मार्शल आर्ट्स स्कूल में आप अपने साथी के साथ रहेंगे।

आप रोजाना एक ही तरह की दिक्कतों का सामना करेंगे और फिर उन्हें पार भी कर पाएंगे। ऐसा करने की वजह से भरोसे में इजाफा होता है।

मार्शल आर्ट्स की वजह से आप लोगों को स्वीकार करना सीखेंगे और एक लंबी यारी की शुरुआत होगी।

लाइफ स्टाइल में और

MurHawkSlater 1200X800
Thongpoon PK Saenchai Timur Chuikov ONE Fight Night 19 39 scaled
Liam Nolan Ali Aliev ONE Fight Night 18 35 scaled
Smilla Sundell Allycia Hellen Rodrigues ONE Fight Night 14 7 scaled
Nong O Gaiyanghadao Liam Harrison ONE on Prime Video 1 1920X1280 2
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 22
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 31
John Lineker Kim Jae Woong ONE Fight Night 13 98
Stamp Fairtex defeats Puja Tomar at ONE A NEW TOMORROW DC 2150
267626401_455098189352410_8650012728357103411_n.v1
Jackie Buntan Diandra Martin ONE Fight Night 10 11
Jackie Buntan Diandra Martin ONE Fight Night 10 21