इन 5 कारणों से आपको ONE 161: Petchmorakot vs. Tawanchai जरूर देखना चाहिए

Tawanchai PKSaenchai ONE161 PressCon 1200X800 768x512

ONE Championship गुरुवार, 29 सितंबर को एक धमाकेदार इवेंट के साथ वापसी कर रहा है, जहां सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले मैचों में शुरू से लेकर अंत तक जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

ONE 161: Petchmorakot vs. Tawanchai में 4 अलग-अलग खेलों की फाइट्स होंगी, हेवीवेट फाइटर्स आमने-सामने होंगे और एक अहम एटमवेट बाउट का वर्ल्ड चैंपियनशिप सीन पर बड़ा असर पड़ सकता है।

यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में, जिनसे आपको ONE 161 जरूर देखना चाहिए।

मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल फाइट

मेन इवेंट में पेटमोराकोट पेटयिंडी 23 वर्षीय स्ट्राइकिंग स्टार तवनचाई पीके.साइन्चाई के खिलाफ अपनी ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप को डिफेंड करने की कोशिश करेंगे।

फैंस को 2 बेहतरीन टेक्निकल फाइटर्स के इस मैच में धमाकेदार एक्शन देखे जाने की उम्मीद रखनी चाहिए।

पेटमोराकोट ने पिछले मुकाबले में अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए ONE 157 में जिमी विन्यो पर संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की थी, लेकिन अपने चौथे वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में वो अपने प्रतिद्वंदी को डोमिनेट करना चाहेंगे।

उनके लिए तवनचाई को हराना आसान नहीं होगा। PK.Saenchai Muaythaigym के स्टार शानदार लय में चल रहे हैं और पिछली दोनों फाइट्स को नॉकआउट से जीता है।

हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री सेमीफाइनल्स में होगी जायंट्स की भिड़ंत

मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप बाउट से पहले ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल मुकाबले होंगे, जिनमें एथलीट्स फाइनल में प्रवेश करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाते हुए नजर आएंगे।

एक सेमीफाइनल में ईरानी नॉकआउट आर्टिस्ट इराज अज़ीज़पोर की भिड़ंत अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे ब्रूनो चावेस से होगी। 6 फुट 6 इंच लंबे चावेस, अज़ीज़पोर के रूप में एक अनुभवी एथलीट को हराकर ONE रोस्टर पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

दूसरे सेमीफाइनल में मौजूदा ONE किकबॉक्सिंग लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ का सामना ब्राजीलियाई पावरहाउस ग्युटो इनोसेंटे से होगा।

बेहतरीन लाइटवेट फाइटर्स की भिड़ंत

चीन के बेस्ट लाइटवेट फाइटर झांग लिपेंग का सामना दागेस्तानी स्टार सायिद इज़ागखमेव से होगा और इस मैच का विजेता वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त करने के बहुत करीब पहुंच जाएगा।

झांग ने अगस्त 2021 में अपने ONE डेब्यू में पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड फोलायंग को हराकर सबको चौंका दिया था। “द वॉरियर” ने उसके बाद जनवरी 2022 में ONE: ONLY THE BRAVE में रुसलान एमिलबेक को 32 सेकंड में नॉकआउट किया।

दूसरी ओर, खबीब नर्मागोमेदोव के शिष्य इज़ागखमेव ने अपने ONE डेब्यू में शानदार जीत दर्ज कर दिखाया कि वो कितने खतरनाक टेकडाउन आर्टिस्ट और ग्रैपलर हैं। उनके करियर की 20 में से 13 जीत सबमिशन से आई हैं।

सच कहें तो ये एक बेहतरीन MMA फाइट रहने वाली है।

एटमवेट बाउट में बहुत कुछ दांव पर लगा होगा

कार्ड में एक एटमवेट मुकाबला भी शामिल है, जिसपर सबकी नजरें टिकी होंगी।

भारतीय रेसलिंग चैंपियन ऋतु फोगाट पिछले साल ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के फाइनल में स्टैम्प फेयरटेक्स के हाथों हार के बाद जीत की लय वापस पाना चाहेंगी। मगर ऐसा करने के लिए उन्हें 2 बार की ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर टिफनी टियो का सामना करना होगा, जो अपना एटमवेट डेब्यू कर रही होंगी।

टियो को अभी तक केवल मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जिओंग जिंग नान ही हरा पाई हैं और अब वो नए डिविजन में अपनी छाप छोड़ना चाहती हैं।

“नो चिल” के लिए भी फोगाट की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा, जो अपने करियर में पहली बार फिनिश होने के बाद धमाकेदार अंदाज में वापसी करना चाहेंगी।

बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन का रहेगा दबदबा

ONE 161 के लीड कार्ड में 1, 2 नहीं बल्कि 3 जबरदस्त बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले होंगे।

पहले 25 वर्षीय मॉय थाई सुपरस्टार फरारी फेयरटेक्स अपने ONE डेब्यू में चीनी स्ट्राइकर और पूर्व ONE मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हान ज़ी हाओ से भिड़ेंगे।

एक अन्य मुकाबले में चीन के झांग चेंगलोंग अपना अधिकांश करियर किकबॉक्सिंग में बिताने के बाद मॉय थाई में आएंगे। उनका सामना 7 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सांगमनी पीके.साइन्चाई से होगा।

वहीं तीसरे मुकाबले में पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन कैपिटन पेटयिंडी ONE X में अपना टाइटल हारने के बाद रूसी स्टार अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव से भिड़ेंगे।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)