मिशेल निकोलिनी: जिओंग जिंग नान मेरे ग्राउंड गेम को नहीं झेल पाएंगी

Michelle Nicolini IMG_6492 768x512

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु की सबसे सफल एथलीट्स में से एक बनने के बाद मिशेल निकोलिनी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में वर्ल्ड चैंपियन को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

शुक्रवार, 28 मई को #2 रैंक की स्ट्रॉवेट कंटेंडर ONE: EMPOWER के मेन इवेंट में “द पांडा” जिओंग जिंग नान को ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती देने वाली हैं। उनका मानना है कि उनका स्किलसेट उन्हें चैंपियन बनाने में सक्षम है।

निकोलिनी ने कहा, “ये मेरे करियर का सबसे खास लम्हा होगा, मैं बहुत कड़ी ट्रेनिंग करती आई हूं, केवल इस मैच के लिए नहीं बल्कि पहले से ही।”

“मैंने अपनी टीम के साथ मिलकर काफी मेहनत की है इसलिए मेरे हिसाब से मैं शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं।”

निकोलिनी 13 बार की BJJ वर्ल्ड चैंपियन रही हैं, करीब 10 साल पहले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू किया था और ONE Championship में उनका रिकॉर्ड 4-1 का है।

उन्होंने अपनी पिछली जीत ONE: MASTERS OF DESTINY में हुए स्ट्रॉवेट मुकाबले में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चेंपयन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ प्राप्त की थी।

निकोलिनी ने अपने ग्रैपलिंग गेम के दम पर जीत दर्ज की थी। अब उनका सामना जिओंग से होने वाला है और मानती हैं कि उनका ये मुकाबला भी उसी अंदाज में खत्म होने वाला है।

निकोलिनी ने कहा, “उन्होंने अपने टाइटल को कई बार डिफेंड किया है इसलिए मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं।”

“इस बार फर्क इतना होगा कि इस बार उनका सामना 8 बार की IBJJF वर्ल्ड चैंपियन से होगा। उनके कई मुकाबले बेहतरीन रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका सामना मेरी जैसी एथलीट से नहीं हुआ है।

“उनका ग्राउंड गेम भी अच्छा हो सकता है, लेकिन मैं 20 साल से BJJ से जुड़ी रही हूं। मुझे नहीं लगता कि वो मेरे ग्राउंड गेम को झेल पाएंगी। हम दोनों अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे, लेकिन मुझे भरोसा है कि जीत मुझे ही मिलेगी।”



Vila Da Luta टीम की स्टार जानती हैं कि डिफेंडिंग चैंपियन की चुनौती से पार पाना उनके लिए आसान नहीं होगा।

“द पांडा” एक खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट हैं, जिनकी ONE Championship में 6 में से 4 जीत नॉकआउट से आई हैं। इसलिए ब्राजीलियाई स्टार जिओंग के खतरनाक स्ट्राइकिंग गेम के खिलाफ अच्छा गेम प्लान तैयार कर रही हैं।

निकोलिनी ने कहा, “मुझे उनकी स्ट्राइकिंग से दूरी बनाए रखनी होगी और हमने उनके पंचों से दूर रहने के लिए भी प्लान तैयार किया है।”

“सभी इस बात को जानते हैं कि मैं मैच को ग्राउंड गेम में ले जाना चाहती हूं इसलिए हमने खतरे से दूर रहते हुए भी ग्राउंड गेम में आने की रणनीति बनाई है।

“मुझे नॉकआउट करने के लिए उन्हें मेरे करीब आना होगा, अगर वो ऐसा करती हैं तो उनका रेसलिंग डिफेंस वर्ल्ड-क्लास होना चाहिए। क्योंकि मुझे मौका मिला तो मैं उन्हें ग्राउंड गेम में लाकर फिनिश करने में देर नहीं करूंगी।”

Michelle Nicolini DC 9300.jpg

एक तरफ निकोलिनी सबमिशन और दूसरी ओर जिओंग मैच को नॉकआउट से फिनिश करना चाहेंगी। इस मैच में दोनों के बीच टॉप पोजिशन प्राप्त करने के लिए रेसलिंग और क्लिंचिंग गेम भी देखा जा सकता है।

इस मैच का परिणाम कुछ भी हो सकता है, जो तकनीकी रूप से बेहतर अटैक करेगा उसकी जीत की संभावना ज्यादा होगी।

निकोलिनी को अपनी विरोधी से ज्यादा अनुभव हासिल है, लेकिन उनका मानना है कि हार ना मानने की मानसिकता इस मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ब्राजीलियाई स्टार ने कहा, “2 लोगों के बीच फाइट होने के लिए दोनों का एक-दूसरे पर अटैक करना जरूरी होता है और जब अटैक होता है तो कुछ भी संभव है।”

“हम दोनों बहुत ताकतवर हैं। हम दोनों के पास बेहतरीन स्किल्स हैं और 28 मई को पता चलेगा कि कौन बेहतर है। वो मुझे अपने गेम के प्रति प्रतिबद्ध रहने से नहीं रोक सकतीं। यही चीज मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कर रही है।”

Eight-time Brazilian Jiu-Jitsu World Champion Michelle Nicolini wears the winner's medal following her win

निकोलिनी इस मैच में अपने पिता के सम्मान में जीत प्राप्त करना चाहती हैं, जिनका इसी साल निधन हुआ था।

ब्राजीलियाई स्टार अपने पिता के लिए फाइट करेंगी और पिता की याद उन्हें इस कठिन चुनौती को पार करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

निकोलिनी ने कहा, “2 महीने पहले मेरे पिता का निधन हो गया था, वो आज जहां भी होंगे मुझे देख रहे होंगे।

“पिता के गुजरने के बाद वर्ल्ड टाइटल मैच से मुझे एक नई ऊर्जा प्राप्त हुई है। घर बैठकर दुखी होने से बेहतर मैंने अपने मैच और उसके लिए ट्रेनिंग पर ध्यान देना ठीक समझा।

“इसलिए मुझे जीत मिली तो मैं उसे अपने पिता को समर्पित करना चाहूंगी।”

ये भी पढ़ें: महान एथलीट्स के लिए ब्राजीलियन जिउ-जित्सु क्या महत्व रखता है

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)