बेलिंगोन के खिलाफ मैच चाहते हैं सुनौटो

Sunoto DC 4280 768x512

“द टर्मिनेटर” सुनौटो पिछले कुछ महीनों से नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन अब इंडोनेशियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार वापसी के लिए तैयार हैं और उन्होंने अपना अगला विरोधी भी चुन लिया है।

36 वर्षीय एथलीट ने कहा, “मैं वाकई में केविन बेलिंगोन के खिलाफ मैच चाहता हूं।”

“मैं वापसी पर वर्ल्ड चैंपियन का सामना करना चाहता हूं और फिलहाल अगर मुझे केविन पर जीत मिली तो मुझे एक खतरनाक एथलीट के रूप में पहचाना जाएगा।”

केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और अभी भी डिविजन के टॉप स्टार्स में से एक हैं।

फिलीपीनो स्टार अभी ONE एथलीट रैंकिंग्स में #2 रैंक के कंटेंडर हैं, अपने खतरनाक स्टैंड-अप गेम, दमदार नॉकआउट पावर और बहुत तेजी से मूव करने की काबिलियत के लिए जाने जाते हैं।

इस स्किल सेट ने बेलिंगोन को 20 जीत दिलाई हैं, जिनमें मौजूदा बेंटमवेट किंग बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस, पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन और टॉप-5 फ्लाइवेट कंटेंडर रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन के खिलाफ जीत भी शामिल है।



अन्य फैंस की तरह सुनौटो भी ग्लोबल स्टेज पर “द सायलेन्सर” के धमाकेदार मैचों को इंजॉय करते रहे हैं।

लेकिन वो भी फिलीपीनो स्टार जैसी पहचान पाना चाहते हैं और बेलिंगोन के आक्रामक फाइटिंग स्टाइल से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं।

इंडोनेशियाई स्टार ने कहा, “सच कहूं तो मुझे उन्हें फाइट करते देखना बहुत पसंद है, खासतौर पर उनके आक्रामक फाइटिंग स्टाइल को।”

“साथ ही मुझे उनके जैसे स्टाइल के साथ फाइट करना अच्छा नहीं लगता क्योंकि मैं एक टेक्निकल फाइटर हूं।

“मुझे वो लोग पसंद नहीं हैं जो जल्दबाजी में रहते हैं क्योंकि इससे मुझे भी उन्हीं की तरह का रवैया अपनाना पड़ेगा। आक्रामक एथलीट्स का सामना करते हुए अक्सर मैं उनके गेम में फंस जाता हूं। मुझे उन मैचों में फाइट करना पसंद है जिनमें अच्छी तकनीक का इस्तेमाल होता है। जल्दबाजी में रहने वाले फाइटर्स के खिलाफ आपको भी मजबूरन आक्रामक रुख अपनाना पड़ता है।”

Indonesian MMA fighter Sunoto unleashes his ground-and-pound

World Karate Federation इंडोनेशिया चैंपियन रह चुके सुनौटो डिविजन के बेस्ट स्ट्राइकर्स को कड़ी टक्कर देने की काबिलियत रखते हैं।

लेकिन पिछले कुछ सालों में “द टर्मिनेटर” ने अपने ग्रैपलिंग गेम से भी सभी को प्रभावित किया है। East Java टीम के स्टार जापानी जिउ-जित्सु में ब्राउन बेल्ट होल्डर हैं और अपने देश की नेशनल सैम्बो टीम का हिस्सा भी हैं। वहीं तकनीक के मामले में उन्हें मात देना बहुत मुश्किल काम है।

अगर बेलिंगोन से सुनौटो से भिड़ंत हुई तो वो जरूर 10 सेंटीमीटर लंबे होने का फायदा उठाना चाहेंगे। दूर रहकर अटैक करेंगे और मौका मिलते ही फाइट को ग्राउंड पर ले जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने कहा, “उनकी छोटी रीच के कारण मैं उनसे दूर रहकर ही अटैक करना चाहूंगा।”

“केविन काउंटर-स्ट्राइकिंग भी करते हैं और उनके टीम मेंबर लिटो आदिवांग भी ऐसा करते हैं, लेकिन मैंने लिटो को ज्यादा आक्रामकता के साथ अटैक करते देखा है। मुझे गलत मत समझना, केविन आक्रामक हैं लेकिन उनके काउंटर अटैक्स ज्यादा प्रभावशाली रहते हैं।

“मैं टेकडाउन करने के मौके को किसी भी हालत में खाली नहीं जाने दूंगा क्योंकि छोटे कद के एथलीट्स को नीचे गिराना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए मुझे अपने और उनके मोमेंटम पर भी नजर बनाए रखनी होगी।”

Indonesian bantamweight Sunoto gets the cross ready

सुनौटो कहते हैं कि बेलिंगोन के खिलाफ जीत उन्हें ना केवल पहचान बल्कि ऑफिशियल रैंकिंग्स में भी जगह दिला सकती है।

इसके अलावा सुनौटो के पास एक पुरानी हार का बदला पूरा करने का मौका भी होगा।

दिसंबर 2016 में सुनौटो का सामना Team Lakay में बेलिंगोन के साथी एडवर्ड “द फेरोसियस” केली से हुआ था। फेदरवेट बाउट में दोनों ने तकनीकी तौर पर बढ़त बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन फिलीपीनो स्टार ने सिर पर नी लगाकर उन्हें चौंका दिया था और अगले ही पल पंचों की बरसात करते हुए तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल की।

“टर्मिनेटर” अब बेंटमवेट डिविजन में परफॉर्म करते हैं इसलिए केली के खिलाफ रीमैच का कोई तुक नहीं बनता। लेकिन Team Lakay से रहे पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को हराकर उन्हें उतनी ही खुशी मिलेगी, जितनी उन्हें केली के खिलाफ रीमैच को जीतकर मिलती।

सुनौटो ने कहा, “अगर मुझे बेलिंगोन पर जीत मिली तो ये भी साबित हो जाएगा कि इंडोनेशिया के एथलीट्स Team Lakay के स्टार्स को हरा सकते हैं।”

खैर ये तो समय ही बता पाएगा कि “द टर्मिनेटर” जीत दर्ज कर पाते हैं या नहीं।

Indonesian mixed martial artist "The Terminator" Sunoto takes a knee

ये भी पढ़ें: सपुत्रा ने फ्लाइवेट रैंकिंग्स, सुधरी हुई स्ट्राइकिंग संकेत कई खास बातें बताई

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.