चेट्री सिटोडॉन्ग ने ONE वर्ल्ड ग्रां प्री चैम्पियनशिप की बेल्ट का किया खुलासा

ONE Championship Chairman and CEO Chatri Sityodtong

दो सप्ताह के बाद ONE: CENTURY में तीन नए खिताबी बेल्ट प्रदान किए जाएंगे। अब दुनियाभर के प्रशंसकों को धातु से बनी इस बेल्ट की एक त्वरित झलक मिल सकती है।

सोमवार 30 सितंबर को ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चैत्री सिटोडॉन्ग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ONE वर्ल्ड ग्रां प्री चैम्पियनशिप बेल्ट को पहली झलक दिखाई।

ONE World Grand Prix Championship belt.jpg

इस काले चमड़े के बेल्ट में तीन चांदी की प्लेटों के केंद्र में प्रतिष्ठित ONE Championship लोगो है। आकर्षक मध्य प्लेट में “वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन” प्रतीक लिखा हुआ है और इसमें सात लाल रत्नों के साथ शीर्ष पर एक मुकुट भी बनाया गया है। कुल मिलाकर बेल्ट का वजन 26.4 पाउंड (12 किलोग्राम) है जो इसे लड़ाकू खेलों में भारी बेल्ट में से एक बनाता है।



ONE: CENTURY प्रमोशन के 100वें आयोजन के दौरान टोक्यो, जापान के रयोगोकू कोकुगिकन में तीन बेल्ट प्रदान किए जाएंगे। ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में डिमिट्रियस जॉनसन “माइटी माउस” का सामना डैनी किंगड “द किंग” से और ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में क्रिश्चियन ली “द वारियर” का सामना सायगिड गुसेन अर्सलानलाइव “दागी” से ONE: CENTURY PART I में रविवार 13 अक्टूबर (उत्तर अमेरिकी दर्शकों के लिए शनिवार, 12 अक्टूबर) को होगा।

इसके अलावा 13 अक्टूबर को ONE: CENTURY PART II में जियोर्जियो पेट्रोसियन “द डॉक्टर” ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल में सैम सना “एके 47” के खिलाफ उतरेंगे। इन भव्य बेल्टों के अलावा इस टूर्नामेंट के विजेता को 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें: जापान में सबसे लोकप्रिय तीन मार्शल आर्ट्स शैलियां

century_tokyo_logo.png

टोक्यो | CENTURY | ONE Championship का 100वां लाइव इवेंट | टिकट: Purchase here

  • यूएसए में PART I 12 अक्टूबर को 8 ईएसटी पर और PART II 13 अक्टूबर को सुबह 4 बजे ईएसटी पर देखें
  • भारत में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 5:30 बजे IST और PART II 1:30 बजे IST पर देखें
  • इंडोनेशिया में PART I को 13 अक्टूबर को सुबह 7 बजे WIB और PART II 3pm WIB पर देखें
  • सिंगापुर में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे एसजीटी और PART II 4 बजे एसजीटी पर देखें
  • फिलीपिंस में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे पीएचटी और PART II 4 बजे पीएचटी पर देखें
  • जापान में PART I को 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे JST और PART II को शाम 5 बजे JST में देखें

ONE: CENTURY इतिहास की सबसे बड़ी विश्व चैम्पियनशिप मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता है जिसमें 28 विश्व चैंपियनशिप विभिन्न मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शर करेंग। इतिहास में किसी भी संगठन ने कभी भी एक ही दिन में दो पूर्ण पैमाने पर विश्व चैम्पियनशिप के आयोजनों को बढ़ावा नहीं दिया।

13 अक्टूबर को जापान के टोक्यो में प्रसिद्ध रयोगोकु कोकुगिकन में कई वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों, वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल की एक तिकड़ी और कई वर्ल्ड चैंपियन बनाम वर्ल्ड चैंपियन मैच के साथ-साथ The Home Of Martial Arts नई जमीन तलाश करेगा।

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30