5 बड़ी बातें जो हमें ONE Friday Fights 22 से पता चलीं

Prajanchai PK Saenchai Sam A Gaiyanghadao ONE Friday Fights 22 22

शुक्रवार, 23 जून को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में साल के सबसे दिलचस्प इवेंट्स में से एक आयोजित हुआ। ONE Championship के बैंकॉक में हुए इवेंट के 11 मार्शल आर्ट्स मैच एक्शन से भरपूर रहे।

ONE Friday Fights 22 के कार्ड में ऊपर से लेकर नीचे तक बड़े स्टार्स शामिल रहे और हर एक फाइटर इस इवेंट को अपने लिए यादगार बनाना चाहता था।

अब इवेंट के खत्म होने के बाद आइए जानते हैं उन 5 बातों के बारे में जो हमें ONE Friday Fights 22 से पता चली हैं।

मालिकिन का शानदार सफर जारी

Arjan Bhullar Anatoly Malykhin ONE Friday Fights 22 53

एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन ने अपने अन्य प्रतिद्वंदियों की तरह ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में अर्जन “सिंह” भुल्लर को भी फिनिश करने में सफलता पाई है।

2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन ने “सिंह” को इतनी क्षति पहुंचाई जहां उनके लिए अपनी बॉडी को बैलेंस करना और कॉम्बिनेशंस लगाना भी मुश्किल हो रहा था। वहीं भुल्लर के पास उनका कोई जवाब नहीं था।

जब भुल्लर ने ग्रैपलिंग करने की कोशिश की, तब मालिकिन ने उन्हें पीछे धकेलते हुए जैब और स्ट्रेट राइट्स लगाए। अंत में भुल्लर इन अटैक्स के प्रभाव को नहीं झेल पाए।

मालिकिन ने उन्हें तब तक दमदार पंच लगाने जारी रखे जब तक रेफरी ने तीसरे राउंड में मैच को समाप्त घोषित नहीं कर दिया। अब “स्लेदकी” का रिकॉर्ड 13-0 हो गया है और उन्होंने सभी जीत स्टॉपेज से आई हैं। इस जीत के लिए उन्हें ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी दिया।

अपने अपराजित रिकॉर्ड को बरकरार रखना आसान नहीं होता, वहीं अपने सभी प्रतिद्वंदियों को फिनिश करना उससे भी ज्यादा मुश्किल होता है। मगर मालिकिन टॉप लेवल के एथलीट्स के खिलाफ अपने शानदार रिकॉर्ड को कायम रखने में सफल रहे हैं।

अब बड़ा सवाल ये है कि क्या ONE लाइटवेट और हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन को कोई हरा पाएगा? हर एक दिन बीतने के साथ इस सवाल का जवाब देना मुश्किल होता जा रहा है।

लसीरी के खिलाफ बदला पूरा करने के एक कदम करीब पहुंचे प्राजनचाई

Prajanchai PK Saenchai Sam A Gaiyanghadao ONE Friday Fights 22 13

प्राजनचाई पीके साइन्चाई ने जुलाई 2021 में सैम-ए गैयानघादाओ को बहुमत निर्णय से हराकर ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की थी। उसके करीब 2 साल बाद 28 वर्षीय फाइटर ने महान थाई स्ट्राइकर को दूसरे राउंड में नॉकआउट किया। इस बार उन्होंने डिविजन का अंतरिम टाइटल जीतने के अलावा 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस जीता।

उन्हें सैम-ए के गेम को परखने में एक राउंड का समय लगा, लेकिन एक बार स्थिति को भांपने के बाद उनके दमदार बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस, खासतौर पर स्ट्रेट राइट क्लीन तरीके से लैंड होने लगा था।

इस बीच PK Saenchai टीम के प्रतिनिधि के एक पंच ने सैम-ए को नॉकडाउन कर दिया था। सैम-ए दोबारा खड़े हुए, लेकिन प्राजनचाई ने बिना समय गंवाए खतरनाक स्ट्राइक्स लगानी जारी रखीं और अंत में उनकी खतरनाक राइट एल्बो ने फाइट को फिनिश किया।

