5 कारणों से आपको 24 सितंबर को ONE: REVOLUTION जरूर देखना चाहिए

Joshua Pacio Yosuke Saruta Social Media 768x512

ONE: REVOLUTION साल 2021 के सबसे धमाकेदार इवेंट्स में से एक बनने के लिए तैयार है।

शुक्रवार, 24 सितंबर को होने वाले 11 मैचों में MMA, किकबॉक्सिंग और मॉय थाई के कई वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स फाइट करेंगे।

इसलिए आइए डालते हैं नजर उन 5 कारणों पर कि क्यों आपको ONE: REVOLUTION जरूर देखना चाहिए।

#1 तीन वर्ल्ड टाइटल फाइट्स

The main event performers of ONE: REVOLUTION

इस इवेंट में 3 ONE वर्ल्ड चैंपियंस को अपने-अपने टाइटल्स को डिफेंड करना है।

मेन इवेंट में क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली, #3 रैंक के कंटेंडर ओक रे यूं के खिलाफ अपने ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने की कोशिश करेंगे।

ओक टॉप-5 लाइटवेट कंटेंडर्स में से अकेले फाइटर हैं, जिनसे ली अभी तक भिड़े नहीं हैं। अगर ली को दक्षिण कोरियाई स्टार पर जीत मिली तो वो डिविजन के सभी टॉप कंटेंडर्स को हराने की उपलब्धि हासिल कर लेंगे।

मगर उनके चैलेंजर अभी तक मरात “कोबरा” गफूरोव और एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ को मात दे चुके हैं। इसलिए “द वॉरियर” को उन्हें कम आंकने की भूल नहीं करनी चाहिए।

इस बीच मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट के खिलाफ कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी का ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा और ज़टूट इस मैच में एक पुराने बदले का हिसाब बराबर करना चाहेंगे।

थाई स्टार इससे पहले ज़टूट के शिष्य अलावेर्दी “बेबी फेस किलर” रामज़ानोव को हरा चुके हैं और ज़टूट उसका बदला लेना चाहते हैं।

कैपिटन की ताकत उनके विरोधी को क्षण भर में फिनिश कर सकती है, लेकिन ज़टूट का अनुभव उनकी कड़ी परीक्षा ले रहा होगा।

वहीं जोशुआ “द पैशन” पेचीओ और योसूके “द निंजा” सारूटा का सामना वर्ल्ड टाइटल ट्रायलॉजी मैच में होगा।

सारूटा को हराकर ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद पैचीओ 2 बार अपने टाइटल को डिफेंड कर चुके हैं, वहीं “द निंजा” ने लगातार 2 मैचों को धमाकेदार अंदाज में जीता है।

दोनों एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 जीत दर्ज कर चुके हैं इसलिए उनकी तीसरी भिड़ंत से तय हो जाएगा कि उनमें से कौन ज्यादा बेहतर है।

#2 टॉप फेदरवेट नॉकआउट आर्टिस्ट्स की भिड़ंत

पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन दोबारा चैंपियनशिप बेल्ट को जीतने के करीब पहुंचना चाहते हैं। अब अगले मैच में “द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग के खिलाफ जीत उन्हें अपने लक्ष्य के करीब पहुंचा सकती है।

किम ने पिछले मैच में टेटसुया “MMA फैंटेसिस्टा” यमाडा को हराकर रैंकिंग्स में प्रवेश किया और अब वो खुद वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करना चाहते हैं।

दोनों ही फाइटर्स थान ली के खिलाफ मैच हासिल करना चाहते हैं और उनके स्टाइल्स इस मैच को दिलचस्प बना रहे होंगे।

गुयेन और किम बेहतरीन स्ट्राइकर्स हैं, जो नॉकआउट फिनिश के मौके तलाशते रहते हैं और दोनों ही शानदार अंदाज में जीत दर्ज करना अच्छे से जानते हैं इसलिए उनकी भिड़ंत धमाकेदार रहने वाली है।



