ONE Fight Night 12 से जुड़े 5 सबसे बड़े सवाल

Brandon Vera Amir Aliakbari ONE 164 1920X1280 19

ONE Fight Night 12 में कई धमाकेदार मुकाबले होने हैं, जो इवेंट का रोमांच बढ़ा रहे होंगे।

2 वर्ल्ड टाइटल कंटेंडर्स के मैच में बड़ा उलटफेर देखे जाने की संभावना के अलावा एक एथलीट नए खेल में प्रवेश कर रहा होगा। इसलिए शनिवार, 15 जुलाई को होने वाले इवेंट में कई दिलचस्प चीज़ें देखने को मिल सकती हैं।

इवेंट में MMA, किकबॉक्सिंग, मॉय थाई और सबमिशन ग्रैपलिंग के लाइव एक्शन के शुरू होने से पहले यहां ONE Fight Night 12 से जुड़े 5 बड़े सवालों के बारे में जानिए।

#1 क्या खलीलोव, सुपरलैक को चौंकाकर वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त कर पाएंगे?

सुपरलैक कियातमू9 और तगीर खलीलोव का फ्लाइवेट मॉय थाई मैच इवेंट को हेडलाइन करेगा। इस मैच का विजेता डिविजन के मौजूदा चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन का अगला चैलेंजर बन सकता है इसलिए रूसी एथलीट मौके का भरपूर फायदा उठाना चाहेंगे।

सुपरलैक इस समय #1 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर हैं इसलिए “सामिंगप्री” एक टॉप लेवल एथलीट के खिलाफ जीत दर्ज कर एक ही झटके में टॉप कंटेंडर्स में शामिल हो सकते हैं।

चूंकि अपने ONE डेब्यू में हुई किकबॉक्सिंग फाइट में खलीलोव ने रोडटंग को टक्कर दी थी इसलिए एक बड़े उलटफेर का देखा जाना संभव है। वहीं खलीलोव को पिछले मैचों में जीत के लिए “द थाई किलर” का नाम दिया गया है। 2 लगातार मौकों पर अपने विरोधी को पहले राउंड में फिनिश करने के बाद सुपरलैक को हराकर संभव ही रूसी स्टार को “द आयरन मैन” के खिलाफ मैच मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

दूसरी ओर, ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने हाल ही में नए ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी को चैलेंज करने की इच्छा जताई थी।

अगर Kiatmoo9 Gym के प्रतिनिधि लगातार नौवीं जीत दर्ज कर पाए तो वो 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ जाएंगे।

#2 केवल एक फेदरवेट ग्रैपलर वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में बना रहेगा

पिछले साल किम जे वूंग के खिलाफ डेब्यू मैच में जीत के बाद शामिल गासानोव लगातार गैरी टोनन को चैलेंज करने की बात कहते आए थे, जिससे पता चल सके कि फेदरवेट MMA डिविजन का बेस्ट ग्रैपलर कौन है।

अपराजित रूसी एथलीट की इच्छा अब पूरी होने जा रही है क्योंकि इस शनिवार आखिरकार उनका सामना अमेरिकी BJJ लैजेंड से होने वाला है।

रैंकिंग्स में पांचवें स्थान पर मौजूद गासानोव का रिकॉर्ड 13-0 का है, जिनमें 9 सबमिशन से आई जीत भी शामिल हैं। “द कोबरा” के नाम से मशहूर दागेस्तानी एथलीट का सबसे खतरनाक हथियार रीयर-नेकेड चोक है।

मगर टोनन एक ऐसे लेवल के फाइटर हैं, जिनका गासानोव ने अब तक सामना नहीं किया है। उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने से पहले BJJ और सबमिशन ग्रैपलिंग में खूब सफलता हासिल की थी।

#2 रैंक के कंटेंडर और पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर “द लॉयन किलर” जानते हैं कि एक जीत उन्हें दोबारा वर्ल्ड टाइटल शॉट दिला सकती है, लेकिन ये पहलू उनके प्रतिद्वंदी के अंदर भी जुनून भर रहा है।

अगर गासानोव एक और बड़ी जीत दर्ज कर पाए तो वो जरूर रैंकिंग्स में काफी ऊपर पहुंच जाएंगे। उसके बाद उनकी नजरें टांग काई vs थान ली रीमैच पर टिकी होंगी, एक ऐसा मैच जो इसी साल बुक किया जा सकता है।

#3 क्या अलीअकबरी हेवीवेट MMA डिविजन में शानदार लय बरकरार रख पाएंगे?

