ONE के अमेरिकी डेब्यू और Lumpinee Stadium में इवेंट्स का हिस्सा बनना चाहते हैं आंग ला न संग

Yushin Okami Aung La N Sang ONE163 1920X1280 16 768x512

ONE 163 में जापानी MMA लैजेंड युशिन ओकामी को नॉकआउट करने के बाद पूर्व 2-डिविजन किंग आंग ला न संग ने 2023 के लिए बड़े प्लान तैयार किए हैं।

म्यांमार के स्पोर्ट्स आइकॉन फ्लोरिडा में ट्रेनिंग करते हैं और अमेरिकी धरती पर ONE के पहले इवेंट का हिस्सा बनना चाहते हैं।

6 मई, 2023 को कोलोराडो में ONE Fight Night 10 का आयोजन होगा, जिसे डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन और एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस के बीच वर्ल्ड टाइटल ट्राइलॉजी बाउट हेडलाइन कर रही होगी।

कई अन्य ONE Championship एथलीट्स की तरह आंग ला न संग भी इस ऐतिहासिक इवेंट में परफॉर्म करना चाहते हैं।

“द बर्मीज़ पाइथन” ने ONEFC.com से कहा:

“कोच, मुझे तैयार कीजिए, मैं उस इवेंट का हिस्सा बनना चाहता हूं।”

आंग ला न संग ने कभी अपने विरोधी को खुद नहीं चुना इसलिए वो किसी भी टॉप MMA फाइटर का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे।

इसके अलावा वो मानते हैं कि ऐसे कई ONE Championship सुपरस्टार्स हैं, जिन्हें अमेरिकी फैंस देखना बहुत पसंद करेंगे।

इनमें सबसे पहला नाम ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन का है, जिनके आक्रामक स्टाइल और कभी पीछे ना हटने की मानसिकता ने उन्हें दुनिया भर में एक खतरनाक स्टैंड-अप आर्टिस्ट के रूप में पहचान दिलाई है।

आंग ला न संग ने कहा:

“इस इवेंट में रोडटंग समेत अन्य मॉय थाई स्टार्स को भी होना चाहिए क्योंकि 4-औंस के ग्लव्स वाली फाइट्स धमाकेदार होती हैं। पूर्वी और पश्चिमी तटों पर काफी लोग हैं जिन्हें मॉय थाई पसंद है, जो एरीना में जरूर इवेंट को देखने के लिए मौजूद रहेंगे।”

आंग ला न संग ये भी मानते हैं कि ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल, लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग और ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन रोमन क्रीकलिआ भी अमेरिकी फैंस का अपने स्ट्राइकिंग गेम से खूब मनोरंजन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया:

“यहां किकबॉक्सिंग फैंस की संख्या भी काफी अधिक है। इसलिए रेगिअन इरसल और नए ग्रां प्री चैंपियन और लाइट हेवीवेट चैंपियन रोमन क्रीकलिआ को भी इस इवेंट में शामिल होना चाहिए। इनके आने से कार्ड दिलचस्प बन जाएगा, जिसे कोई भी मिस नहीं करना चाहेगा।”

आंग ला न संग की नजर Lumpinee Stadium में होने वाले शोज़ पर है

ONE Championship ने साल 2023 में अमेरिकी धरती पर अपना डेब्यू करने के अलावा भी कुछ खास प्लान तैयार किए हैं।

सितंबर में ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने रॉयल थाई आर्मी के साथ पार्टनरशिप की, जिसके तहत Lumpinee Stadium में हर सप्ताह इवेंट आयोजित करवाया जाएगा और इससे थाई कॉम्बैट खेलों के एक नए युग की शुरुआत होगी।

आंग ला न संग ने अपने करियर में टोक्यो, जापान में स्थित रयोगोकु कोकुगिकन स्टेडियम में फाइट की है और अब बैंकॉक के Lumpinee Stadium को भी अपनी उपलब्धियों से जोड़ना चाहते हैं।

उन्होंने बताया:

“मैं इनमें से किसी एक कार्ड का हिस्सा बनना पसंद करूंगा, जो जाहिर तौर पर एक खास लम्हा होगा। एक फाइटर के तौर पर जापान के किसी सूमो एरीना में फाइट करना एक शानदार लम्हा रहा। अब Lumpinee Stadium में परफॉर्म करना भी बहुत शानदार अनुभव होगा।

“ये एक ऐसी चीज़ है, जिसका आप सपना देखते हैं क्योंकि हर किसी को Lumpinee Stadium या टोक्यो के सूमो एरीना में फाइट करने का अवसर नहीं मिलता। ये मेरे लिए अच्छा अनुभव रहेगा।”

न्यूज़ में और

Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6