#3 हेवीवेट स्टार्स की जबरदस्त टक्कर

2 हेवीवेट एथलीट्स की भिड़ंत हमेशा एक्शन से भरपूर रहती है, खासतौर पर जब दोनों विरोधी एक-दूसरे को ज्यादा पसंद ना करते हों।

इसी साल एनातोली “स्पार्टक” मालिकिन को “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन की अमीर अलीअकबरी पर नॉकआउट जीत के बाद खुशी मनाते देखा गया था।

उस हार के बाद ईरानी रेसलिंग सुपरस्टार के मालिकिन के साथ मैच को कैंसिल कर दिया गया, लेकिन ONE: REVOLUTION में उनके पास “स्पार्टक” को करारा जवाब देने का मौका होगा।

रूसी एथलीट का रिकॉर्ड 9-0 का है और उन्हें भरोसा है कि वो अलीअकबरी को हरा पाएंगे। ऐसा कर मालिकिन ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप की ओर एक कदम मजबूती से आगे बढ़ा देंगे।

मालिकिन को ये भी नहीं भूलना चाहिए कि अलीअकबरी पूर्व ग्रीको-रोमन रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और इन स्किल्स के दम पर डिविजन के किसी भी एथलीट के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। पिछले मैच के खराब प्रदर्शन के बाद अब ईरानी स्टार किसी भी हालत में इस मैच को जीतना चाहेंगे।

#4 ‘बुशेशा’ का MMA डेब्यू

17-time Brazilian Jiu-Jitsu World Champion Marcus Almeida

मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा सबसे ज्यादा बार के IBJJF ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और अब मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के रूप में नए खेल में कदम रख रहे हैं।

“बुशेशा” साल 2015 से MMA की ट्रेनिंग कर रहे हैं, पहले वो American Kickboxing Academy और अब American Top Team में ट्रेनिंग कर रहे हैं। वो BJJ में बहुत बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर चुके हैं इसलिए फैंस भी देखने को बेताब होंगे कि MMA में कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं।

ब्राजीलियाई स्टार के लिए डेब्यू मैच जीतना आसान नहीं होगा क्योंकि उनका सामना हेवीवेट बाउट में एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा से होने वाला है।

सिल्वा एक वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकर हैं, ONE में कई बड़ी जीत दर्ज कर चुके हैं और जानते हैं कि पूरी दुनिया उन्हें देख रही होगी।

सिल्वा के पास मौका है, जिससे वो दिखा सकते हैं कि वो कितने उच्च दर्जे के मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं, लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें अल्मेडा के ग्रैपलिंग गेम से बचकर रहना होगा।

#5 युवा सनसनी विक्टोरिया ली की वापसी

विक्टोरिया ली अपने निकनेम “द प्रोडिजी” पर अभी तक खरी उतरी हैं।

17 वर्षीय स्टार खुद से उम्र में बड़ी और ज्यादा अनुभवी एथलीट्स को मात दे चुकी हैं और भविष्य में ज्यादा कठिन चुनौतियों को पार करने के लिए भी तैयार हैं।

ONE: REVOLUTION में उन्हें अभी तक की अपनी सबसे कठिन प्रतिद्वंदी विक्टोरिया “विक” सूज़ा का सामना करना होगा, जो अभी तक अपराजित रही हैं।

ब्राजीलियाई एथलीट का रिकॉर्ड 5-0 का है और उनकी शानदार स्किल्स “द प्रोडिजी” के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। उनकी जैसी BJJ एथलीट का अभी तक ली ने सामने नहीं किया है और यही बात इस बाउट को दिलचस्प बना रही होगी।

दोनों एथलीट्स उभरती हुई स्टार्स हैं, लेकिन इनमें से अब कोई एक ही अपनी शानदार लय को बरकरार रख पाएगा।

ये भी पढ़ें: पैचीओ ने सारूटा, Team Lakay और अन्य विषयों पर बात की

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128