टांग काई ONE Fight Night 42 में शामिल गासानोव के खिलाफ डिफेंड करेंगे ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल
ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन टांग काई दूसरी बार अपने खिताब का बचाव करते हुए दिखेंगे, जब उनका सामना 11 अप्रैल को होने वाले ONE Fight Night 42 के मेन इवेंट में रूसी कंटेंडर शामिल “द कोबरा” गासानोव से होगा।
चीन के पहले पुरुष MMA वर्ल्ड चैंपियन बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी करने के लिए तैयार हैं।
उनके ONE Championship सफर की शुरुआत लगातार छह जीत के साथ हुई, जिसमें से तीन जीत पहले राउंड में स्टॉपेज से आईं। इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें अगस्त 2020 में हुए ONE 160 में तब के चैंपियन थान ली के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच दिलवाया।
वियतनामी-अमेरिकी सुपरस्टार के खिलाफ टांग ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने विरोधी के अगले पैर पर वार किए और पंचों के दम पर पांच राउंड में दबदबा बनाया और अंत में उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली।
इस ऐतिहासिक कारनामे के बाद वो हुनान प्रांत के अपने शहर शाओयांग लौटे और उनका भव्य स्वागत किया गया।
उसके बाद उन्हें चोट का सामना करना पड़ा और इस दौरान ली ने अंतरिम गोल्ड हासिल किया। मार्च 2024 के दौरान ONE 166: Qatar में हुए रीमैच में उन्होंने जीत हासिल कर बेल्ट को यूनिफाई किया।
वहां थान ने अपनी अब तक की सबसे सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस दिखाई और तकनीकी नॉकआउट से तीसरे राउंड में जीत हासिल की। प्रोफेशनल करियर की 19वीं जीत के लिए उन्हें ONE चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस भी मिला।
ONE Fight Night 27 में उनका खिताबी मैच किर्गिस्तान के अकबर अब्दुलेव से बुक किया गया। अब्दुलेव द्वारा वेट मिस करने की वजह से मैच नॉन टाइटल मुकाबले में तब्दील कर दिया और यहां टांग को प्रमोशन में पहली हार का सामना करना पड़ा।
लेकिन अब वो एक नए चैलेंजर के लिए तैयार हैं।
गासानोव ने अपनी पहचान शानदार ग्रैपलिंग और बेहतरीन कंट्रोल के लिए बनाई है। Peresvet Fight Team और Tiger Muay Thai का प्रतिनिधित्व करने वाले रूसी स्टार के नाम 18-1 का प्रोफेशनल रिकॉर्ड है, जिसमें छह ONE Championship जीत भी शामिल हैं।
गासानोव ने पहले राउंड में दक्षिण कोरियाई नॉकआउट आर्टिस्ट “द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग को पहले सबमिशन से हराकर संगठन में शानदार आगाज किया और पूर्व डिविजनल चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन को हराकर अपनी स्थिति मजबूत की।
हाल ही में हुए ONE Fight Night 34 में उन्होंने अमेरिकी सुपरस्टार गैरी टोनन को हराकर अपनी पुरानी हार का बदला लिया और खुद को खिताब के लिए आगे किया।
अब वो 11 अप्रैल को अपने सपने को साकार करने के करीब होंगे।