जोनाथन डी बैला ने वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच से पहले प्राजनचाई की तारीफ की – ‘वो एक महान चैंपियन हैं’

Jonathan Di Bella Danial Williams ONE Fight Night 15 84 scaled

मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन डी बैला बैंकॉक में होने वाले ONE Friday Fights 58: Superbon vs. Grigorian II में अपने थाई प्रतिद्वंदी प्राजनचाई पीके साइन्चाई से भिड़ने के लिए तैयार हैं।

5 अप्रैल को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में एशियाई प्राइमटाइम पर होने वाले इवेंट मे अपराजित इटालियन-कनाडाई सुपरस्टार अपने खिताब को बचाने उतरेंगे।

ये डी बैला के स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग बेल्ट जीतने के बाद का दूसरा टाइटल डिफेंस होगा और शायद करियर का सबसे कठिन मैच भी।

उनके प्रतिद्वंदी प्राजनचाई अभी ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं और वो 300 से ज्यादा मैचों का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने हाल ही में पूर्व स्ट्रॉवेट मॉय थाई टाइटल विजेता जोसेफ लसीरी को पहले राउंड में नॉकआउट किया था।

डी बैला ने onefc.com से बात करते हुए अपने प्रतिद्वंदी के बारे में बताया:

“मैं प्राजनचाई को बहुत लंबे समय से देख रहा हूं। यकीनन, वो एक महान चैंपियन हैं। वो सबसे शानदार स्ट्राइकर्स में से एक हैं, जिन्होंने थाईलैंड में लगभग हर खिताब जीता है। मेरी नजरें हमेशा से उनपर रही हैं।”

भले ही उन्हें प्रोफेशनल करियर में अभी हार का सामना नहीं कर पड़ा हो और किकबॉक्सिंग के टॉप स्टार्स में से एक माना जाता है, लेकिन मॉन्ट्रियाल निवासी एथलीट का मानना है कि प्राजनचाई जैसे दिग्गज को हराने के बाद उनका करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच सकता है।

डी बैला ने इस मैच के बारे में कहा:

“उनके जैसे शख्स को हराना बहुत बड़ी बात है। ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। ये फैंस के लिए बड़ी बात होगी क्योंकि अगर मैंने एक और चैंपियन को हरा दिया तो ये मेरे नाम और पहचान के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।”

27 वर्षीय स्टार अपने प्रतिद्वंदी को हल्के में लेने की गलती नहीं करेंगे और इस बात को ध्यान में रखते हुए वो प्राजनचाई के खिलाफ जमकर मेहनत कर रहे हैं।

उन्होंने अपनी ट्रेनिंग के बारे में कहा:

“मैं उनके सर्वश्रेष्ठ रूप के लिए तैयारी कर रहा हूं और वो सबसे सर्वश्रेष्ठ फाइटर्स में से एक हैं, जिनका मैंने सामना किया है। मैं युद्ध के लिए तैयार हो रहा हूं।

“मैं अपने पिता के साथ एक कड़े ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा हूं। मैं अपना सबकुछ दे रहा हूं। मैं इस फाइट के लिए 100 फीसदी तैयार रहूंगा। तो इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।”

डी बैला का कहना है कि प्रतिद्वंदी के देश में फाइट का मजा ही अलग है

प्राजनचाई की स्किल्स और करियर रिकॉर्ड के अलावा उन्हें 5 अप्रैल को अपने घरेलू दर्शकों का साथ मिलेगा। लेकिन जोनाथन डी बैला अपने प्रतिद्वंदी के देश में मुकाबला कर उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं बच्चा था, तब से थाईलैंड की राजधानी में फाइट करने का सपना देख रहा था। मैं हमेशा से लुम्पिनी में मुकाबला करना चाहता था। बहुत ही कम लोग हैं, जो कह सकते हैं कि उन्होंने लुम्पिनी या थाईलैंड में फाइट की है। तो साल के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक में फाइट करना सम्मान की बात है।”

हालांकि, ये पहला मौका नहीं होगा जब डी बैला लुम्पिनी की रिंग में कदम रखेंगे।

हाल ही में उन्होंने पूर्व WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन “मिनी टी” डेनियल विलियम्स को हराकर अपने ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को कामयाबी के साथ डिफेंड किया था।

इस स्टेडियम में बारे में उन्होंने कहा:

“जब मैंने यहां आखिरी बार मुकाबला किया था तो शानदार क्राउड था। मैं जानता हूं कि मुझे किक या पंच लगने पर फैंस चिल्लाएंगे और ये मेरे लिए कठिन जगह होगी। मुझे ये पसंद है, कोई दबाव नहीं।

“मैं उनके घर जाकर उनके फैंस के सामने मुकाबला करूंगा क्योंकि मुझे दिलचस्प फाइट देना पसंद है। मैं जानता हूं कि ये उनका घर है तो ये मेरे लिए काफी बड़ी बात होगी। ये मुझे जीतने के लिए बहुत उत्साहित कर रहा है।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)