ONE 168: Denver में सेकसन, लिनेकर, गज़ाली और अन्य फाइटर्स की धमाकेदार जीत

John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 92

शनिवार, 7 सितंबर को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की अमेरिकी धरती पर एक ब्लॉकबस्टर इवेंट के साथ वापसी हुई।

बॉल एरीना में हुआ ONE 168: Denver फैंस की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरा क्योंकि इसमें एक्शन की कोई कमी नहीं थी और MMA व मॉय थाई मैचों में शानदार नतीजे देखने को मिले।

आइए नजर डालते हैं जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी और “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 के बीच हुए ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मेन इवेंट से पहले के मैचों पर।

एक यादगार मैच में सेकसन ने हैरिसन को हराया

जैसी फैंस को उम्मीद थी, 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में फैन फेवरेट दिग्गजों सेकसन “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ओर क्वानमुआंग और लियाम “हिटमैन” हैरिसन ने वैसा ही प्रदर्शन किया।

ब्रिटिश सुपरस्टार ने मैच की शुरुआत में अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन सेकसन ने उनके ऊपर दबाव बनाना जारी रखा। उन्होंने दूसरे राउंड में “हिटमैन” पर शानदार बॉडी किक्स और लूपिंग पंच लगाए। उन्होंने दो बार हैरिसन को नॉकडाउन किया और फिर 1:49 मिनट पर जीत हासिल की।

इस जीत ने 35 वर्षीय स्टार के करियर रिकॉर्ड को 202-75 किया और ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने उन्हें 50,000 यूएस डॉलर्स के परफॉर्मेंस बोनस से नवाजा।

एर्दोगन ने आंग ला न संग को दो राउंड में किया ढेर

शामिल एर्दोगन ने साबित किया कि क्यों वो प्रमोशन में सबसे तेजी से उभरते हुए स्टार्स में से एक हैं, जब उन्होंने 213.75-पाउंड कैचवेट MMA बाउट में दो डिविजन के पूर्व ONE MMA वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग को हराया।

34 वर्षीय टर्किश पावरहाउस ने टेकडाउन करने से पहले “द बर्मीज़ पाइथन” को एक ताकतवर पंच लगाया और फिर टॉप कंट्रोल हासिल किया। फिर एर्दोगन ने बर्मीज़ सुपरस्टार पर किक्स और पंचों से वार किया।

दूसरे राउंड में वो आंग ला न संग को एक बार फिर मैट पर ले गए और माउंट पोजिशन से पंच मारकर 2:48 मिनट पर जीत हासिल की।इस जीत ने Krepost Fight Club और Tiger Muay Thai एथलीट के MMA रिकॉर्ड को 10-0 कर दिया और उन्होंने 3-डिविजन चैंपियन एनातोली मालिकिन को फाइट के लिए ललकारा।

लिनेकर ने मॉय थाई डेब्यू मैच में टेन पॉ को परास्त किया

जॉन लिनेकर ने साबित किया कि क्यों उन्हें “हैंड्स ऑफ स्टोन” नाम से जाना जाता है। पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन ने अपने हाथों की ताकत का इस्तेमाल करते हुए बेंटमवेट मॉय थाई मैच में असा “द अमेरिकन निंजा” टेन पॉ को पराजित किया।

लिनेकर ने “द अमेरिकन निंजा” के खिलाफ कॉम्बिनेशंस लगाए। वो हुक्स, जैब्स और बॉडी शॉट्स के अलावा एल्बोज़ से वार कर विरोधी को दूरी पर रख रहे थे।

दूसरे राउंड में 2:50 मिनट पर टेन पॉ के जबड़े पर एक राइट हुक लगा और मैच वहीं समाप्त हो गया। 34 वर्षीय स्टार ने अपने करियर की पहली मॉय थाई जीत के अलावा 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी जीता।

एक कड़े मैच में सूज़ा ने घरेलू स्टार एंडरसन को पराजित किया

एटमवेट MMA एक्शन में 27 वर्षीय विक्टोरिया “विक” सूज़ा ने अलीस “लिल सैवेज” एंडरसन की ONE में वापसी पर पानी फेर दिया और तीन राउंड के मैच में सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की।

