टियाल थैंग: ‘मैं 2021 की सभी चुनौतियों के लिए तैयार रहूंगा’

Tial Thang IMG_0633 768x512

अपराजित बेंटमवेट स्टार “द ड्रैगन लेग” टियाल थैंग का लक्ष्य इस साल ज्यादा से ज्यादा मैचों का हिस्सा बनकर अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स गेम में सुधार करना है।

शुक्रवार, 5 फरवरी को ONE: UNBREAKABLE III के शुरुआती मैच में म्यांमार के स्टार का सामना पॉल “द ग्रेट किंग” लुमिहि से होगा और वो वापसी करने को बेताब हैं।

अपने मैच से पूर्व टियाल थैंग ने कहा, “मैं अपने परिवार और बच्चों से दूर हूं, जिससे मन में कोई दूसरे विचार लाए बिना ट्रेनिंग कर सकूं। खुद को बेहतर साबित करने के लिए मुझे सर्कल में उतरना होगा।”

“मैं काफी समय ट्रेनिंग में बिताता हूं। काफी समय से मैंने अपने परिवार को नहीं देखा है और मेरा लक्ष्य अब 2021 में ज्यादा से ज्यादा मैचों का हिस्सा बनना है।

“मुझे ये खेल पसंद है और इस साल 4, 5 या 6 मैच भी मिलेंगे तो मैं उनके लिए तैयार रहूंगा। उत्सुकता का आलम ये है कि मैं हर हफ्ते हर वेट कैटेगरी में परफॉर्म कर सकता हूं। इतना प्यार है मुझे इस खेल से।”

COVID-19 महामारी के कारण जिम बंद हो चुके थे, इवेंट्स को आगे के लिए स्थगित किया जा रहा था इसलिए लगभग सभी एथलीट्स को 2020 में ज्यादा मैच नहीं मिल पाए।

थैंग को चाहे मैच ना मिल पाए हों, लेकिन इस खाली समय का उन्होंने फायदा भी उठाया है।

4 बार म्यांमार में रेसलिंग चैंपियन रह चुके थैंग ने कहा, “महामारी सबके लिए एक बुरा दौर रही, लेकिन मैंने इस समय में अपनी स्किल्स में सुधार किया।”

“मैं अपने परिवार से दूर साउथ फ्लोरिडा में था। मैं अपने भाई आंग ला न संग के घर पर रहा, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग की और हर रोज मुझे सुधार महसूस हो रहे थे। इसलिए मैं दुनिया को दिखाना चाहता हूं कि मैं क्या करने में सक्षम हूं।”



“द ड्रैगन लेग” प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में अपराजित रहे हैं। महामारी के शुरू होने से पहले उन्होंने ONE Championship में 2 बड़ी जीत भी दर्ज की थीं।

परफेक्ट रिकॉर्ड होने के बाद भी वो खुद में सुधार करते रहना चाहते हैं। अच्छी रेसलिंग स्किल्स होने के साथ अब उनका मानना है कि Sanford MMA में ट्रेनिंग कर उनके गेम में बहुत सुधार आया है।

टियाल थैंग ने कहा, “हमने सभी चीजों पर ध्यान दिया, लेकिन ग्राउंड एंड पाउंड पर सबसे ज्यादा फोकस रहा।”

“मैं मैच में जल्दबाजी करने की कोशिश करता हूं, ट्रेनिंग में मैंने इससे भी निजात पाने की कोशिश की। स्टांस बदलना और पंच लगाते समय की पोजिशन जैसी चीजों पर मैंने ध्यान दिया। ये छोटी-छोटी चीजें मैच में मुझे बहुत फायदा पहुंचा सकती हैं।”

Myanmar's Tial Than sneaks in an overhand

म्यांमार के एथलीट खुद को बेहतर साबित करना चाहते हैं, लेकिन ONE: UNBREAKABLE III में एक कठिन प्रतिद्वंदी के खिलाफ ऐसा करना आसान नहीं होगा।

इंडोनेशियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन लुमिहि को स्ट्राइकिंग में काफी अनुभव है और रीजनल लेवल के बड़े स्टार हुआ करते थे। 12 प्रोफेशनल बाउट्स के अलावा उन्हें अपने प्रतिद्वंदी से कहीं अधिक अनुभव प्राप्त है।

थैंग ने कहा, “हमने उनके कुछ मैच देखे। वो आसानी से हार मानने वाले एथलीट्स में से नहीं हैं।”

“उनकी स्ट्राइकिंग अच्छी है इसलिए मैं उनके खिलाफ अपनी स्किल्स को परख सकता हूं। फिलहाल मुझे उनसे बेहतर प्रतिद्वंदी नहीं मिल सकता था और इस मैच को लेकर मैं बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूं।

“उन्हें ज्यादा अनुभव प्राप्त है, लेकिन मेरे पास उनसे बेहतर कोच और ट्रेनिंग पार्टनर्स हैं। कुल मिलाकर मेरा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स गेम उनसे बेहतर है इसलिए मैं जानता हूं कि इस शुक्रवार मुझे जीत कैसे दर्ज करनी है।”

Tial Thang IMG_0675.jpg

टियाल थैंग को खुद पर भरोसा है और वो जानते हैं कि एक बड़ी जीत उन्हें ONE बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रैंकिंग्स में फायदा पहुंचा सकती है।

दूसरी ओर, इसके बाद उन्हें टॉप कंटेंडर्स के खिलाफ मैच मिलने भी शुरू हो सकते हैं। लेकिन फिलहाल वो अपना पूरा ध्यान लुमिहि के खिलाफ मैच पर लगाना चाहते हैं।

उन्होंन कहा, “मैं मैच के शुरू होते ही उन्हें फिनिश करने के मौके तलाशने शुरू कर दूंगा। हम यहां फाइट करने के लिए आए हैं और मेरे हिसाब से मुझे ही जीत मिलने वाली है।”

“इस मुकाबले के बाद मुझे जो भी मैच मिलेगा, उसके लिए मैं तैयार रहूंगा। चीजें अगर मेरे हाथ में होती तो मैं अभी 2 साल तक वर्ल्ड टाइटल शॉट के बारे में नहीं सोचता। उससे पहले भी मिला तो मैं उसे स्वीकार करूंगा।

“2020 ने हमें सभी चीजों के लिए तैयार रहने की शिक्षा दी और 2021 में मैं किसी भी चुनौती के लिए तैयार रहूंगा।”

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों आपको ONE: UNBREAKABLE III को जरूर देखना चाहिए

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.