सेल्फ डिफेंस के लिए 7 सबसे अच्छे मार्शल आर्ट्स

Angela and Christian

क्या आप सेल्फ डिफेंस के लिए मार्शल आर्ट्स सीखने के बारे में सोच रहे हैं?

इस आर्टिकल के जरिए आप उन 7 मार्शल आर्ट्स के बारे में जानेंगे, जिनका इस्तेमाल असल जिंदगी के हालातों से लड़ने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा ONE चैंपियनशिप के टॉप एथलीटों के जरिए आप उस मार्शल आर्ट की सही तकनीक देख पाएंगे।

टायक्वोंडो

Anthony Engelen returns to ONE with a BANG as he knocks out Cambodia's Meas Meul at 0:39 of Round 1!

Anthony Engelen returns to ONE with a BANG as he knocks out Cambodia's Meas Meul at 0:39 of Round 1!Watch the full event LIVE & FREE on the ONE Super App ???? http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Friday, November 9, 2018

टायक्वोंडो दुनिया भर में एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में जाना जाने लगा है लेकिन इस मार्शल आर्ट की शुरुआत सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) के लिए हुई थी।

इस मार्शल आर्ट में बाकी तकनीकों के बजाय किक्स पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। क्योंकि इंसानी शरीर में हाथों से लंबे पैर होते हैं। किसी अटैकर को पास आने से रोकने के लिए ये एक शानदार मार्शल आर्ट है।

ONE एथलीट और टायक्वोंडो स्पेशलिस्ट एंथनी एंगलीन वीडियो में दिखा रहे हैं कि एक हैडकिक कितनी खतरनाक हो सकती है।

सबमिशन ग्रैप्लिंग

Christian Lee steps up to face Kazuki Tokudome on short notice this Friday!

Christian Lee steps up to face Kazuki Tokudome on short notice this Friday!Singapore | 9 November | 6:00PM | LIVE and FREE on the ONE Super App: http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast | Tickets: http://bit.ly/onelion18

Posted by ONE Championship on Monday, November 5, 2018

हर मैच ग्राउंड तक जाता ही है, ये चीज़ मार्शल आर्ट्स में सुनने को मिल ही जाती है।

सेल्फ डिफेंस के हालात भी ऐसे ही हो सकते हैं, ऐसे में अगर आपने खुद का बचाव ग्राउंड पर होने के बाद करना है, तो इसके लिए सबमिशन ग्रैप्लिंग सबसे कारगर मानी जा सकती है।

इस क्लिप में ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन और सबमिशन ग्रैप्लिंग के एक्सपर्ट क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली, काजूनोरी योकोटा के खिलाफ चोक लगा रहे हैं।

मॉय थाई

When Rodtang enters, fireworks follow! Will his powerful, relentless style lead him to the ONE Flyweight Muay Thai World Title on 2 August?

When Rodtang Jitmuangnon enters, fireworks follow! Will his powerful, relentless style lead him to the ONE Flyweight Muay Thai World Title on 2 August?????: Manila | 2 August | 7PM | ONE: DAWN OF HEROES????: Check local listings for global TV broadcast????: Watch on the ONE Super App ???? http://bit.ly/ONESuperApp ????‍????: Prelims LIVE on Facebook | Prelims + 2 Main-Card bouts LIVE on Twitter

Posted by ONE Championship on Monday, June 24, 2019

खड़े रहकर मार्शल आर्ट्स करने की बात आती है, तो उसमें मॉय थाई का कोई तोड़ नहीं। ये ना सिर्फ प्रतियोगिता के लिए अच्छा है बल्कि सेल्फ डिफेंस में भी बहुत काम आता है।

मॉय थाई में काफी सारी स्ट्राइक्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। नजदीक होने की स्थिति में मॉय थाई के कई स्वीप्स और थ्रो का यूज़ सेल्फ डिफेंस के लिए कर सकते हैं

ONE फ्लाईवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन कई सारी स्ट्राइक्स, स्वीप्स और थ्रो का इस्तेमाल ONE एथलीट्स के खिलाफ कर रहे हैं। आप वीडियो में ये देख सकते हैं।

जूडो

Shinya Aoki vs Eduard Folayang Full Fight

In the main event of the historic ONE: A New Era, Shinya Aoki and Eduard Folayang competed for the ONE lightweight title. And if you missed it, you can watch the full bout right here.

