अनीसा मेक्सेन ने मार्तीन मिकीलेतो के खिलाफ धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद जताई

Anissa Meksen Gold Front 1200X800 768x512

अनीसा “C18” मेक्सेन को काफी समय से दुनिया की बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक माना जाता रहा है, लेकिन उनका मानना है कि ONE Championship में उनके लिए अपनी विरासत को कायम रखना आसान नहीं होगा।

फ्रेंच सुपरस्टार शुक्रवार, 28 मई को ONE: EMPOWER के स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में मार्तीन “द इटालियन क्वीन” मिकीलेतो के खिलाफ ग्लोबल स्टेज पर अपना डेब्यू करने वाली हैं।

मेक्सेन ने कहा, “मैंने ONE के साथ इसलिए डील साइन की क्योंकि ये दुनिया का बेस्ट मार्शल आर्ट्स प्रोमोशन है।”

“मुझे डर महसूस नहीं हो रहा है। मैं रिंग में उतरकर ये दिखाने को बेताब हूं कि मैं क्या करने में सक्षम हूं।

“हां, मैं दबाव महसूस कर रही हूं क्योंकि मुझे अपने रुतबे को कायम रखना है। ऐसा तभी संभव है जब मैं खुद में सुधार करती रहूंगी।”

मेक्सेन 6 बार की किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रही हैं और अपने करियर में अपार सफलता प्राप्त कर चुकी हैं।

ONE Super Series के उभरते हुए स्टार्स को देख उन्हें और भी अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिल रही है और ONE वर्ल्ड टाइटल को भी अपनी उपलब्धियों में शामिल करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य केवल ONE किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल्स को जीतना है।”

“जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे जरूरतें बढ़ने लगेंगी। मैं जानती हूं कि मैं चैंपियन बन सकती हूं और वो मेरे करियर के लिए बहुत खास लम्हा होगा।

“मैंने दुनिया भर में 18 टाइटल्स जीते हैं, लेकिन इन 2 चैंपियनशिप बेल्ट्स को जीतना अभी बाकी है।”



ONE में कॉम्पिटिशन के स्तर को देखते हुए उनके लिए अपने लक्ष्य को पाना आसान नहीं होगा।

मगर “C18” कठिन चुनौतियों से कभी पीछे नहीं हटी हैं और इसी मानसिकता के साथ ONE के टॉप पर पहुंचना चाहती हैं।

मेक्सेन पहली बार स्ट्रॉवेट डिविजन में परफॉर्म करने वाली हैं, लेकिन बाद में वो एटमवेट डिविजन में जाकर वर्ल्ड चैंपियन बनने की इच्छुक हैं।

उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा, “मुझे अपने डेब्यू मैच में कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। मैं झूठ नहीं बोलूंगी, लेकिन हमारे वजन में बहुत बड़ा अंतर है।”

“लेकिन मैं भी कठिन चुनौतियों के लिए तैयार रही हूं, मुझे उम्मीद है कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज करूंगी और अगले मैच में 52.2 किलोग्राम वेट कैटेगरी में परफॉर्म करना चाहूंगी।”

https://www.instagram.com/p/CMX3PY-DyXZ/

मेक्सेन हमेशा से अनुशासित रही हैं और 33 वर्षीय स्टार का रिकॉर्ड 100-5 का है। उन्होंने ये भी बताया कि वो मिकीलेतो से किन चीजों में बेहतर हैं।

उनका मानना है कि “द इटालियन क्वीन” एक अच्छी फाइटर हैं, लेकिन उन्हें हराने का दावा भी कर रही हैं।

उन्होंने बताया, “सच कहूं तो ये बताना बहुत मुश्किल है कि मुझे किन क्षेत्रों में बढ़त मिल सकती है क्योंकि मैं खुद को किसी से बेहतर कहने में विश्वास नहीं रखती। मगर 28 मई को ऐसा साबित करने की कोशिश जरूर करूंगी।”

“मैं मिकीलेतो का सम्मान करती हूं, वो बहुत ताकतवर हैं। उनके पास लगभग सभी तरह की स्किल्स हैं, उनके पंच प्रभावशाली होते हैं और किक्स भी अच्छी हैं।

“मैं कड़ी ट्रेनिंग कर रही हूं और उन्हें कम आंकने की भूल नहीं करना चाहती। मैं अपने डेब्यू मैच में अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती हूं और एक छोटी गलती मुझपर भारी पड़ सकती है।”

“C18” के खिलाफ वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती हैं, जिससे वो एटमवेट किकबॉक्सिंग क्वीन जेनेट “JT” टॉड और एटमवेट मॉय थाई चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ को सचेत कर देंगी।

मेक्सेन ने अपने ONE डेब्यू को यादगार बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है, जिससे उन्हें ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने की दिशा में एक अच्छी शुरुआत मिल सके।

फ्रेंच स्ट्राइकर ने कहा, “मैं जानती हूं कि 28 मई को मेरा मुकाबला कड़ा रहने वाला है।”

“मैं जीत हासिल करने को प्रतिबद्ध हूं और फिलहाल मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य मुझे प्रोत्साहित कर रहा है। किकबॉक्सिंग मेरी दुनिया है और चैंपियन बनकर खुद को बेस्ट एथलीट भी साबित करना चाहती हूं।

“हमने अच्छा गेम प्लान तैयार किया है, इसलिए इस मैच से पूर्व मेरा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।”

ये भी पढ़ें: वेरा को फिनिश कर अर्जन भुल्लर बने भारत के सबसे पहले MMA वर्ल्ड चैंपियन

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)