इस मैच के अंत ने दिखाया कि प्राजनचाई उस एथलीट से बदला पूरा करने आ रहे हैं, जिन्होंने उन्हें हराकर ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था, जिनका नाम जोसेफ लसीरी है।

पाउंड-फोर-पाउंड किंग के रूप में सुपरलैक की मज़बूत दावेदारी

Superlek Kiatmoo9 Nabil Anane ONE Friday Fights 22 17

सुपरलैक कियातमू9 ने लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुई फ्लाइवेट मॉय थाई बाउट में 19 वर्षीय नबील अनाने को ट्रेनिंग क्लास की याद दिलाई।

अल्जीरियाई एथलीट की लंबाई ने ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के लिए ज्यादा मुश्किल खड़ी नहीं की, जिन्होंने अपनी लेग किक्स और बॉडी शॉट्स की मदद से अपने विरोधी को खूब क्षति पहुंचाई।

पहले राउंड में “द किकिंग मशीन” ने दमदार राइट हैंड लगाकर युवा फाइटर की बॉडी को क्षति पहुंचाई और फाइट को केवल 123 सेकंड बाद ही समाप्त कर दिया गया। इससे सुपरलैक ने साबित किया कि वो जबरदस्त लय में चल रहे हैं।

इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस दिलाया और अब #1 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर को दुनिया का बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर कहना गलत नहीं होगा।

सिटीचाई की मॉय थाई में वापसी शानदार रही

Sitthichai Sitsongpeenong Eddie Abasolo ONE Friday Fights 22 34

सुपरलैक ही अकेले थाई सुपरस्टार नहीं रहे, जिनकी 23 जून को मॉय थाई में वापसी सफल रही। सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग ने 2 सालों में पहली बार मॉय थाई फाइट की, जहां उनका सामना फेदरवेट बाउट में एडी अबासोलो से हुआ।

सिटीचाई के लिए इस जीत का महत्व काफी ज्यादा रहा। #2 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर ने शानदार तकनीकों की मदद से अपने अमेरिकी प्रतिद्वंदी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

इस बड़ी जीत ने शायद उन्हें ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई के खिलाफ टाइटल शॉट दिला दिया है।

सिटीचाई इससे पहले ग्लोबल स्टेज पर तवनचाई को हरा चुके हैं, जहां उन्हें अगस्त 2021 में हुए ONE: BATTLEGROUND III में विभाजित निर्णय से जीत मिली थी। मगर इस बार वो बेहतर तरीके से जीत दर्ज करना चाहेंगे, जहां एक वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा।

नए और दिग्गज एथलीट्स ने शानदार अंदाज में जीत दर्ज की

Seksan Or Kwanmuang Nathan Bendon ONE Friday Fights 22 24

ONE Friday Fights सीरीज के इवेंट्स हर हफ्ते जबरदस्त एक्शन और फिनिश से फैंस का मनोरंजन करते हैं। ONE Friday Fights 22 में भी यह सिलसिला जारी रहा, जहां कई एथलीट्स ने अपने विरोधियों को फिनिश किया।

फैन फेवरेट फाइटर्स सेकसन ओर क्वानमुआंग और थोंगपून पीके साइन्चाई ने अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए दिखाया कि ये सीरीज खास क्यों है। थोंगपून को इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद ONE Championship की ओर से 1 लाख डॉलर्स का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला।

निको कैरिलो, कोंगथोरानी सोर सोमाई और अकरम हमीदी ने भी अपने विरोधियों को फिनिश कर डिविजन के अन्य एथलीट्स को सावधान किया और ऐसा करते हुए अपने मार्शल आर्ट्स करियर में आगे बढ़े।

कार्ड में 2 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच, महान पाउंड-फोर-पाउंड एथलीट्स, महान एथलीट्स और अन्य कई युवा स्टार्स ने भी इस इवेंट को अपने लिए यादगार बनाया।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48