Posted by Asian Persuasion MMA on Friday, April 5, 2019

जूडो में अक्सर एक बात कही जाती है कि इसमें मूव्स से ज्यादा नतीजा मैटर करता है।

जूडो में इस्तेमाल होने वाले थ्रो, चोकहोल्ड्स, लॉक्स का असर काफी बुरा हो सकता है। अगर आप सेल्फ डिफेंस के लिए किसी मार्शल आर्ट को सीखना चाहते हैं, तो जूडो सीखें।

ऊपर दी गई वीडियो में पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन शिन्या एओकी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में जूडो की शानदार टेक्निक्स को यूज़ कर रहे हैं।

रेसलिंग

Demetrious Johnson books his place in the ONE Flyweight World Grand Prix finals with a unanimous decision win over ultra-tough Tatsumitsu Wada!

"Mighty Mouse" Johnson books his place in the ONE Flyweight World Grand Prix finals with a unanimous decision win over ultra-tough Tatsumitsu Wada!????: Check local listings for global TV broadcast????: Watch on the ONE Super App ????http://bit.ly/ONESuperApp

Posted by ONE Championship on Friday, August 2, 2019

रेसलिंग एक बहुत ही बेहतरीन मार्शल आर्ट है।

रेसलिंग स्किल्स की वजह से आपमें चुस्ती-फुर्ती आ सकती है और कोई भी आपको आसानी से नीचे नहीं गिरा पाएगा। अगर कोई आपको नीचा गिरा भी देता है, तो भी रेसलिंग स्किल्स का इस्तेमाल कर आसानी से बच सकते हैं।

इसमें काफी सारे लॉक्स और पिन डाउन्स का इस्तेमाल होता है, जिसके जरिए विरोधी को लंबे समय तक जकड़कर रखा जा सकता है।

ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन ड्रिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन अपनी फाइट्स में टेकडाउन और वापसी उठने की टेक्निक्स का बहुत इस्तेमाल करते हैं।

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु

The ???? 10 moments in ONE Atomweight World Champion Angela Lee's incredible career thus far! Which is your favorite?

The ???? 10 moments in ONE Atomweight World Champion Angela Lee's incredible career thus far! Which is your favorite?Download the ONE Super App now ???? http://bit.ly/ONESuperApp

Posted by ONE Championship on Tuesday, June 4, 2019

BJJ या ब्राजीलियन जिउ-जित्सु को सेल्फ डिफेंस के लिए यूज़ किया जा सकता है। इसको सीखने के वक्त कई सारे लॉक्स और चोकहोल्ड्स में महारथ हासिल करनी पड़ती है।

BJJ में छोटी हाइट के एथलीट भी बड़े साइज़ के एथलीट्स को हरा सकते हैं, इसलिए ये सेल्फ डिफेंस के लिए एक कारगर मार्शल आर्ट है।

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन एंजेला “द अनस्टॉपेबल” ली जब भी सर्कल में उतरती हैं, तो वो ब्राजीलियन जिउ-जित्सु का काफी इस्तेमाल करती हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स

"The Truth" remains undisputed.

Posted by ONE Championship on Friday, December 15, 2017

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के बिना, सेल्फ डिफेंस के लिए काम आने वाले मार्शल आर्ट्स की लिस्ट पूरी ही नहीं हो सकती है।

इसमें काफी सारी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में स्ट्राइकिंग के लिए क्लिंचिंग, ग्रैप्लिंग, रेसलिंग, सबमिशन जैसी तकनीकें सीखने को मिलती हैं। असल जिंदगी के हालात में MMA सबसे बढ़िया मार्शल आर्ट माना जा सकता है।

ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा ने अपने पहले टाइटल डिफेंस में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स तकनीकों का शानदार तरीके से इस्तेमाल किया।

निष्कर्ष

आत्मरक्षा के लिए कौन सा मार्शल आर्ट सबसे अच्छा होता है?

यही कहेंगे कि आत्मरक्षा की सबसे अच्छी तकनीक तैयारी है। ये जरूरी नहीं है कि आप कौन सा मार्शल आर्ट सीख रहे हैं, सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि आप उस मार्शल आर्ट को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल कर पा रहे हैं या नहीं।

लाइफ स्टाइल में और

Liam Nolan Ali Aliev ONE Fight Night 18 35 scaled
Smilla Sundell Allycia Hellen Rodrigues ONE Fight Night 14 7 scaled
Nong O Gaiyanghadao Liam Harrison ONE on Prime Video 1 1920X1280 2
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 22
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 31
John Lineker Kim Jae Woong ONE Fight Night 13 98
Stamp Fairtex defeats Puja Tomar at ONE A NEW TOMORROW DC 2150
267626401_455098189352410_8650012728357103411_n.v1
Jackie Buntan Diandra Martin ONE Fight Night 10 11
Jackie Buntan Diandra Martin ONE Fight Night 10 21
dannykingad kairatakhmetov 1920X1280 winterwarriorsii 29
Reinier de Ridder Anatoly Malykhin ONE on Prime Video 5 1920X1280 78