अमीर अलीअकबरी ने ONE के हेवीवेट डिविजन पर अपना वर्चस्व कायम करने के इरादे से प्रोमोशन में एंट्री ली थी, लेकिन शुरुआत में 2 लगातार हार ने उनके प्लान पर पानी फेर दिया था, लेकिन ईरानी जायंट अब अच्छी लय हासिल कर चुके हैं।

वो अभी तक पूर्व ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन वेरा और पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मॉरो सेरिली को हरा चुके हैं। वहीं एक और बड़ी जीत 35 वर्षीय एथलीट को अपने लक्ष्य के करीब पहुंचा देगी।

उन्हें अगले मैच में डस्टिन जॉयनसन की चुनौती से पार पाना होगा, जिनका MMA रिकॉर्ड 7-1 का है और उनकी एकमात्र हार किरिल ग्रिशेंको के खिलाफ आई है।

कनाडाई एथलीट ने पिछले मैच में स्ट्राइक्स के अलावा सबमिशन स्किल्स से भी सबको प्रभावित किया था। अलीअकबरी के गेम से जॉयनसन वाकिफ हैं और वो ईरानी स्टार के खिलाफ मैच को एक ऐसे अवसर के रूप में देख रहे हैं, जहां एक जीत उन्हें हेवीवेट MMA डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में शामिल कर सकती है।

एनातोली मालिकिन हाल ही में डिविजन के अनडिस्प्यूटेड किंग बने हैं और इस मैच का विजेता मालिकिन का अगला चैलेंजर बन सकता है।

#4 क्या गोंसाल्वेस का मॉय थाई से MMA में आने का फैसला सही होगा?

ONE में ऐसे कई एथलीट्स हैं, जिन्होंने एक से दूसरे खेल में जाने का फैसला लिया था, जिनके परिणाम अच्छे और बुरे भी रहे हैं।

केवल एक खेल पर फोकस करना और MMA में जाकर कई अन्य स्किल्स पर फोकस करते हुए अच्छा परफॉर्म करने में बहुत अंतर है। इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि मॉय थाई स्टार वॉल्टर गोंसाल्वेस अपने MMA डेब्यू में कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं।

68-8 के प्रोफेशनल रिकॉर्ड को साथ लिए ब्राजीलियाई फाइटर की स्ट्राइकिंग स्किल्स उन्हें किसी भी एथलीट के लिए बड़ा खतरा साबित करती हैं। उन्होंने 2019 में रोडटंग को भी वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में कड़ी टक्कर दी थी और उसके बाद से वो अपने ग्रैपलिंग गेम को बेहतर बनाने पर ध्यान लगाते रहे हैं।

मगर गोंसाल्वेस को फ्लाइवेट MMA मुकाबले में बनमा डुओजी के खिलाफ अच्छा करने के लिए पूरी तरह तैयार रहने की जरूरत होगी।

बनमा एक स्ट्राइकर हैं, जो अब तक 13 विरोधियों को नॉकआउट कर चुके हैं। उन्हें स्टैंड-अप फाइटिंग पसंद है, लेकिन अपने विरोधी के मॉय थाई से MMA में आने के तथ्य से वाकिफ होने के कारण वो ग्राउंड फाइटिंग की राह चुन सकते हैं।

#5 कौन सा फ्लाइवेट स्ट्राइकर आगे बढ़ पाएगा?

युया वाकामत्सु और शी वेई के मैच का विजेता साबित करेगा कि फ्लाइवेट MMA डिविजन का सबसे खतरनाक स्ट्राइकर कौन है।

वाकामत्सु पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर रहे हैं और हाल ही में रैंकिंग्स में टॉप-5 से बाहर हुए हैं, लेकिन वो अपने पंचों से प्रतिद्वंदियों को फिनिश करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

“लिटल पिरान्हा के करियर की 15 में से 11 जीत नॉकआउट से आई हैं और वो जानते हैं कि #5 रैंक के कंटेंडर के खिलाफ एक जीत उनकी रैंकिंग्स में वापसी करवा सकती है।

दूसरी ओर, “द हंटर” अपनी शानदार स्ट्राइकिंग के दम पर जीत दर्ज करना चाहेंगे। उनके करियर की 17 में से 12 जीत नॉकआउट से आई हैं।

दोनों फाइटर्स अपने स्किल सेट को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहे हैं, लेकिन उन दोनों के पास वन शॉट नॉकआउट पावर का होना इस मैच को शुरू से लेकर अंत तक धमाकेदार बना रहा होगा।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.