अगला इवेंट

260313 BKK OFF146 1800x1200px
लुम्पिनी स्टेडियम, बैंकॉक

ONE Friday Fights 146

260313 BKK OFF146 1800x1200px
अगला
--
दिन
--
घंटे
--
मिनट
--
सेकंड

सार

ONE Championship की 13 मार्च को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 146 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

एक्शन से भरपूर इवेंट में इंटरनेशनल स्टार्स मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA फाइट्स में टक्कर लेते दिखेंगे, जिनमें से अधिकतर का प्रयास होगा कि वो 1 लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम करें।

मेन इवेंट में खतरनाक थाई सनसनी डेटचावालिट सिल्कमॉयथाई का सामना बेंटमवेट मॉय थाई मैच में डेब्यू करने जा रहे यूक्रेन के स्ट्राइकर डेनिस डोत्सेंको से होगा। डेटचावालिट अपने प्रमोशनल करियर की चौथी जीत की तलाश में होंगे। उन्होंने अभी तक तक की तीनों जीत पहले राउंड में नॉकआउट से हासिल की हैं।

वहीं फीचर फाइट में न्यूजीलैंड के अपराजित स्ट्राइकर टाइटस प्रॉक्टर का सामना म्यांमार के टुन मिन आंग से लाइटवेट मॉय थाई मैच में होगा।

भारत में ONE Friday Fights 145 को शाम 6 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकता है।

और दिखाएं