अमेरिकी MMA स्टार सेज नॉर्थकट के लिए 3 धमाकेदार कमबैक फाइट्स

Sage Northcutt

ONE Championship की Amazon Prime Video Sports के साथ 5 साल की ब्रॉडकास्ट डील से उत्तर-अमेरिकी फैंस उत्साहित हो उठे हैं और काफी अमेरिकी फैंस “सुपर” सेज नॉर्थकट को फाइट करते देखने को उत्साहित हैं।

एक लंबे ब्रेक के बाद कई बार के कराटे वर्ल्ड चैंपियन अपने MMA करियर को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। अब शायद वो शुक्रवार, 26 अगस्त को यूएस प्राइम टाइम पर आने वाले ONE 161: Moraes vs. Johnson II में अपना रिटर्न कर सकते हैं।

जब उनकी वापसी होगी, तब ऐसे कई फाइटर्स होंगे जो ONE के लाइटवेट MMA डिविजन में उनका इंतज़ार कर रहे होंगे।

इसलिए आइए जानते हैं वापसी के बाद नॉर्थकट के 3 संभावित प्रतिद्वंदियों के बारे में।

शिन्या एओकी

जापानी लैजेंड शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी और नॉर्थकट की भिड़ंत पिछले साल “ONE on TNT IV” में होने वाली थी, लेकिन नॉर्थकट को COVID-19 के कारण फाइट से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

उसके बाद दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर तंज कसते आए हैं, जो दर्शाता है कि दोनों-एक-दूसरे से भिड़ने को बहुत बेताब हैं।

हाल ही में नॉर्थकट ने पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन द्वारा ONE 161 के लिए फाइट के ऑफर को ठुकराने पर सवाल खड़े किए थे।

मगर जापानी एथलीट ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि वो “सुपर” के साथ फाइट करने के लिए तैयार थे।

स्टाइल्स की तुलना करें तो नॉर्थकट के स्टाइकिंग और एओकी के ग्रैपलिंग गेम की ये भिड़ंत धमाकेदार रहेगी।

इस फाइट को जीतकर अमेरिकी सुपरस्टार के पास रैंकिंग्स में प्रवेश करने का मौका भी होगा क्योंकि एओकी अभी #3 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर हैं।

इस बाउट में जीत किसी की भी हो, लेकिन फैंस का भरपूर मनोरंजन होगा क्योंकि ये फाइट अंतिम राउंड में प्रवेश करने से पहले नॉकआउट या सबमिशन से समाप्त हो सकती है।

टिमोफी नास्तुकिन

टिमोफी नास्तुकिन लाइटवेट MMA डिविजन के सबसे खतरनाक कंटेंडर्स में से एक हैं।

उनका खतरनाक स्टाइकिंग गेम, ग्रैपलिंग स्किल्स और तकनीक भी जबरदस्त है। इन्हीं स्किल्स ने उन्हें कई यादगार जीत दिलाई हैं।

इनमें से एक जीत वो भी रही जब उन्होंने मार्च 2019 में 4 बार के लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ को पहले राउंड में नॉकआउट किया था। रूसी स्टार की जबरदस्त पंचिंग पावर ने उन्हें अभी तक अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दिलाई थी।

नास्तुकिन ने उसके बाद ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन को चैलेंज किया और अब वो दोबारा टाइटल की ओर मजबूती से कदम आगे बढ़ाना चाहते हैं।

नॉर्थकट के साथ उनका मुकाबला शुरू से लेकर अंत तक धमाकेदार रह सकता है क्योंकि दोनों का फाइटिंग स्टाइल आक्रामक है, इसलिए इस मैच का नतीजा नॉकआउट से आ सकता है।

झांग लिपेंग

जनवरी में ONE: ONLY THE BRAVE में “द वॉरियर” झांग लिपेंग ने रुसलान “स्नो लैपर्ड” एमिलबेक ऊलू को 32 सेकंड में नॉकआउट कर सुर्खियां बटोरी थीं।

चीनी एथलीट ने एमिलबेक ऊलू के राइट क्रॉस को काउंटर करते हुए खतरनाक वन-टू कॉम्बिनेशन लगाया, जिसके प्रभाव से किर्गिस्तानी एथलीट मैट पर जा गिरे।

उस जीत ने झांग के ONE Championship रिकॉर्ड को 2-0 का कर दिया था और अब एक बड़ी जीत उन्हें टॉप-5 में प्रवेश दिला सकती है।

मगर नॉर्थकट, लिपेंग के शानदार सफर को जारी रखने के सपने को चकनाचूर कर सकते हैं।

उनकी स्पीड और अनऑर्थोडॉक्स स्टाइल चीनी फाइटर को चौंका सकता है। दूसरी ओर नॉर्थकट को लिपेंग के दमदार पंचों से बचकर रहना होगा, तभी उन्हें जीत मिल सकती है अथवा नहीं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.