ONE: EMPOWER के 3 मुकाबले जो आपको जरूर देखने चाहिए

Denice Zamboanga defeats Mei Yamaguchi at ONE KING OF THE JUNGLE

ONE Championship का ऐसा पहला इवेंट शुक्रवार, 3 सितंबर को होने वाला है, जिसमें केवल फीमेल स्टार्स फाइट करेंगी।

ONE: EMPOWER के कार्ड में ऊपर से लेकर नीचे तक धमाकेदार मैच शामिल हैं। शो को ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हेडलाइन करेगा और ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

स्ट्रॉवेट क्वीन “द पांडा” जिओंग जिंग नान और मिशेल निकोलिनी मेन इवेंट में फाइट करेंगी, लेकिन इनके अलावा भी कार्ड में कई जबरदस्त मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और ONE Super Series मुकाबले शामिल हैं।

इसलिए आइए यहां जानते हैं ONE: EMPOWER के उन 3 मुकाबलों के बारे में जो आपको जरूर देखने चाहिए।

#1 डेनिस ज़ाम्बोआंगा Vs. सिओ ही हैम

डेनिस “लायकन क्वीन” ज़ाम्बोआंगा और “अराले चान” सिओ ही हैम के मैच की विजेता को ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप जीत की प्रबल दावेदारों में से एक माना जाएगा।

ज़ाम्बोआंगा #1 रैंक की एटमवेट कंटेंडर हैं और रिकॉर्ड 8-0 का है। हैम ONE में अपना डेब्यू कर रही होंगी, लेकिन वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की सबसे अनुभवी और खतरनाक एथलीट्स में से एक हैं।

दोनों बेहद आक्रामक फाइटर्स हैं और निरंतर स्ट्राइक्स लगाना पसंद करती हैं इसलिए दोनों के बीच तगड़ा एक्शन देखा जाना तय है।

“लायकन क्वीन” को पंच लगाते हुए क्लिंचिंग गेम में आना पसंद है। दूसरी ओर दक्षिण कोरियाई स्टार को भी पंच लगाने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन वो ज़ाम्बोआंगा की पहुंच से दूर रहने को ज्यादा तवज्जो देना चाहेंगी।

हालांकि टूर्नामेंट में कई अन्य टॉप कंटेंडर्स भी हैं, लेकिन इस हाई-प्रोफाइल मैच की विजेता अन्य कंटेंडर्स को सावधार कर देगी।



#2 अनीसा मेक्सेन Vs. क्रिस्टीना मोरालेस

Anissa Meksen meets Cristina Morales at ONE: EMPOWER on 3 September

महान पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकिंग क्वीन अनीसा “C18” मेक्सेन ने पिछले साल ONE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, तभी से फैंस उनके डेब्यू का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। उन्हें क्रिस्टीना मोरालेस के रूप में एक वर्ल्ड-क्लास एथलीट का सामना करना होगा, जिससे उनके डेब्यू मैच का यादगार बनना तय है।

7 बार की किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन मेक्सेन तकनीकी तौर पर बहुत मजबूत हैं और उनके काउंटर स्ट्राइकिंग गेम के खिलाफ बड़े-बड़े एथलीट्स हार मान चुके हैं।

मोरालेस को फ्रंटफुट पर रहकर अटैक करना पसंद है और वो अपनी विरोधी के सिर और बॉडी पर पंच लगाकर दबाव बनाती हैं।

दूसरी ओर, “C18” अपने पंच और किक्स का मिश्रण करते हुए खतरनाक तरीके से अटैक करती हैं, लेकिन मोरालेस का डिफेंसिव गेम भी कमजोर नहीं है। स्पैनिश एथलीट मूव्स से बचने के बजाय उनका प्रभाव झेलते हुए और भी खतरनाक अंदाज में अटैक करने में विश्वास करती हैं।

यानी इस फाइट के दौरान दोनों एथलीट्स को सांस लेने तक का मौका नहीं मिलेगा इसलिए फैंस को इस कॉन्टेस्ट में टॉप लेवल की किकबॉक्सिंग देखे जाने की उम्मीद रखनी चाहिए।

#3 जैकी बुंटान Vs. डेनियला लोपेज़

Jackie Buntan meets Daniela Lopez at ONE: EMPOWER on 3 September

इवेंट के एकमात्र मॉय थाई मैच में उभरती हुई स्टार्स जैकी बुंटान और डेनियला लोपेज़ आमने-सामने होंगी। जो क्रमशः Boxing Works और FA Group में ट्रेनिंग करती हैं।

23 वर्षीय बुंटान मौजूदा एटमवेट किकबॉक्सिंग क्वीन जेनेट “JT” टॉड की टीम मेंबर हैं और ONE के फैनबेस को उनसे काफी उम्मीदें थीं। वो अभी तक वंडरगर्ल फेयरटेक्स और एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा को लगातार 2 मैचों में हराकर लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी हैं।

बुंटान की तेजी से लगाई गईं किक्स और पंचों ने उन्हें पिछले मैचों में जीत दिलाई थी, लेकिन लोपेज़ उनके लिए किसी नई चुनौती की तरह हैं।

वो FA Group टीम की मेंबर हैं, एक ऐसा जिम जिसे टॉप लेवल के क्लिंच फाइटर्स को तैयार करने के लिए जाना जाता है, इसलिए अर्जेंटीनी एथलीट से भी उसी तरह के गेम की उम्मीद होगी।

अगर लोपेज़ ने आगे आकर पंच और एल्बोज़ लगाने की कोशिश की, तो बुंटान को भी अपनी काउंटर-स्ट्राइकिंग पर पूरा भरोसा है और इस मैच की विजेता डिविजन की टॉप स्टार्स में से एक बन सकती है।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: EMPOWER को जरूर देखना चाहिए

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34