ONE Fight Night 1 में इत्सुकी हिराटा की स्ट्राइकिंग को बेनकाब करना चाहती हैं लिन हेचीन

Lin Heqin Milagros Lopez LIGHTS OUT 1920X1280 43 768x512

लिन हेचीन अपनी अगली विरोधी इत्सुकी हिराटा के स्किल सेट से अच्छी तरह वाकिफ हैं और मानती हैं कि अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को 2 अलग स्टाइल्स की भिड़ंत धमाकेदार रहने वाली है।

ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II में चीनी स्ट्राइकर का सामना एटमवेट बाउट में हिराटा के रूप में एक बेहतरीन ग्रैपलर से होगा।

हिराटा की चुनौती “MMA सिस्टर” के लिए आसान नहीं होगी, लेकिन वो मानती हैं कि वो इस कठिन चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

लिन ने कहा:

“मेरी नजर में ONE Championship के सभी एथलीट्स के पास अपना एक अलग स्किल सेट है इसलिए मैं हर एक चुनौती को गंभीरता से लेती हूं। हिराटा और मेरा स्टाइल काफी अलग है, लेकिन मेरी नजर में ये एक जबरदस्त मुकाबला होने वाला है।”

हालांकि लिन सांडा (चीनी किकबॉक्सिंग) बैकग्राउंड से आती हैं, लेकिन पिछले 7 सालों से MMA में अपनी विरासत को आगे बढ़ाया है और साथ ही अपनी ग्राउंड स्किल्स में भी सुधार किया है।

दूसरी ओर हिराटा जूडो स्टार रही हैं, जो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने के बाद अपने स्टैंड-अप गेम में सुधार की जुगत में लगी हैं।

दोनों फाइटर्स अपनी स्किल्स को बेहतर करना चाहती हैं, लेकिन उन्हें अपने क्षेत्र में महारत हासिल है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए “MMA सिस्टर” स्ट्राइकिंग में अपनी विरोधी को मात देकर अपने करियर की आठवीं नॉकआउट जीत प्राप्त करना चाहेंगी।

लिन ने ONE Championship से कहा:

“मेरी नजर में हिराटा की ग्रैपलिंग शानदार है और उन्हें दुनिया की बेस्ट फीमेल ग्रैपलर्स में से एक माना जाता है, लेकिन स्ट्राइकिंग और स्थिति के हिसाब से सही दूरी ना बनाए रखना उनकी कमजोरी हैं।

“उनकी जिउ-जित्सु स्किल्स की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम होगी, लेकिन मैं सबको दिखाना चाहती हूं कि मैं उनकी अभी तक की सबसे कठिन प्रतिद्वंदी हूं।”

लिन हेचीन: ‘मैंने बहुत कठिन परिश्रम किया है’

एटमवेट रैंकिंग्स के टॉप 5 में रह चुकी इत्सुकी हिराटा को इस साल मार्च में जिहिन राडज़ुआन के खिलाफ अपने MMA करियर की पहली हार मिली थी और लिन हेचीन ने भी उस मैच को करीब से देखा है।

उस फाइट को परखने के बाद चीनी एथलीट का मानना है कि वो जापानी स्टार को ONE Championship में लगातार दूसरी हार का स्वाद चखा सकती हैं।

लिन ने कहा:

“उस फाइट में मुझे उनकी कमजोरी नजर आई। वो उनकी पहली हार रही, लेकिन मैं उन्हें दिखाना चाहती हूं कि वो उनकी आखिरी हार तो बिल्कुल नहीं थी।”

हिराटा ने उस हार से सबक लेकर खुद में बहुत सुधार करने की कोशिश की है। उन्होंने अमेरिका जाकर मैट सेरा, रे लोंगो और मॉय थाई सुपरस्टार नेस्टर मार्टे जैसे महान कोचों के साथ अपनी स्किल्स में काफी सुधार का प्रयास किया है।

मगर लिन को इससे कोई डर महसूस नहीं हो रहा।

लिन ने प्रतिबद्ध होकर ट्रेनिंग की है। उनका रिकॉर्ड 15-3-1 का है और 27 अगस्त को एक बार फिर शानदार अंदाज में जीत की उम्मीद कर रही हैं।

Haosheng MMA टीम की स्टार ने कहा:

“मैं जानती हूं कि हिराटा ने भी इस फाइट के लिए कड़ी मेहनत की है, जिउ-जित्सु स्किल्स को ज्यादा बेहतर बनाया है, लेकिन मैं भी कमजोर नहीं हूं। मैंने भी अन्य एथलीट्स की तरह मेहनत की है और भरोसा है कि जीत मुझे ही मिलेगी।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.