इत्सुकी हिराटा ने बताए अपने अगले टारगेट– ‘ऋतु फोगाट से मुकाबला करना चाहती हूं’

Itsuki-Hirata-Lin-Heqin-ONE-on-Prime-Video-1-1920X1280-1

इत्सुकी हिराटा ने बीते शनिवार, 27 अगस्त को लिन हेचीन पर शानदार जीत हासिल करने के साथ अपने करियर की पहली MMA हार से वापसी कर ली है।

जापानी की फैन फेवरेट एथलीट ने ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II के लीड कार्ड में अपनी चीनी प्रतिद्वंदी की तेज-तर्रार किकबॉक्सिंग को मात दी और सर्वसम्मत निर्णय के साथ प्रभावशाली जीत दर्ज करके सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से बाहर आईं।

हालांकि, लिन का स्टैंड-अप काफी शानदार है, लेकिन हिराटा को हाल ही में की गई यूएस ट्रेनिंग ट्रिप के दौरान स्ट्राइकिंग पर ध्यान देने का बहुत फायदा मिला। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी को अंतिम 30 सेकंड में ओवरहैंड राइट लगाकर गिरा दिया और अपनी जीत पक्की कर ली।

अपने इस प्रदर्शन से वो काफी ज्यादा उत्साहित हो गईं, लेकिन इसके साथ ही उन्हें लगता है कि अभी सुधार के लिए काफी गुंजाइश बाकी है।

हिराटा ने ONE Championship को बताया:

“मुकाबला जीतकर काफी अच्छा लगा, वो पल शानदार था। मैं जब भी जीतती हूं तो वो मेरी सबसे बेहतरीन जीत होती है इसलिए पिछली जीत मेरे लिए नंबर 1 है।

“मैं अपनी स्ट्राइकिंग का प्रदर्शन करना चाहती थी क्योंकि यूएस में मैंने इसकी काफी ट्रेनिंग ली थी। मैंने न्यूयॉर्क में काफी समय बिताया था, करीब चार हफ्ते का समय। उस दौरान मैंने काफी कड़ी ट्रेनिंग की थी, खासतौर पर स्ट्राइकिंग में। ये सब एक शुरुआत है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं और मजबूत बन सकती हूं। इस समय मुझे यही महसूस हो रहा है।”

लिन के स्टैंड-अप गेम और टेकडाउन डिफेंस ने भले ही उन्हें मुकाबले के बाकी हिस्सों को नियंत्रित करने में मदद की हो, लेकिन फाइट के अहम हिस्से हिराटा के पक्ष में ही रहे थे।

जापानी सनसनी ने दूसरे राउंड का अंत किमूरा लॉक के काफी करीबी प्रयास के साथ किया था, जबकि तीसरे राउंड में नॉकडाउन के प्रयास ने ये पक्का कर दिया था कि जज उनके ही पक्ष में निर्णय देने वाले हैं।

वास्तव में “एंड्रॉइड 18” का मानना है कि वो दोनों ही मौकों पर फिनिश करने के काफी करीब थीं, लेकिन फिलहाल वो जीत की लय में वापस आकर काफी खुश हैं और इस मैच से मिले सबक को वो अपने अगले ट्रेनिंग कैंप में लागू करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा:

“मुझे लगता है कि अगर दूसरे और तीसरे राउंड में दोनों मौकों पर मेरे पास 10 सेकंड और होते तो मैं अपनी प्रतिद्वंदी को फिनिश कर चुकी होती, लेकिन जो हुआ सो हुआ।

“इस मुकाबले के लिए मैंने 90 प्रतिशत स्ट्राइकिंग की तैयारी की थी। इस वजह से मैं अब और ज्यादा MMA व ग्रैपलिंग की ट्रेनिंग इस ट्रिप के बाद करना चाहती हूं।”

एटमवेट स्टार का सामना करना चाहती हैं इत्सुकी हिराटा

जीत हासिल करने के बाद और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अपने प्रभावशाली 6-1 के रिकॉर्ड के साथ इत्सुकी हिराटा फिर से विमेंस एटमवेट डिविजन में शिखर की ओर अपना सफर जारी रखना चाहती हैं।

उन्हें पता है कि इस खचाखच भरे वेट क्लास में काफी सारी शानदार प्रतिद्वंदी मौजूद हैं, लेकिन वो #5 रैंक की कंटेंडर जिहिन राडज़ुआन से अपना हिसाब बराबर करने के लिए बेताब हैं, जिनसे उनको अपने करियर की अकेली हार मिली थी।

हिराटा ने कहा:

“इस एटमवेट डिविजन में कई सारी एथलीट रोस्टर पर मौजूद हैं इसलिए मेरे पास फाइट करने के काफी सारे मौके हैं, जिसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।

“मैं अपना MMA गेम सबको दिखाना चाहती हूं अगर मुझे अगला मुकाबला जिहिन राडज़ुआन के खिलाफ रीमैच के तौर पर मिलता है तो। मुझे भरोसा है कि इस बार मेरा स्तर उनसे काफी बेहतर ही होगा। इसका मुझे पूरा भरोसा है।”

हालांकि, “एंड्रॉइड 18” की नजरें केवल “शैडो कैट” के तौर पर पहचानी जाने वाली मलेशियाई सनसनी पर ही नहीं टिकी हैं।

23 साल की एथलीट की निगाहें कई सारे संभावित विरोधियों पर टिकी हैं और वो उनमें से किसी से भी मुकाबला करने को लेकर खुश होंगी, जो उन्हें उनका अंतिम लक्ष्य हासिल करने में मदद करती हो।

हिराटा ने कहा:

“मैं ऋतु फोगाट से मुकाबला करना चाहती हूं क्योंकि मैं उनसे वर्ल्ड ग्रां प्री में फाइट नहीं कर पाई थी। इसके साथ ही स्टैम्प फेयरटेक्स से भी फाइट करना चाहती हूं।

“ये डिविजन पूरी तरह से भरा हुआ है। चोटी के 5 फाइटर्स में शामिल होना कमाल की बात है। मैं अगर चैंपियन बन जाऊं तो और भी अच्छा लगेगा। ऐसे में मैं एक दिन मौजूदा एटमवेट क्वीन एंजेला ली को हराना चाहती हूं और ONE में एक वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहती हूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4