अपने करियर का अंत ONE वर्ल्ड टाइटल जीत के साथ करना चाहती हैं सिओ ही हैम

Seo Hee Ham

सिओ ही हैम पिछले 14 सालों से फैंस को अपने अनोखे फाइटिंग स्टाइल से प्रभावित करती आई हैं, लेकिन अब वो अपने करियर के सबसे बड़े चैलेंज ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के लिए खुद को तैयार कर रही हैं।

शुक्रवार, 3 सितंबर को ONE: EMPOWER में दक्षिण कोरियाई स्टार का सामना डेनिस “लायकन क्वीन” ज़ाम्बोआंगा से होगा और #1 रैंक की कंटेंडर के खिलाफ जीत उन्हें टूर्नामेंट में जीत की प्रबल दावेदार बना देगी।

हैम के पास पहले ही मैच में ग्लोबल स्टेज पर अपनी छाप छोड़ने का मौका है, लेकिन प्रोमोशन को जॉइन करते वक्त उन्होंने ऐसा कुछ नहीं सोचा था।

उन्होंने कहा, “ONE Championship में अपने डेब्यू के बारे में सोचकर मुझे घबराहट महसूस हो रही थी। साथ ही मैं लंबे समय बाद किसी टूर्नामेंट का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित भी हूं।”

“ONE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हुए मुझे ऐसा लगा जैसे मुझे अपने सफर की दोबारा शुरूआत करनी होगी, एक-एक कदम आगे बढ़ाना होगा। लेकिन आते ही मुझे ग्रां प्री में जगह मिल गई है।

“एक बार के लिए मैंने सोचा, ‘क्या ये सही है?’ लेकिन मैं इतने बड़े मौके के लिए ONE का धन्यवाद करती हूं।”

हैम इस टूर्नामेंट में शामिल सबसे अनुभवी मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं और अभी तक कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी हैं।

उन्होंने अपने देश के अलावा जापान में भी कई टाइटल्स जीते हैं, इसी कारण उन्हें ONE Championship के बाहर भी दुनिया की बेस्ट एटमवेट एथलीट्स में से एक माना जाता है। अब ONE में आना भी उनके लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।

उन्होंने बताया, “ONE Championship में आना महत्वपूर्ण था क्योंकि मैं अपने करियर के अंत के करीब आ चुकी हूं और मैं अपने करियर को यादगार तरीके से खत्म करना चाहती हूं। मैं अब इसी मानसिकता के साथ आगे बढूंगी।”

“मैं दूसरे टाइटल्स की तुलना में ONE वर्ल्ड टाइटल जीतने को लेकर ज्यादा उत्साहित हूं। ये मेरे लिए महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि मैं ONE Championship बेल्ट जीतकर रिटायर होना चाहती हूं।”

लेकिन ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने से पहले उन्हें ग्रां प्री की कठिन चुनौतियों से पार पाना होगा और पहले मैच में ज़ाम्बोआंगा उनकी कड़ी परीक्षा लेने के लिए तैयार हैं।



“लायकन क्वीन” को ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलने वाला था, लेकिन चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली ने प्रेग्नेंसी के कारण ब्रेक ले लिया। अब फिलीपीना एथलीट को ग्रां प्री जीतकर ही टाइटल शॉट मिल सकता है।

हैम जानती हैं कि ज़ाम्बोआंगा के खिलाफ मैच तय करेगा कि ग्रां प्री का विजेता कौन बन सकता है, लेकिन एक कठिन प्रतिद्वंदी मिलने को लेकर भी वो बहुत उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, “मैं एक आसान फाइट नहीं चाहती थी। इसलिए जब मुझे डेनिस के बारे में पता चला तो मेरे मन में सबसे पहला ख्याल एक जबरदस्त मैच का आया।”

दूसरी ओर, हैम ने Team MAD में ट्रेनिंग कर अपनी विरोधी के सबसे अच्छे मूव्स को भी परखा है।

वो कहती हैं, “उन्हें केज रेसलिंग पसंद है इसलिए मैंने रेसलिंग डिफेंस के अलावा बॉक्सिंग पर भी ध्यान दिया है। वो बहुत ताकतवर हैं और रेसलिंग कर अपनी प्रतिद्वंदी को मैट पर गिराना उन्हें बहुत पसंद है।”

“डेनिस का स्ट्राइक लगाने का तरीका भी अलग है। वो नॉकआउट पंच का इस्तेमाल नहीं करतीं और अपनी विरोधी से उचित दूरी भी बनाए रखती हैं। मैंने उनके गेम को परखा है और मुझे उनके खिलाफ सावधान रहना होगा।”

दक्षिण कोरियाई एथलीट को 31 प्रोफेशनल मैचों का अनुभव है और 6 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रही हैं और उन्हें भरोसा है कि वो ज़ाम्बोआंगा को हरा सकती हैं।

हैम ने कहा, “इस मैच की तैयारी के दौरान मैंने उनके टेकडाउन करने के तरीके को अच्छे से स्टडी किया है इसलिए मुझे नहीं लगता कि वो मुझे आसानी से टेकडाउन कर पाएंगी।”

“मैं कभी टेकडाउन होने के बाद ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक से फिनिश नहीं हुई हूं और ऐसा ना ही इस बार होगा।

“मेरा सामना किसी से भी हो रहा हो, लेकिन मैं हार नहीं मानती। अपनी हार ना मानने की मानसिकता को मैं अपनी सबसे बड़ी ताकत मानती हूं।”

वो धैर्य से काम लेते हुए अपने अनुभव का इस्तेमाल करेंगी और उभरती हुई स्टार को नॉकआउट करने के सही मौके की तलाश करेंगी। एक नॉकआउट जीत उन्हें ONE विमेंस एटमवेट डिविजन की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक बना देगी।

उन्होंने कहा, “मैं पहले राउंड की शुरुआत में उनसे दूरी बनाकर उनके गेम को परखना चाहूंगी।”

“उसके बाद वन-शॉट नॉकआउट के मौके की तलाश करूंगी। इस टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए मैंने यही प्लान तैयार किया है।”

ये भी पढ़ें: ONE: EMPOWER की फीमेल स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार फिनिश

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)