विक्टोरिया सूज़ा ने ‘बेहद खतरनाक’ इत्सुकी हिराटा के साथ होने वाली MMA फाइट का विश्लेषण किया

Linda Darrow Victoria Souza ONE Fight Night 7 1920X1280 41

ब्राजीलियाई स्टार विक्टोरिया “विक” सूज़ा 8 जून को ONE 167: Tawanchai vs. Nattawut II में जापानी स्टार इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा के खिलाफ अपने जीवन की सबसे बड़ी फाइट के लिए तैयार हैं।

ये बहुप्रतीक्षित एटमवेट MMA मुकाबला थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना से प्रसारित किया जाएगा।

बेहद प्रतिस्पर्धी ब्राजीलियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सर्किट में अपराजित रिकॉर्ड बनाने के बाद सूज़ा को ONE में बड़ी प्रतियोगियों के खिलाफ लगातार जीत हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा है, वो अभी तीन मुकाबलों में 1-2 से पीछे हैं।

ONE 167 में उनकी प्रतिद्वंदी हिराटा भी हाल ही में लड़खड़ा सी गई हैं। उन्हें पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स हैम सिओ ही और अयाका मियूरा के खिलाफ लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है।

ये देखते हुए कि दोनों ही महिलाएं वापसी करने के लिए उत्सुक हैं, “विक” एक जबरदस्त मैच और “एंड्रॉइड 18” के अब तक के सर्वश्रेष्ठ संस्करण के लिए तैयारी कर रही हैं।

ब्राजीलियाई एथलीट ने हाल ही में onefc.com से अपने आगामी मैच के बारे में बात की:

“इत्सुकी हिराटा एक उच्च स्तरीय एथलीट हैं, जिनके पास ONE में काफी अनुभव है। स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग दोनों में उनका खेल शानदार है। ये फाइट भले ही जिस भी ओर जाए, वो एक कठिन विपक्षी साबित होंगी और ये उन्हें बहुत खतरनाक बनाता है।

“और वो लगातार दो हार के बाद आ रही हैं, मुझे पता है कि वो इस मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी। मुझे यकीन है कि वो इस फाइट के लिए बहुत ट्रेनिंग कर रही हैं।”

अपने लगातार विकसित हो रहे स्ट्राइकिंग गेम के साथ प्रतिभाशाली जूडोका एथलीट हिराटा दुनिया की किसी भी एटमवेट के लिए समस्या पैदा कर सकती हैं।

हालांकि, Double Attack जिम में सूज़ा और उनके कोचों ने जापानी प्रतियोगी का सावधानीपूर्वक अध्ययन किया है और उनका मानना ​​है कि उन्होंने उनके खेल में कुछ कमजोरियों को ढूंढ लिया है।

“विक” 8 जून को उन कमियों का फायदा उठाने की योजना बना रही हैं, लेकिन वो अभी अपने गेम प्लान का खुलासा नहीं करने वालीं:

“उनका मजबूत पक्ष उनके टेकडाउन और खड़े होकर लगातार मूवमेंट करना है। जैसा कि मैंने कहा, वो एक उच्च स्तरीय एथलीट हैं और इस खेल में निपुण हैं।

“मेरी टीम उनकी कमजोरियों का विश्लेषण कर रही है और अभी हम उन्हें व्यक्त नहीं कर सकते क्योंकि यही वो जगह है, जहां हम जीत की तलाश में हमला करेंगे।”

सूज़ा को हिराटा के खिलाफ कड़े मुकाबले की उम्मीद

बेशक इत्सुकी हिराटा काफी प्रतिभाशाली हैं, लेकिन विक्टोरिया सूज़ा को भरोसा है कि उनके पास अधिक विकसित और खतरनाक स्किल्स हैं।

पूर्व ब्राजीलियाई किकबॉक्सिंग चैंपियन और BJJ प्रतियोगी “विक” का कहना है कि चाहे फाइट किसी भी दिशा में जाए, उन्हें “एंड्रॉइड 18” पर बढ़त मिलेगी:

“भले ही वो एक पूर्ण फाइटर हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मैं पैरों और जमीन दोनों पर बेहतर फाइटर हूं। अगर मैं अपनी ट्रेनिंग का सब कुछ इसमें डाल सकती हूं तो तो मुझे फायदा होगा और मैं विजयी होऊंगी।”

स्वाभाविक रूप से, ब्राजीलियाई फाइटर ONE 167 में फिनिश हासिल करने का लक्ष्य बना रही हैं, वो पहले ही अपनी सात करियर जीतों में पांच बार स्टॉपेज से जीत चुकी हैं।

साथ ही वो हिराटा के खिलाफ एक दमदार मुकाबले की उम्मीद कर रही हैं।

सूज़ा ने आगे बताया:

“मेरा मानना ​​है कि ये बहुत करीबी मुकाबला होगा और जो भी कम गलतियां करेगी, वो जीतेगी। बारीकी और रणनीतियां विजेता का चुनाव करेंगी।

“मैं और मेरी टीम जो काम कर रहे हैं, उस पर मुझे बहुत भरोसा है। मैं जजों के फैसले पर निर्भर हुए बिना फाइट में अपनी छाप छोड़ने जा रही हूं। लेकिन अगर फाइट अंत तक जाती है तो मुझे उम्मीद है कि जीतने के लिए मैं सर्वोत्तम प्रहार करूंगी।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.