डेमेटि्रयस जॉनसन ने टोक्यो में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाने की बनाई योजना

American martial arts star Demetrious Johnson stands in the corner

ONE फ्लाईवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल डेमेट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के लिए मुश्किल राह है लेकिन अमेरिकी सुपरस्टार एक बार फिर इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज करने के लिए तैयार है।

12-बार के फ्लाईवेट वर्ल्ड चैंपियन जॉनसन रविवार, 13 अक्टूबर को टोक्यो, जापान में ONE: CENTURY PART I पर फिलीपींस, डैनी “द किंग” किंगड का सामना कर एक और प्रतिष्ठत सम्मान अपनी उपलब्धि में जोड़ने की कोशिश करेंगे।

सफलता के लिए प्रशिक्षण और परेशानी उठाने में पूरा एक साल गुजर गया। उनकी इस मेहनत का सबसे बड़ा इनाम रायगोकु कोकुगिकन में एक निर्णायक जीत और 2020 में विश्व खिताब के लिए एक निश्चित मुकाबला होगा।

33 वर्षीय कहते हैं कि ” फ्लाईवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैम्पियनशिप फाइनल होने के कारण यह मुकाबला बहुत महत्वपूर्ण है। इसका अंत एक बेल्ट है जिसे मैं अपने संकलन में शामिल करना चाहता हूं। इसके साथ ही यह जीत ONE फ्लाईवेट वर्ल्ड चैंपियन में एड्रियानो मोरास के लिए एक शॉट होगा।”

“मैं डैनी किंगड का सामना करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। उन्हें अपने पूरे करियर में केवल एक हार मिली और जो मोरास के खिलाफ थी। अब मैं यह देखने के लिए तैयार हूं कि मैं एशिया के सर्वश्रेष्ठ फाइटरों में से एक के खिलाफ कैसा प्रदर्शन कर पाता हूं।”

जॉनसन का मार्च में प्रतियोगिता के क्वार्टर फ़ाइनल में ONE Championship डेब्यू आसान नहीं था। जापानी स्टार को गिलोटिन चोक के साथ सबमिशन देने से पहले उन्होंने यूया “लिटिल पिरान्हा” वाकमात्सु पर कुछ शक्तिशाली प्रहार किए।



साढ़े चार महीने बाद “माइटी माउस” ने सेमीफाइनल में वाकमत्सु के देश के ततसुमित्सु “द स्वीपर” वाडा पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की। हालांकि उनके प्रतिद्वंद्वी ने उन्हें एक घातक हमले के साथ चौंकाया लेकिन उन्होंने अपने अनुभवी प्रहारों का इस्तेमाल करते हुए मैच को वापस अपने पक्ष में कर लिया। जॉनसन की अंतिम रुकावट को सामने आने में बस कुछ ही हफ्ते बाकी है। उन्होंने अपनी निगाहें पुरस्कार पर जमा रखी है।

उन्होंने खुलासा किया कि “मैं जनवरी से प्रशिक्षण शिविर में हूं। मार्च में लड़ाई लड़ी और एक सप्ताह की छुट्टी ली और अगस्त में लड़ने के लिए प्रशिक्षण शिविर में वापस गया। दो सप्ताह की छुट्टी लेने के बाद अब अक्टूबर मैं जापान में प्रतिस्पर्धा करने वाला हूं। वर्ल्ड ग्रां प्री बहुत महत्वपूर्ण है। मैं इसे पूरा करने के लिए तत्पर हूं। चाहे फिर मैं जीतूं या हारूं।”

American flyweight mixed martial arts legend Demetrious Johnson submits Yuya Wakamatsu via guillotine choke

जॉनसन ONE फ्लाईवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल से पहले अनुशासित और केंद्रित है। क्योंकि वह जानते हैं कि उनका प्रतिद्वंद्वी”डार्क हॉर्स” है जो जीतने के लिए हर कोशिश करेगा। फिलिपींस की बागुइओ सिटी की प्रसिद्ध टीम लाकी का युवा और जीत के लिए भूखे एथलीट किंगड के पास मार्शल आर्ट के सर्वोत्कृष्ट के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए सब कुछ है।

