ONE Fight Night 1 से पूर्व 5 बड़े सवाल जिनके जवाब हर कोई जानना चाहता है 

Adriano Moraes Demetrious Johnson ONE on TNT I 2 768x511

ONE Championship ने ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II के कार्ड में 10 फाइट्स को शामिल किया है, जिसमें जबरदस्त एक्शन और ड्रामा का देखा जाना तय है।

शुक्रवार, 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को Prime Video पर ONE Championship अमेरिकी प्राइमटाइम पर ONE अपना डेब्यू करने जा रहा है और कार्ड में ऊपर से लेकर नीचे तक बड़े स्टार्स और धमाकेदार मुकाबलों को शामिल किया गया है।

यहां आप जान सकते हैं ONE Fight Night 1 से जुड़े 5 बड़े सवालों के बारे में।

#1 क्या मोरेस से बदला पूरा कर पाएंगे जॉनसन?

अप्रैल 2021 में जब एड्रियानो मोरेस महान मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट डिमिट्रियस जॉनसन को नॉकआउट करने वाले पहले फाइटर बने तो पूरा कॉम्बैट खेल जगत चौंक उठा था।

अब जॉनसन अपना बदला पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन सवाल है कि क्या अमेरिकी लैजेंड ऐसा करने में सफल होंगे या “मिकीन्यो” का पलड़ा एक बार फिर भारी रहने वाला है, जो ग्रैपलिंग के अलावा स्ट्राइकिंग भी जानते हैं।

पहली भिड़ंत में मोरेस के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद फैंस उनसे रीमैच में भी उसी तरह की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन “माइटी माउस” ने 12 बार MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने के दौरान साबित किया है कि वो किसी भी तरह की चुनौती से पार पा सकते हैं।

जॉनसन पर पहली जीत और युया वाकामत्सु के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल डिफेंस के बाद मोरेस आत्मविश्वास से भरे हुए होंगे।

वहीं जॉनसन को इस खेल के प्रति अपने ज्ञान और वर्ल्ड-क्लास स्किल्स के लिए जाना जाता है। अब सवाल है कि क्या वो “मिकीन्यो” से हार का हिसाब हराकर पूरा कर पाएंगे?

#2 क्या कोई नोंग-ओ को हरा सकता है?

ONE में अभी तक नोंग-ओ गैयानघादाओ को हरा नहीं पाया है, उनका रिकॉर्ड 8-0 का है और पिछली 3 ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल डिफेंस बाउट्स में अपने विरोधियों को नॉकआउट किया है।

थाई स्टार का गेम हर एक फाइट के साथ बेहतर होता गया है और बहुत खतरनाक भी बनते जा रहे हैं, लेकिन क्या लियाम हैरिसन उन्हें हराने वाले पहले ONE एथलीट साबित होंगे?

ये बात तय है कि “हिटमैन” पीछे नहीं हटने वाले और अगर नोंग-ओ ने अटैक के बदले अटैक की रणनीति अपनाई तो ब्रिटिश स्टार के पास इतनी पावर ही कि उनकी एक क्लीन स्ट्राइक बड़े से बड़े दिग्गज को फिनिश कर सकती है।

सबसे बड़ा सवाल है कि क्या हैरिसन वो कारनामा कर पाएंगे, जो अभी तक अन्य फाइटर्स नहीं कर पाए हैं। वो अगर ऐसा नहीं कर पाए तो नोंग-ओ का टाइटल रन ऐसे ही जबरदस्त तरीके से जारी रहेगा।

#3 क्या रोडटंग और सुपरलैक ग्रां प्री के सेमीफाइनल्स को डोमिनेट करेंगे?

ONE Fight Night 1 में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के दोनों सेमीफाइनल्स में 2 टॉप थाई स्ट्राइकर्स परफॉर्म कर रहे होंगे।

डिविजन के किंग रोडटंग जित्मुआंगनोन और #1 रैंक के कंटेंडर सुपरलैक कियातमू9 का सामना क्रमशः सवास माइकल और वॉल्टर गोंसाल्वेस से होगा, लेकिन उनके विरोधी भी जबरदस्त प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं।

रैंकिंग्स में चौथे स्थान पर मौजूद माइकल, रोडटंग को हराना चाहते हैं और इस फाइट में एक जीत तुरंत उन्हें बहुत बड़ा सुपरस्टार बना देगी। “द आयरन मैन” का ONE रिकॉर्ड 11-0 का है और अभी तक उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ी है।

दूसरी ओर, #5 रैंक के कंटेंडर वॉल्टर पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर रहे हैं और क्वार्टरफाइनल में पहले राउंड में जीत के बाद अपनी शानदार लय को बरकरार रखना चाहते हैं। मगर उन्हें “द किकिंग मशीन” की कठिन चुनौती से पार पाना होगा, जो शानदार लय में नजर आ रहे हैं।

इस बात में कोई संदेह नहीं कि थाईलैंड में थाई एथलीट्स डोमिनेट करते आए हैं, लेकिन माइकल और गोंसाल्वेस बड़ा उलटफेर करते हुए फाइनल में प्रवेश करने की उम्मीद कर रहे हैं।

#4 क्या बुशेशा टॉप हेवीवेट MMA कंटेंडर बन पाएंगे?

मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा 17 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और पिछले साल MMA में आने के बाद इस नए खेल में भी अच्छा करते आए हैं।

अपने तीनों मैचों को पहले राउंड में जीतने के बाद ब्राजीलियाई आइकॉन के लिए कॉम्पिटिशन का लेवल अब बढ़ गया है क्योंकि अगली फाइट में उनका सामना पूर्व ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर किरिल ग्रिशेंको से होने वाला है।

सभी की नजरें “बुशेशा” पर टिकी होंगी क्योंकि वो एक खतरनाक कंटेंडर को हराकर आगे बढ़ना चाहते हैं। वो अगर ग्रिशेंको की रेसलिंग को मात दे पाए तो जरूर डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में शामिल हो जाएंगे।

कुछ हफ्तों बाद अर्जन भुल्लर और एनातोली मालिकिन ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में आमने-सामने होंगे और ग्रिशेंको के खिलाफ जीत उन्हें चैंपियन को चैलेंज करने के एक कदम करीब पहुंचा देगी।

#5 क्या हिराटा पहली हार के बाद जीत की लय वापस प्राप्त कर सकेंगी?

जापान की उभरती हुई स्टार इत्सुकी हिराटा को इसी साल मार्च में जिहिन राडज़ुआन के खिलाफ MMA में अपनी पहली हार मिली थी, लेकिन उन्होंने जीत की लय वापस पाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है।

पूर्व जूडो स्टार ने अमेरिका जाकर वर्ल्ड-क्लास कोच और पार्टनर्स के साथ ट्रेनिंग की है और चीन की लिन हेचीन से भिड़ने के लिए उन्होंने अपनी स्ट्राइकिंग में भी सुधार किया है।

मगर लिन मानती हैं कि वो “एंड्रॉइड 18” को स्टैंड-अप गेम में मात देते हुए वो एटमवेट रैंकिंग्स में प्रवेश कर सकती हैं।

हिराटा के लिए लिए जीत पाना आसान नहीं होगा, जिसमें उनकी ना केवल शारीरिक और मानसिक क्षमताओं की भी कड़ी परीक्षा ली जाएगी।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Itsuki Hirata and Jihin Radzuan run it back at ONE SAMURAI 4
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Shamil Erdogan vs. Paul Elliott, Luke Lessei vs. Charlie Guest set for ONE Fight Night 48 in October
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova