4 चीज़ें जिन्होंने ONE 162: Zhang vs. Di Bella को यादगार बनाया

Reece McLaren Windson Ramos ONE162 1920X1280 62 768x511

बीते शुक्रवार ONE 162 में बहुत जबरदस्त मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिला। हर एक बाउट के साथ फाइट्स में रोमांच बढ़ता जा रहा था।

इस बीच मेन इवेंट में झांग पेइमियान और जोनाथन डी बैला का वेकेंट ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच 5 राउंड्स तक चला, जहां आखिरी 60 सेकंडों में बहुत दिलचस्प एक्शन देखने को मिला।

यहां आइए जानते हैं उन 4 चीज़ों के बारे में, जिन्होंने ONE 162 को सबसे ज्यादा यादगार बनाया है।

परफेक्ट ONE डेब्यू के साथ डी बैला ने की नए युग की शुरुआत

जोनाथन डी बैला ने पहली बार ONE Championship सर्कल में कदम रखा, जिसमें उनके कंधों पर ना केवल इवेंट को हेडलाइन करने का दबाव था बल्कि उनके पास वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने का मौका भी था। इससे काफी फाइटर्स दबाव में आ सकते थे, लेकिन डी बैला ने ऐसा नहीं होने दिया।

4 राउंड्स तक डी बैला और “फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान के बीच बहुत कांटेदार टक्कर देखने को मिली। जब भी एक ओर से अटैक होता, उसके जवाब में काउंटर पहले से तैयार रहते।

अंतिम राउंड में कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था और जब फाइट को समाप्त होने में एक मिनट से कम समय बाकी था, तब डी बैला ने खतरनाक लेफ्ट हाई किक लगाई, जिसके प्रभाव से झांग नीचे जा गिरे।

चीनी एथलीट रेफरी के काउंट का जवाब देने में सफल रहे और फाइट जारी रखी, मगर डी बैला की उस दमदार स्ट्राइक ने उनकी जीत पक्की कर दी थी।

इस जीत के बाद डी बैला का प्रोफेशनल किकबॉक्सिंग रिकॉर्ड 11-0 का हो गया है और अब नए ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं।

26 वर्षीय स्टार के नए स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग किंग बनने के साथ ही एक नए युग की शुरुआत हो चली है क्योंकि सैम-ए गैयानघादाओ की रिटायरमेंट के बाद ये टाइटल खाली हो गया था।

मैकलेरन ने अपनी स्ट्राइकिंग में सुधार से प्रभावित किया

BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर रीस मैकलेरन फ्लाइवेट MMA डिविजन के सबसे दिलचस्प एथलीट्स में से एक हैं और अधिकांश मौकों पर ग्रैपलिंग के दम पर सफलता हासिल करते आए हैं।

मगर वो अब ऑस्ट्रेलिया में स्थित Boonchu Gym में मॉय थाई लैजेंड जॉन वेन पार की निगरानी में ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पिछली फाइट में दिखाया कि उनका स्टैंड-अप गेम भी बेहतर हो रहा है।

बीते शुक्रवार #5 रैंक के कंटेंडर ने विंडसन रामोस के खिलाफ उन्होंने शानदार स्टैंड-अप फाइटिंग की। शुरुआत में मैकलेरन के जैब ने मैच की दिशा तय कर दी थी और उसके तुरंत बाद लगे स्ट्रेट राइट ने नॉकडाउन भी दिलाया।

दूसरे राउंड में “लाइटनिंग” ने अपने विरोधी की बॉडी को टारगेट करना शुरू किया। उनके हुक्स और राइट किक ने रामोस को खूब क्षति पहुंचाई इसलिए ब्राजीलियाई स्टार तीसरे राउंड में फाइट को जारी नहीं रख पाए।

मैकलेरन को ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने पर बहुत खुशी होगी और वो जानते हैं उसके लिए उन्हें बेहतर स्किल्स की जरूरत होगी। जॉन की निगरानी में ट्रेनिंग ऑस्ट्रेलियाई स्टार को फायदा पहुंचा रही है इसलिए उनके विरोधियों को ना केवल ग्राउंड बल्कि स्टैंड-अप फाइटिंग में भी उनसे बचकर रहना होगा।

बलार्ट अब अंडरडॉग नहीं रहे

क्यूबन एथलीट गुस्तावो बलार्ट पूर्व ओलंपियन रहे हैं, लेकिन MMA में छोटे बॉडी साइज़ के कारण उन्हें हमेशा अंडरडॉग माना जाता रहा है। मगर 4 फुट 11 इंच लंबे एथलीट ने लगातार दूसरे मैच में एक पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन को हराकर दिखाया कि अब वो अंडरडॉग नहीं रहे।

पिछले मैच में योसूके सारूटा और अब एलेक्स सिल्वा को स्कोरकार्ड्स में मात देने के बाद उन्होंने खुद को सबसे खतरनाक स्ट्रॉवेट कंटेंडर्स में से एक के रूप में स्थापित किया है। अब #4 रैंक के कंटेंडर टॉप लेवल के एथलीट्स में शामिल हो गए हैं।

बलार्ट ने शानदार डिफेंस और पावर के दम पर जीत दर्ज की। हालांकि सिल्वा ने उन्हें कई बार मैट पर गिराया, लेकिन क्यूबन स्टार का डिफेंस बहुत शानदार रहा इसलिए वो स्टैंड-अप गेम में वापसी कर पाए थे। स्टैंड-अप गेम में वापस आने के बाद उन्होंने दमदार शॉट्स लगाते हुए जजों को खूब प्रभावित किया।

“एल ग्लैडीएडर” अब प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं। 35 वर्षीय स्टार ने कठिन चुनौतियों को पार किया और अब साबित किया कि वो किसी भी टॉप स्ट्रॉवेट एथलीट को हराने का दमखम रखते हैं।

सपुत्रा ने पहले राउंड में फिनिश की स्ट्रीक को जारी रखा

एको रोनी सपुत्रा अब लगातार 7 जीत दर्ज कर चुके हैं और ये सभी पहले राउंड में आई हैं।

ये ONE Championship के इतिहास में सबसे लंबी पहले राउंड में फिनिश की स्ट्रीक है और अभी इंडोनेशियाई स्टार का रुकने का कोई मन नहीं है।

रेसलिंग स्टार ने मॉय थाई स्टाइलिस्ट योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स को हराया। उन्होंने टेकडाउन करने के मौके का फायदा उठाया और हील हुक लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को टैप आउट करने पर मजबूर किया।

उन्होंने एक मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर खुद में बहुत सुधार किया है। उन्होंने अपने रेसलिंग गेम और अन्य स्किल्स की मदद से लगातार शानदार प्रदर्शन करना जारी रखा है। उनका एक और फिनिश इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है।

इस जीत के बाद 31 वर्षीय एथलीट ने एक टॉप-5 कंटेंडर को ललकारा है और उनकी फॉर्म को देखते हुए उनकी चुनौती को कोई अस्वीकार नहीं करना चाहेगा।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)