हिराटा का मानना है कि युवा होना ही उन्हें ग्रां प्री में जीत दिलाएगा

Japanese athlete Itsuki Hirata throws a dragonball

इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा चाहे ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री की सबसे युवा उम्मीदवार हों, लेकिन उनका मानना है कि ये उनके छाने का समय है।

शुक्रवार, 28 मई को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE: EMPOWER का आयोजन होगा जिसमें अपराजित जापानी सुपरस्टार का सामना टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मैच में अमेरिकी स्टार अलीस “लिल सैवेज” एंडरसन से होगा।

हिराटा जानती हैं कि इस टूर्नामेंट में वर्ल्ड-क्लास स्किल्स वाली कई टॉप एथलीट्स मौजूद हैं। लेकिन 21 वर्षीय टोक्यो निवासी एथलीट मानती हैं कि उनका युवा होना ही उनके लिए फायदेमंद साबित होगा।

उन्होंने कहा, “अन्य उम्मीदवार मुझसे उम्र में ज्यादा बड़े नहीं हैं, इसलिए मैं इस मुकाबले को अगली जेनरेशन की टॉप सुपरस्टार बनने के अवसर के रूप में देख रही हूं।”

“सबसे युवा होते हुए भी मुझे जीत मिली तो ये मेरे लिए बहुत खुशी का मौका होगा। मेरे हिसाब से युवा होते हुए मैं अपनी विरोधियों से काफी अलग चीजें भी कर सकती हूं।”

फैंस ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री पर करीब से नजरें बनाए हुए हैं, खासतौर पर “एंड्रॉइड 18” की वापसी कर।

ऐसा इसलिए क्योंकि हिराटा का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है और लोगों के लिए काफी मनोरंजक भी साबित हुई हैं।

जूडो स्टार का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 7-0 है और फिनिशिंग रेट 100 प्रतिशत है। अभी तक रिका “टाइनी डॉल” इशिगे और नायरीन “न्यूट्रॉन बॉम्ब” क्राओली जैसी स्टार एथलीट्स को मात दे चुकी हैं। वहीं अनोखे डांस मूव्स के चलते उन्होंने अपना एक अलग फैनबेस तैयार कर लिया है।

मगर जापानी स्टार को अभी तक की अपनी सबसे कठिन प्रतिद्वंदी एंडरसन से पार पाना होगा, जिन्हें उत्तर अमेरिका की सबसे बेहतरीन एटमवेट फाइटर्स में से एक माना जाता है।



“लिल सैवेज” का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 5-1 है और अमेरिका में एमेच्योर सर्किट में उन्होंने काफी अनुभव हासिल किया हुआ है। 26 वर्षीय स्टार एमेच्योर करियर में अपराजित रहीं, 6 मैचों में जीत दर्ज की और काफी कुछ सीखा भी।

हिराटा ने अपनी विरोधी के गेम को परखा है और एंडरसन उनसे 8 सेंटीमीटर लंबी हैं। “एंड्रॉइड 18” मानती हैं कि अमेरिकी स्टार का स्टैंड-अप गेम ज्यादा अच्छा है और लंबाई की मदद से सबमिशन गेम से दूर रहने की कोशिश करेंगी।

हिराटा ने कहा, “उनकी रीच काफी लंबी है और वो एक स्ट्राइकर हैं। मेरे हिसाब से वो ग्रैपलिंग गेम से बचती हुई नजर आएंगी।”

“अपनी लंबी रीच के दम पर वो ट्रायंगल चोक और लंबे पैरों की मदद से फिगर फोर भी लगा सकती हैं। लेकिन तकनीकी तौर पर देखा जाए तो जीत मुझे ही मिलेगी।”

Japanese MMA fighter Itsuki Hirata throws a kick

इस क्वार्टरफाइनल मुकाबले से पूर्व हिराटा अलग-अलग जगहों पर ट्रेनिंग कर रही हैं। Krazy Bee टीम, जिसे नोरीफुमी “किड” यामामोटो चलाते हैं। यामामोटो लगातार हिराटा को एंडरसन की लंबाई और उनकी स्ट्राइकिंग से बचने के गुर सिखा रहे हैं।

इसके अलावा वो काफी लंबे मेल एथलीट्स के साथ भी ट्रेनिंग कर रही हैं, जिससे उन्हें ग्रैपलिंग अटैक करने में आसानी हो।

हिराटा ने कहा, “मैंने बॉक्सिंग और रेसलिंग पर बहुत फोकस किया है और मुझे लगता है कि अब मैं बेहतर मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बन चुकी हूं।”

“जब आपका प्रतिद्वंदी आपके गेम को काउंटर करने का प्लान बना रहा हो, तो जीत प्राप्त करना कठिन हो जाता है, इसलिए मैंने अन्य स्किल्स में भी सुधार का प्रयास किया है।

“ट्रेनिंग में मुझे बहुत फायदा हुआ है। बॉक्सिंग जिम में मैं करीब रहकर पैड वर्क बहुत ज्यादा कर रही हूं। खुद की बॉडी पर शॉट्स के लैंड होने के बाद मैं पीछे हट जाती थी, लेकिन अब मैं फ्रंटफुट पर रहकर अटैक के लिए खुद को तैयार कर रही हूं। किकबॉक्सिंग जिम में मुझे अभ्यास के दौरान मेरी बॉडी को काफी क्षति पहुंची, लेकिन मैच से पहले ये भी जरूरी था।”

हिराटा एटमवेट डिविजन की सबसे युवा एथलीट हैं और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स इतिहास के सबसे बड़े विमेंस टूर्नामेंट के जरिए अपने सपनों को नई उड़ान देना चाहती हैं।

अगर “एंड्रॉइड 18” ग्रां प्री की सिल्वर बेल्ट को जीतने में सफल रहीं तो इसी साल के अंत में उन्हें ONE एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ टाइटल शॉट भी मिल जाएगा।

लेकिन उनके सपने यहीं खत्म नहीं होते।

हिराटा ने कहा, “मैं बेल्ट के साथ जापान लौटकर अन्य युवा लड़कियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहती हूं। मैं यहां ट्रेनिंग का एक नया वातावरण तैयार करना चाहती हूं।”

फिलहाल एंडरसन के खिलाफ एक जीत ही “एंड्रॉइड 18” को अपने सपने को सच करने के करीब पहुंचा सकती है।

ये भी पढ़ें: निकोलिनी के खिलाफ मैच के लिए जिओंग ने डर को प्रोत्साहन का रूप दिया

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.