केवल 23 साल की उम्र में ही “द किंग” एक पूर्ण मार्शल कलाकार है जिसके पास शानदार दांव-पेंच, घातक वुशू स्ट्राइकिंग और नॉनस्टॉप गति है। फिलिपिनो का पेशेवर रिकॉर्ड 14-1 है जो एक धमाकेदार जीत के साथ डिवीजन के शीर्ष पर पहुंच जाएगा।

जॉनसन बताते हैं कि “जरूरी नहीं है कि ग्रां प्री जीतने वाला एथलीट सबसे अच्छा फाइटर हो। सबसे अधिक टिकाऊ और चोट-मुक्त रहना जरूरी है। मैं अगले राउंड में जाने के लिए खुद को स्वस्थ रखने में सक्षम हूं। टीम लाकी के लोग बहुत सख्त और हट्टे-कट्टे होते हैं खासकर डैनी। वो एक वुशु चैंपियन हैं।

Flyweight legend Demetrious Johnson connects with a roundhouse on Tatsumitsu Wada

उन्होंने बताया कि “निश्चित रूप से हर किसी में कमजोरियां होती हैं। यह देखना होगा कि जब हम भिड़ेंगे तो क्या हम उन कमजोरियों का फायदा उठा सकते हैं।” जॉनसन को अनुभव का फायदा मिल सकता है लेकिन उनके शिविर में ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस के रूप में एक और हथियार है जिन्होंने वर्षों से टीम लाकी का गहराई से अध्ययन किया है।

ब्राजीलियन किंग्डम के साथी केविन “द साइलेंसर” बेलिंगोंन के साथ तीन बार पहले भी भिड़ चुके हैं। यह जोड़ी चौथी बार ONE: CENTURY PART II की शाम को भिड़ेंगे। यह “माइटी माउस” और “द फ्लैश” दोनों के लिए विशेष रात है। 13 अक्टूबर को रयोगोकू कोकुगिकन में सुपर दोस्तों को अपने संबंधित टीम लाकी विरोधियों को हराकर हाथ उठाते हुए बाहर निकलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि ‘मैं टीम लाकी के बारे में बहुत कुछ जानता हूं। मेरी टीम के खिलाड़ी बिबियानो फर्नांडिस उस टीम से लड़ रहे हैं, जिस दिन से उन्होंने ONE Championship में कदम रखा है। उनके पास एक बेहतरीन टीम है लेकिन मुझे पता है कि उनके खेल में कुछ कमियां हैं।”

“मैं इस खेल में किंगड की तुलना में बहुत ज्यादा समय से नहीं हूं। मैंने बहुत सारे महान लोगों की लड़ाई लड़ी है, जो सिर्फ पहलवान हैं। मैं डैनी से अलग एथलीट हूं। जब हम लड़ेंगे तो क्या होगा। मैं वहां से जीत के साथ बाहर निकलने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाने की उम्मीद कर रहा हूं।”

ये भी पढ़ें: डेमेटि्रयस जॉनसन उन्हें प्रेरित करने वाले वर्ल्ड चैंपीयन के हैं आभारी

Demetrious Johnson celebrates his submission of Yuya Wakamatsu at ONE: A NEW ERA

टोक्यो | 13 अक्टूबर | ONE: CENTURY | टीवी: वैश्विक प्रसारण के लिए स्थानीय सूची का अवलोकन करें | टिकट: https://onechampionship.zaiko.io/e/onecentury

ONE: CENTURY इतिहास की सबसे बड़ी विश्व चैम्पियनशिप मार्शल आर्ट प्रतियोगिता है जिसमें 28 विश्व चैंपियनशिप विभिन्न मार्शल आर्ट का प्रदर्शर करेंग। इतिहास में किसी भी संगठन ने कभी भी एक ही दिन में दो पूर्ण पैमाने पर विश्व चैम्पियनशिप के आयोजनों को बढ़ावा नहीं दिया।

13 अक्टूबर को जापान के टोक्यो में प्रसिद्ध रयोगोकु कोकुगिकन में कई वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों, वर्ल्ड ग्रांड प्रिक्स चैंपियनशिप फाइनल की एक तिकड़ी और कई वर्ल्ड चैंपियन बनाम वर्ल्ड चैंपियन मैच के साथ-साथ The Home Of Martial Arts नई जमीन तलाश करेगा।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.