इत्सुकी हिराटा ने जापान वापस जाने के बाद अमेरिका में बिताए गए समय को याद किया – ‘अद्भुत वातावरण में ट्रेनिंग कर रही थी’

Ham Seo Hee Itsuki Hirata ONE Fight Night 8 25

इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा अपने देश जापान लौट आई हैं और उनका लक्ष्य अपनी दो फाइट में हार की लय को तोड़ना है।

24 वर्षीय फाइटर का अगला मुकाबला 8 जून को ONE 167: Tawanchai vs. Nattawut II के एक महत्वपूर्ण एटमवेट MMA मुकाबले में विक्टोरिया “विक” सूज़ा से होगा, जो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना से अमेरिकी प्राइमटाइम के दौरान लाइव प्रसारित किया जाएगा।

हिराटा ने ONE Championship में अपने पहले छह MMA मुकाबलों में से पांच में जीत हासिल की थीं, लेकिन तब से उन्हें पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स के खिलाफ जजों के निर्णय से लगातार दो हार झेलनी पड़ी है इसलिए उन्होंने अब अपना ट्रेनिंग कैंप संयुक्त राज्य अमेरिका से वापस जापान में स्थानांतरित कर दिया है।

अब Wajutsu Keishukai HEARTS में कोच केनजी ओसावा की निगरानी में अपनी स्किल्स को निखारते हुए उन्होंने अमेरिका में अपने समय को याद किया और भविष्य में वापस जाने पर बात की।

“एंड्रॉइड 18” ने onefc.com को बताया:

“अमेरिका में माहौल अच्छा और संतोषजनक था। लेकिन मुझे अहसास हुआ कि जापान में अभी भी कुछ ऐसी चीजें हैं, जो मैं कर सकती हूं। मुझे लगता है कि एक बार जब मैं जापान में उस बिंदु पर पहुंच जाऊं, जहां मुझे लगे कि कुछ कमी है तो मैं अमेरिका वापस जा सकती हूं।”

जब वो संयुक्त राज्य अमेरिका में थीं, तब “एंड्रॉइड 18” ने न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में प्रसिद्ध Serra-Longo Fight Team में प्रशिक्षण लिया था।

हिराटा अमेरिका में अपने समय को एक विशेष, जीवन में एक बार होने वाले अनुभव के रूप में याद करती हैं। यहां तक ​​​​कि ये भी स्वीकार करती हैं कि शायद उन्होंने कुछ क्षणों को हल्के में लिया होगा:

“अमेरिका की अपनी अनूठी प्रशिक्षण पद्धतियां और गुणवत्ता है। कभी-कभी जब मैं न्यूयॉर्क की पुरानी तस्वीरें या वीडियोज़ देखती हूं तो मुझे लगता है, ‘वाह।’

“मैं बस यूं ही टाइम्स स्क्वायर के आसपास घूम रही थी, लेकिन वो एक अनोखी जगह है, है ना? टाइम्स स्क्वायर में नए साल का जश्न मनाना रोमांचक है। जब मैं इंस्टाग्राम पर ‘ऑन दिस डे’ (आज के दिन) में उन यादों को देखती हूं तो मुझे अहसास होता है कि मैं एक अद्भुत वातावरण में ट्रेनिंग कर रही थी और मुझे उस बात का अहसास भी नहीं हुआ।”

एटमवेट स्टार ने ये भी स्वीकार किया कि जापान से दूर इतना समय बिताना मुश्किल था, लेकिन अमेरिका में उनके द्वारा बनाए गए संबंधों ने इसे आसान बना दिया।

अब वो एक मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के रूप में विकसित होते रहना चाहती हैं और किसी दिन एक नए और बेहतर फाइटर के रूप में अपने पुराने ट्रेनिंग पार्टनर्स के पास लौटने की उम्मीद करती हैं:

“ये कठिन था, लेकिन अंत में आनंद की जीत होती है। अमेरिका में मेरे टीम के साथी और कोच फाइट से पहले और बाद में मुझसे संपर्क करते हैं। मैं उन्हें अपना विकास दिखाना चाहती हूं इसलिए मैं बेहतर होकर वापस जाना चाहती हूं।”

हिराटा जापान में एक और फाइट अर्जित करना चाहती हैं

अब जब वो जापान में ट्रेनिंग के लिए वापस आ गई हैं, इत्सुकी हिराटा अपने देश में अधिक मैच करने की संभावना को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

उनकी पिछली फाइट टोक्यो में हुए ब्लॉकबस्टर इवेंट ONE 165: Superlek vs. Takeru में हुई थी, लेकिन उस रात “एंड्रॉइड 18” जीत नहीं हासिल कर पाई थी।

अपने हालिया मुकाबले की आलोचना करते हुए हिराटा का कहना है कि हालांकि उन्हें अपने हमवतन लोगों के सामने प्रतियोगिता करना पसंद है, लेकिन उन्हें एक और अवसर अर्जित करने के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है:

“ये सौभाग्य की बात है कि मेरा परिवार और समर्थक मुझे जापान में फाइट करते हुए देख सकते हैं। लेकिन अगर मैं जापान में फाइट कर रही हूं तो मुझे उसके योग्य फाइटर बनना होगा। मुझे ऐसी फाइट्स लड़नी होंगी, जिन्हें लोग देखना चाहते हैं।

“मुझे नहीं लगता कि मैं जापानी शो में सिर्फ इसलिए लड़ सकती हूं क्योंकि मैं जापानी हूं, ये तो बहुत आसान होगा, है ना? सिर्फ इसलिए नहीं कि मैं एक जापानी हूं, बल्कि मुझे एक ऐसा फाइटर बनने की जरूरत है जिसे ऐसे परिणाम मिले जो लोग देखना चाहते हैं। एक बार जब मैं इसे हासिल कर लूं तो मैं साल में लगभग दो बार जापान में लड़ना चाहती हूं।”

इससे एक कदम आगे जाते हुए हिराटा का मानना ​​है कि उन्हें जीतने के अलावा और भी बहुत कुछ करना होगा, उन्हें दर्शकों को रोमांचित करने की जरूरत है।

उनका कहना है कि ONE 167 में विक्टोरिया सूज़ा पर जीत एक बार फिर घरेलू मैदान पर प्रतिस्पर्धा करने का अधिकार हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण है:

“मुझे एक ऐसा फाइटर बनना है जिसे लोग देखना चाहें, अन्यथा सिर्फ जापानी होना पर्याप्त नहीं है। अगर मैं अपनी अगली फाइट हार जाती हूं लेकिन मुझे एक जापानी शो में लड़ने का मौका मिलता है तो मैं खुद से संतुष्ट नहीं होऊंगी। मुझे लगेगा कि ऐसे अन्य फाइटर्स हैं जिन्हें फैंस देखना पसंद करेंगे।

“अगर मैं अगला मैच नहीं जीत सकी तो मैं अपने संकल्प के आधार पर जापानी शो में फाइट पसंद नहीं करूंगी।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35