अमेरिकी MMA स्टार अलीस एंडरसन से ONE Fight Night 10 में भिड़ेंगी स्टैम्प फेयरटेक्स

Stamp Fairtex making her way to the Circle

अमेरिका में पहली बार ONE Championship का ऐतिहासिक शो होने जा रहा है, जहां पूर्व 2-स्पोर्ट क्वीन स्टैम्प फेयरटेक्स अपनी फाइटिंग स्किल्स और चिर-परिचित डांसिंग मूव्स दिखाने वाली हैं।

ONE Fight Night 10 के महत्वपूर्ण विमेंस एटमवेट मुकाबले में थाई सुपरस्टार का सामना अमेरिकी फाइटर अलीस “लिल सैवेज” एंडरसन से होगा। इसका सीधा प्रसारण 6 मई को कोलोराडो के ब्रूमफील्ड के फर्स्टबैंक सेंटर से किया जाएगा।

https://www.instagram.com/p/Cn7ft-5O1f8/

एक करीबी स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में विभाजित निर्णय के जरिए एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक को पराजित करने के कुछ हफ्तों बाद ही 25 साल की थाई एथलीट फिर से MMA खिताब पाने की कोशिश करेंगी। साथ ही अमेरिकी धरती पर “स्टैम्प डांस” से दर्शकों का मनोरंजन करती भी दिखेंगी।

पूर्व ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबलों में अपनी बेहतरीन स्ट्राइकिंग स्किल्स दिखाई हैं। साथ ही थाइलैंड के पटाया के Fairtex Training Center में बहुत तेजी से अपना ग्राउंड गेम भी विकसित किया है।

4 साल पहले MMA में डेब्यू करने के बाद थाई फाइटर ने 9-2 का रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने 2021 में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री जीती और रैंकिंग्स में #1 कंटेंडर की जगह हासिल की।

हालांकि, मार्च 2022 में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंज में वो एंजेला ली के हाथों पराजित हो गई थीं। इसके 6 महीने बाद उन्होंने मलेशिया की जिहिन राडज़ुआन के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके जोरदार वापसी की थी। अब वो सिंगापुर-अमेरिकी क्वीन के साथ रीमैच में पहले की तरह जीत की लय हासिल करना चाहती हैं।

https://www.instagram.com/p/CnvpA6ADaZ0/

किसी भी कीमत पर एंडरसरन थाई सुपरस्टार को फिर से जीत की लय में वापस आने से रोकेंगी और अपने देश के लोगों के सामने MMA करियर की अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करना चाहेंगी।

“लिल सैवेज” के नाम से पहचानी जीने वाली फाइटर ने अमेरिकी MMA सर्किट में अपनी पहचान बनाई है, जहां उन्होंने ONE Championship के साथ करार करने से पहले 5-1 का रिकॉर्ड बनाया था।

फ्लोरिडा की 28 साल की फाइटर सितंबर 2021 में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टर फाइनल में जापानी सनसनी इत्सुकी हिराटा से हार गई थीं। इसके बाद उन्होंने मई 2022 में भारतीय नॉकआउट एथलीट आशा रोका के खिलाफ पहले राउंड में सबमिशन जीत के साथ वापसी की थी।

अब एंडरसन ट्रेनिंग कैंप में तैयारी करते हुए “गैंगस्टा मोड” में आ चुकी हैं और कोलोराडो में स्टैम्प पर जीत हासिल करके बिना किसी संदेह के रैंकिंग्स में आ जाएंगी। साथ ही वो ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए मुकाबले करने के करीब भी पहुंच जाएंगी।

https://www.instagram.com/p/CePW6pNJmiQ/

ये मुकाबला मेन इवेंट में ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होने वाली ट्रायलॉजी बाउट के साथ जुड़ गया है, जहां टाइटलहोल्डर डिमिट्रियस जॉनसन अपने खिताब को पूर्व किंग एड्रियानो मोरेस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। साथ ही इसमें अमेरिका के चर्चित स्टार सेज नॉर्थकट और पाकिस्तानी फाइटर अहमद मुजतबा के बीच की लाइटवेट MMA भिड़ंत भी शामिल है।

ONE Fight Night 10 के बारे में अधिक जानकारी के लिए onefc.com पर बने रहें।

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25