दोनों फाइटर्स ने ज्यादातर समय एक दूसरे पर सबमिशन लगाने में बिताया। अमेरिकी स्टार ट्रायंगल चोक और आर्मबार के प्रयास में सफल रहीं, लेकिन “विक” ने वापसी की और ग्रैपलिंग में प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

15 मिनट के एक्शन के बाद जजों ने ब्राजीलियाई स्टार को विजेता घोषित किया। इस जीत ने उनके रिकॉर्ड को 9-2 कर दिया और वो एटमवेट MMA डिविजन के लिए खतरा बन गई हैं।

फिटिकेफु ने वेल्टरवेट MMA कंटेंडर्स की फाइट में टेटसुका पर दबदबा बनाया

Hiroyuki Tetsuka Isi Fitikefu ONE 168

ईसी फिटिकेफु ने हिरोयुकी टेटसुका के जीत के रथ पर विराम लगाया और वेल्टरवेट MMA फाइट में सर्वसम्मत निर्णय से जीत अपने नाम की।

शुरुआत में टेटसुका को टॉप कंट्रोल हासिल था और उन्होंने आर्मबार लगाया, लेकिन उसके बाद 31 वर्षीय स्टार ने ज्यादातर फाइट में अपना दबदबा बनाकर रखा। फिटिकेफु ने जैब, स्ट्रेट राइट और ग्राउंड गेम से ONE Championship में लगातार दूसरी जीत हासिल की और विरोधी के पांच जीत के सिलसिले को तोड़ा।

Gracie Jiu-Jitsu Smeaton Grange के प्रतिनिधि का MMA रिकॉर्ड अब 9-1 हो गया है और वो ONE लाइटवेट और वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली को चैलेंज करने के करीब पहुंच गए हैं।

ली ने कोर्नेहो को पहले राउंड में सबमिट कर परफेक्ट रिकॉर्ड कायम रखा

लाइटवेट MMA फाइट में वापसी करते हुए एड्रियन “द फिनोम” ली ने पहले राउंड में निको “द स्टील सिटी किड” कोर्नेहो को सबमिशन से मात दी।

Prodigy Training Center के एथलीट ने शुरुआत से ही तेजी बनाकर रखी और वो कोर्नेहो को ग्राउंड पर लेकर गए। वहां से 18 वर्षीय सनसनी ने अपनी वर्ल्ड क्लास ग्रैपलिंग दिखाई और 2:37 मिनट पर रीयर-नेकेड चोक से जीत हासिल की।

इस धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस जीता।

गज़ाली ने क्रूज़ को पहले राउंड में नॉकआउट किया

युवा सनसनी जोहान “जोजो” गज़ाली ने 142-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में होसुए “तुज़ो” क्रूज़ के खिलाफ बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया।

17 वर्षीय स्टार ने अपने विरोधी को बैकफुट पर धकेला और फिर सिर, बॉडी और टांगों पर जमकर अटैक किया। मैक्सिको के स्टार ने अच्छे फुटवर्क के जरिए काउंटर स्ट्राइक्स लगाईं। लेकिन “जोजो” ने पहले राउंड के अंतिम पलों में लेफ्ट हुक मारकर मैच का खात्मा कर दिया।

इस हाइलाइट-रील नॉकआउट ने Rentap Muaythai Gym के स्ट्राइकर का रिकॉर्ड 25-7 कर दिया और उन्होंने 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी जीता।

तेज-तर्रार मैच में एस्टुपिनन ने क्लिमेको को मात दी

जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन ने फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में शॉन “द वन” क्लिमेको को हराकर अपने अपराजित रिकॉर्ड को आगे बढ़ाया।

दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ एक के बाद एक नॉकडाउन किए। दूसरे राउंड में 21 वर्षीय स्टार ने क्लिमेको को तीन बार नॉकडाउन कर फाइट को 1:28 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से जीता।

इस जीत के बाद उनका रिकॉर्ड 25-0 हुआ और उन्होंने 50,000 यूएस डॉलर्स का बोनस अपने नाम किया।

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.