पहली हार के बाद वापसी करने के लिए यूएस में ट्रेनिंग ले रहीं इत्सुकी हिराटा – ‘इस हार ने मुझे ऊपर उठाया’

Itsuki Hirata Jihin Radzuan ONE X 1920X1280 81 768x512

अपने अब तक के MMA करियर में अकेली हार के बाद जापानी एटमवेट एथलीट इत्सुकी हिराटा ने अपने कंफर्ट जोन से बाहर आने का फैसला लिया।

22 साल की एटमवेट एथलीट ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में चार सप्ताह बिताए हैं, ताकि वो अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को आने वाले ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II में लिन हेचीन का सामना करने के लिए तैयारी कर सकें।

मार्च में हुए ONE X के दौरान जिहिन राडजुआन के खिलाफ हारने के बाद से ये उनका पहला मुकाबला होगा, जिसके चलते उनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का ओवरऑल रिकॉर्ड अब 5-1 हो गया था।

“एंड्रॉइड 18” के नाम से मशहूर एथलीट के लिए वो जबरदस्त हार थी, लेकिन सिंगापुर इंडोर स्टेडियम के सर्कल में वापसी करने से पहले उन्हें इस पराजय से अपनी स्किल्स को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिली।

उन्होंने कहा:

“हार के बाद जब मैं जापान वापस आई तो मेरे परिवार ने मुझसे कहा था कि इससे चीजें खत्म नहीं हो जाती हैं, जबकि मुझे लगा था कि अगर मैं हार गई तो मेरे लिए इन चीजों का अंत हो जाएगा।

“लेकिन इस हार ने मुझे ऊपर उठाया और ये सोचने पर मजबूर कर दिया था कि मुझे अमेरिका जाकर ट्रेनिंग लेनी चाहिए ताकि मैं खुद को और अधिक पुश कर सकूं।”

हिराटा के मूल निवास जापान में कई वर्ल्ड क्लास जिम हैं, लेकिन अमेरिका करीब 33 करोड़ लोगों का घर है, जो कि दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी जनसंख्या है।

इन चीजों को ध्यान में रखते हुए युवा जूडो एथलीट प्रशांत महासागर पार करके कई तरह के ट्रेनिंग पार्टनर्स के साथ मेहनत करने और कॉम्बैट स्टाइल्स को सीखने के लिए यात्रा करके वहां जाने की दिलचस्पी बनाए रखे रहीं।

उन्होंने बताया:

“मैं अमेरिका इसलिए गई क्योंकि वहां कई तरह के एथलीट्स हैं। वहां कई तरह की लंबी पहुंच वाली, हाइट और कई फीमेल एथलीट्स मौजूद हैं।

“मैंने सोचा कि मैं एक गैर जापानी एथलीट से मुकाबला करने जा रही हूं तो क्यों ना विदेश जाकर ट्रेनिंग करूं और उन लोगों को चुनौती दूं, जिनका अनुभव मुझे अभी तक नहीं मिला है।”

https://www.instagram.com/p/Cf7kgiVBc-S/

अमेरिका में स्ट्राइकिंग गेम को बेहतर करने में लगी हैं “एंड्रॉइड 18”

इत्सुकी हिराटा ने न्यूयॉर्क के कुछ बेहतरीन जिमों में ट्रेनिंग ली है, जिनमें Serra BJJ और Longo And Weidman MMA शामिल हैं।

लेकिन इन सबसे बढ़कर वो Ultimate Gym के स्ट्राइकिंग कोच नेस्टर मार्टे को ट्रेनिंग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बताती हैं।

ग्रैपलिंग के लिए पहचानी जाने वाली “एंड्रॉइड 18” ने अपनी मॉय थाई स्किल्स को बेहतर बनाने पर बहुत ध्यान दिया है, ताकि वो पहले से और बेहतर एथलीट के तौर पर एटमवेट डिविजन के शिखर की ओर बढ़ना फिर से शुरू कर सकें।

हिराटा ने कहा:

“मैं स्ट्राइकिंग, BJJ और मॉय थाई सीखने के लिए कई सारे जिम में ट्रेनिंग करने गई, लेकिन इसमें स्ट्राइकिंग मेरे लिए सबसे अहम हिस्सा था।

“इस बार स्ट्राइकिंग कोच नेस्टर आने वाले मुकाबले में मेरे कॉर्नर में रहेंगे। वो काफी सख्त हैं, लेकिन वो मुझे हर ट्रेनिंग के बाद बताते हैं कि इस तरह की चीजें लगाव जैसी होती हैं। इस बार मैं वहां एक महीने रही क्योंकि पिछली बार मैं केवल दो सप्ताह ही रह पाई थी।

“मैं जिस तरह से अभ्यास करती हूं, वो मुझे उन दिनों की याद दिलाती है, जब मैं जूनियर हाई स्कूल में जूडो क्लब से जुड़ी थी। मैं इतना कठिन अभ्यास कर रही हूं कि मुझे विश्वास है कि इसका फायदा जरूर मिलेगा।”

पूर्व में “स्ट्रॉन्ग हार्ट फाइटर” के उपनाम से पहचानी जाने वाली हिराटा अपनी कड़ी मेहनत के लिए सम्मान हासिल कर चुकी हैं। ऐसे में न्यूयॉर्क में बिताए समय से उन्हें अपने मानसिक गेम के साथ-साथ अपनी स्किल्स को बेहतर करने में बहुत मदद मिली है।

मार्टे की ट्रेनिंग के तरीकों ने “एंड्रॉइड 18” के माइंडसेट को और तगड़ा बना दिया है, जिसकी जरूरत उन्हें 27 अगस्त को ONE Fight Night 1 में चीनी स्ट्राइकर लिन हेचीन के खिलाफ मुकाबले में पड़ेगी।

हिराटा ने आगे बताया:

“मुझे लगता था कि मेरा मन दूसरों से ज्यादा मजबूत है, लेकिन जब मैंने यहां के फाइटर्स के साथ ट्रेनिंग की तो मुझे समझ में आया कि वो मुझसे भी ज्यादा मजबूत मन वाले हैं।

“इस टीम के पास बहुत ऊंचे स्तर के फाइटर्स और बॉक्सर्स हैं। हम ऐसे स्टाइल में काम करते हैं, जिसमें मैं बीच में खड़ी रहती हूं और मेरे पार्टनर्स एक-एक करके स्पारिंग करने आते हैं।

“मेरी मानसिक शक्ति अब उस माहौल को संभालने के लिए मजबूत हो चुकी है।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.