उभरती ब्राजीलियाई फाइटर विक्टोरिया सूज़ा से जुड़ी 7 रोचक बातें

Victoria Souza Noelle Grandjean ONE Fight Night 20 34

विक्टोरिया “विक” सूज़ा जल्द ही ONE 167 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में जापानी जूडोका इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा के खिलाफ अपने बेहतरीन कौशल को आजमाएंगी।

ये मैच शनिवार, 8 जून को बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना से लाइव प्रसारित किया जाएगा और “विक” के लिए ये संगठन के प्रतिभा से भरे एटमवेट MMA डिविजन में खुद को एक दावेदार के रूप में पेश करने का मौका होगा।

ब्राजीलियाई सर्किट पर शानदार प्रदर्शन के बाद सूज़ा को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में निरंतरता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है। हालांकि, 26 वर्षीय एथलीट ने अपने खेल में सुधार किया है और अब वो ग्लोबल स्टेज पर जीत का सिलसिला शुरु कर सकती हैं।

आइए हिराटा के खिलाफ मुकाबले से पहले ब्राजीलियाई फिनिशर के बारे में कुछ रोचक बातों पर नजर डालते हैं।

#1 उन्हें संयोगवश मार्शल आर्ट्स मिला

अपनी किशोरावस्था में सूज़ा जब स्कूल और काम से अभिभूत थीं, तब उन्होंने एक जिम में जाने का सोचा जिन्होंने ज़ुम्बा ट्रेनिंग का विज्ञापन दिया था।

लेकिन जब वो वहां पहुंची तो “विक” को पता चला कि प्रशिक्षण वास्तव में मॉय थाई का था, न कि ज़ुम्बा का। आखिरकार, उन्होंने इस कला में अपना हाथ आजमाने का फैसला किया और जल्द ही उन्हें इस खेल से प्यार हो गया।

#2 उन्होंने अकाउंटिंग में अपना करियर छोड़ दिया

अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए सूज़ा ने अकाउंटिंग में डिग्री हासिल की है और पहले उन्होंने अकाउंटेंट बनने की योजना बनाई थी।

हालांकि, प्रशंसकों के लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें मार्शल आर्ट्स पसंद आया और उन्होंने 7-2 का प्रभावशाली प्रोफेशनल MMA रिकॉर्ड कायम किया। इसके अलावा उनका फिनिशिंग रेट 78 प्रतिशत का है।

#3 उन्होंने BJJ और किकबॉक्सिंग दोनों में प्रतिस्पर्धा की है

डिविजन की सबसे निपुण एथलीट्स में से एक सूज़ा ने कई कॉम्बैट स्पोर्ट्स में अपने हाथ आजमाए हैं।

कई ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) और सबमिशन ग्रैपलिंग टूर्नामेंट में भाग लेने के अलावा वो तीन बार ब्राजीलियाई किकबॉक्सिंग चैंपियन और पैन-अमेरिकन किकबॉक्सिंग चैंपियन रह चुकी हैं।

#4 उन्हें संगीत पसंद है

चाहे वो ट्रेनिंग रूम के अंदर हो या जिम से बाहर, सूज़ा हमेशा किसी न किसी प्रकार का संगीत सुनती रहती हैं।

उनकी नियमित प्लेलिस्ट में लगभग 600 गाने हैं, उनकी रुचि पैगोड के पारंपरिक ब्राजीलियाई लोक संगीत से लेकर रॉक, रैप और गॉस्पेल तक है।

#5 उन्हें टीवी पर शोज़ देखना बेहद पसंद है

भले ही सूज़ा के पास ट्रेनिंग कैंप के दौरान टेलीविजन देखने के लिए ज्यादा समय नहीं होता है, लेकिन वो अपने पसंदीदा नाटकीय शोज़ को देखने से नहीं चूकती हैं।

उनके पसंदीदा टीवी शोज़ में थाई एक्शन ड्रामा “नॉट मी” के साथ-साथ रोमांटिक कॉमेडी “डब्ल्यू: टू वर्ल्ड्स,” “आई एम नॉट ए रोबोट” और “ट्रू ब्यूटी” शामिल हैं।

#6 वो स्वादिष्ट खाना पकाती हैं

सूज़ा का कौशल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स से भी आगे तक फैला हुआ है।

ब्राजीलियाई एथलीट को खाना बनाना बहुत पसंद है। वो कहती हैं कि उनके दो सबसे अच्छे व्यंजन स्ट्रॉबेरी केक और मीठा और खट्टा पोर्क पैनसेटा हैं।

#7 वो डेंटल एनाटॉमी का अध्ययन कर रही हैं

सूज़ा ने हाल ही में दंत चिकित्सा का अध्ययन शुरू किया है और वो डेंटल एनाटॉमी और मूर्तिकला का प्रशिक्षण ले रही हैं।

इसका मतलब ये है कि जब वो जिम में अपने मॉय थाई और BJJ कौशल को निखार नहीं रही होती हैं तो वो अक्सर दांतों की मोम की आकृतियां बना रही होती हैं, एक ऐसी गतिविधि जो कला और शिल्प के लिए उनकी दिलचस्पी को दर्शाती है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35