बिबियानो फर्नांडीस के लिए ONE: CENTURY पर सिर्फ जीतना ही काफी नहीं

Bibiano Fernandes DC 6932 768x512

केविन “द साइलेंसर” के साथ एक अभूतपूर्व चौथी लड़ाई के लिए बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस की सबसे बड़ी प्रेरणा ONE चैम्पियनशिप प्रशंसकों के लिए एक प्रतिबद्धता है।

ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन ने अपने रगड़ देने वाले मैच में बेल्ट को अपने फिलिपिनो प्रतिद्वंद्वी के साथ ONE: A NEW ERA पर हासिल किया, लेकिन लड़ाई खत्म होने के तरीके से ब्राजीलियन खुश नहीं था।

एक अनजान गलती के कारण टीम लॉकी के प्रतिनिधि को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इस कारण कई प्रशंसक बिना मुकाबले का नतीजा निकले ही बाहर निकल गए थे।

​​रविवार 13 अक्टूबर को टोक्यो, जापान में ONE: CENTURY PART II में फर्नांडीस एक बार और बेलिंगोंन से मिलने के लिए तैयार हुए। वो ONE इतिहास में सबसे सम्मोहक प्रतिद्वंद्विता पर अपनी मुहर लगाने के लिए और कोई संदेह छोड़े बिना डिविजन के सच्चे राजा बनना चाहते हैं।

फर्नांडीस ने कहा कि “बहुत सारे लोग इस लड़ाई को देखना चाहते हैं। यही कारण है कि यह लड़ाई मेरे लिए नहीं बल्कि प्रशंसकों के लिए है। मैं यह लड़ाई प्रशंसकों के लिए पेश करना चाहता हूं।”

“अगर यह लड़ाई उस तरह (तीसरी लड़ाई) खत्म नहीं हुई तो मुझे केविन की परवाह नहीं होगी। मेरा मानना ​​है कि बहुत सारे फिलिपिनो प्रशंसक खुश नहीं होंगे वे लड़ाई देखना चाहते हैं। मुझे यह पसंद है कि लोग यह देखना चाहते हैं कि आप क्या बेहतर कर सकते हैं!”

हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि पूर्व ब्राजीलियाई जिउ-जित्सू विश्व चैंपियन अपने फिलिपिनो प्रतिद्वंद्वी को हल्के में ले रहा है। हालांकि “द फ्लैश” ने 2016 में अपनी पहली प्रतियोगिता के शुरुआती स्टेंजा में “द साइलेंसर” को सबमिशन दिया था।

पिछले नवम्बर में हुए रीमैच में टीम लॉकी के व्यक्ति को रोमांचकारी पांच राउंड विभाजित निर्णय के अंत में छुटकारा मिला। इफुगाओ, फिलीपींस के व्यक्ति को भी कुछ महीनों पहले बेल्ट समर्पण करने से पहले अपनी स्ट्राइकिंग के साथ बहुत सफलता मिली।

जब वे 13 अक्टूबर को मैदान में पहुंचे तो उन्होंने पहले से ही 42 मिनट से अधिक समय तक सर्किल में साझा किया होगा। फर्नांडीस ने समय के साथ बेलिंगोंन के खेल में सुधार को देखा और महसूस किया है। इसलिए उन्हें पता है कि उन्हें अपने खेल के शीर्ष पर पहुंचना होगा ताकि उन्हें आश्वस्त किया जा सके।



39 वर्षीय फाइटर बताता है कि “केविन के खिलाफ लड़ना एक अच्छी चुनौती है। मुझे वह पसंद है। वह दाहिने हाथ से मारने और तेज किक लगाने में माहिर है। यह उसका कौशल है। मुझे आगे बढ़ने के लिए केविन के साथ बहुत होशियार रहना होगा। क्योंकि मुझे पता है कि वह पकड़ना और दौड़ना पसंद करता है। वह कुछ पल का इंतजार करता है और वह अपना दाहिना हाथ और किक चलाने लगता है।”

“इस वजह से मुझे उसकी चालाकी को देखते हुए लड़ना है। वह एक अच्छा एथलीट है, लेकिन मुझे लगता है कि मैं उससे बेहतर हूं।” ब्राज़ीलियाई जिउ-जित्सू ब्लैक बेल्ट के लिए इस श्रृंखला को खत्म करने के बजाय करीब लाने के लिए कोई बेहतर तरीका नहीं होगा। वह सोचता है कि वो सबमिशन के अलावा भी कुछ और कर सकता है।

” मुझे नंबर चार पर बहुत खुशी है। क्योंकि मैं केविन के खिलाफ अपने स्टैंड-अप में सुधार कर रहा हूं। मुझे पता है कि अगर मेरे पास धैर्य है तो मैं उसे हरा सकता हूं। “द साइलेंसर” के खिलाफ मुकाबले में बिताए अपने समय के माध्यम से फर्नांडीस को लगता है कि उसने प्रशंसकों को रोमांचित करने के लिए एकदम सही गेम प्लान तैयार किया है। ताकि रयोगोकू कोकुगिकन को अपने हाथ ऊपर उठा सके।

हालांकि, उनका मानना ​​है कि जब यादगार प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की बात आती है, तो उन्हें दो टेंगो लगते हैं। इसलिए उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को चुनौती दी है कि वाे सर्किल के केंद्र में उससे मिले ताकि वो ऐसा प्रदर्शन कर सके जिसे कोई नहीं भूलेगा।

 

“द फ्लैश” ने कहा कि ”आप और मैं यहां इसलिए हैं कि हम प्रशंसकों के लिए प्रदर्शन करें। इसे रात की सबसे अच्छी लड़ाई होने दें।”

“मैं तुम्हारे पास जाऊंगा और तुम मेरे पास आओगे। तुम मुझे मुक्का मारोगे मुझे इससे कोई समस्या नहीं है- लेकिन लड़ने के लिए आओ! भागने की कोशिश मत करो। मैं तुम्हारा इंतज़ार कर रहा हूं। मुझे विश्वास है कि प्रशंसक इसे पसंद करेंगे।”

ये भी पढ़ें : ब्रैंडन वेरा को ONE: सेंचुरी में फिनिश के अलावा कुछ भी स्वीकार नहीं

टोक्यो  | 13 अक्टूबर | ONE: CENTURY  | टीवी: वैश्विक प्रसारण के लिए स्थानीय सूची का अवलोकन करें | टिकट: https://onechampionship.zaiko.io/e/onecentury

ONE: CENTURY इतिहास की सबसे बड़ी विश्व चैम्पियनशिप मार्शल आर्ट प्रतियोगिता है जिसमें 28 विश्व चैंपियनशिप विभिन्न मार्शल आर्ट का प्रदर्शर करेंग। इतिहास में किसी भी संगठन ने कभी भी एक ही दिन में दो पूर्ण पैमाने पर विश्व चैम्पियनशिप के आयोजनों को बढ़ावा नहीं दिया।

13 अक्टूबर को जापान के टोक्यो में प्रसिद्ध रयोगोकु कोकुगिकन में कई वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों, वर्ल्ड ग्रांड प्रिक्स चैंपियनशिप फाइनल की एक तिकड़ी और कई वर्ल्ड चैंपियन बनाम वर्ल्ड चैंपियन मैच के साथ-साथ The Home Of Martial Arts नई जमीन तलाश करेगा।

 

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4