ONE Samurai 1 के लिए रोडटंग Vs. टकेरु II ONE अंतरिम फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच का ऐलान

rodtak

कॉम्बैट स्पोर्ट्स जगत जिस रीमैच का इंतजार बेसब्री से कर रहा था, उसकी घोषणा कर दी गई है।

ONE Championship ने ऐलान किया है कि थाई मेगास्टार रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन का सामना जापानी किकबॉक्सिंग आइकॉन टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा से ONE अंतरिम फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए होगा। ये पांच राउंड की एक सुपर फाइट होगी।

ये ऐतिहासिक मुकाबला बुधवार, 29 अप्रैल को जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना से लाइव प्रसारित होने वाले पहले ONE Samurai 1 को हेडलाइन करेगा।

इन दोनों की पहली टक्कर मार्च 2025 में हुए ONE 172 के मेन इवेंट में हुई थी, जहां थाई दिग्गज ने मात्र 80 सेकंड में अपने विरोधी को नॉकआउट कर मार्शल आर्ट्स जगत को हैरान कर दिया था।

थाई मेगास्टार ने साबित किया कि क्यों उनके लगातार आगे बढ़ने वाले स्टाइल, मजबूत ठोड़ी और जबरदस्त नॉकआउट पावर की वजह से घातक माना जाता है।

रोडटंग अब 17-2 के प्रमोशनल और 274-43 के करियर रिकॉर्ड के साथ रीमैच में उतरेंगे। उन्होंने खुद को दुनिया के सबसे बेहतरीन और ताकतवर स्ट्राइकर्स में से एक बनाया है।

34 वर्षीय टकेरु के लिए ये मैच सिर्फ ONE अंतरिम फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए नहीं बल्कि अपनी विरासत और हिसाब बराबर करने के लिए है।

रोडटंग से हार के बाद तीन डिविजन के पूर्व K-1 चैंपियन ने डेनिस पुरिच को नवंबर 2025 में हराकर जीत के साथ वापसी की।

इस महीने ONE Samurai की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टकेरु ने कंफर्म किया था कि अगली फाइट उनके करियर की अंतिम फाइट भी होगी।

आपको बता दें कि टकेरु ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में जनवरी 2024 में “द किकिंग मशीन” सुपरलैक के खिलाफ डेब्यू किया था। दोनों ने एक बेहद ही यादगार फाइट पेश की थी।

अलग-अलग प्रमोशंस में टकेरु का 45-5 का रिकॉर्ड दिखाता है कि वो कितने शानदार हैं और इसी के दम पर वो इस पीढ़ी के सबसे बेहतरीन किकबॉक्सर्स में से एक बने हैं।

इस मैच में काफी कुछ दांव पर लगा होगा।

टकेरु के पास मौका है कि वो अपने करियर की सबसे करारी का बदला लेते हुए बेल्ट जीतें और ONE वर्ल्ड चैंपियन के रूप में खेल से विदाई लें। वहीं रोडटंग के पास अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी को एक बार फिर हराकर अपनी विरासत को मजबूत करने का मौका है।

किकबॉक्सिंग में और

Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57
Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21
Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo
Scottish Muay Thai fighter Nico Carrillo gets ready for battle
Joshua Pacio punches Mansur Malachiev in their first MMA fight
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Rungrawee Sitsongpeenong and George Jarvis touch gloves before their clash