ONE और Prime Video ने 5 अमेरिकी प्राइमटाइम इवेंट्स की तारीखों का ऐलान किया

live in hd one championship x prime video official press conference 768x432

गुरुवार को कैलिफॉर्निया के लॉस एंजलिस में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ONE Championship और Amazon Prime Video Sports ने घोषणा की कि उनकी मल्टी-ईयर डील की शुरुआत अमेरिकी प्राइमटाइम पर 26 अगस्त (भारत में 27 अगस्त) को ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II से होगी।

इसके अलावा दोनों संगठनों ने आने वाले ONE Fight Night इवेंट्स की तारीखों का ऐलान किया है। 30 सितंबर, 21 अक्टूबर, 18 नवंबर और 2 दिसंबर को इन इवेंट्स का प्रसारण किया जाएगा।

ONE Championship के वाइस प्रेसिडेंट और ONE Warrior Series के CEO रिच फ्रैंकलिन ने बताया कि एड्रियानो मोरेस और डिमिट्रियस जॉनसन का ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल रीमैच इस डील को एक शानदार शुरुआत दिलाएगा।

लॉस एंजलिस के ‘द नोवो’ में फ्रैंकलिन ने कहा:

“ये 2 बेहतरीन एथलीट्स का मैच होने वाला है, जिसका मुझे बेसब्री से इंतज़ार है। मैं इन इवेंट्स को देखने को लेकर उत्साहित हूं और हम इस साल ऐसे ही जबरदस्त इवेंट्स का आयोजन करते रहेंगे।”

Amazon में ग्लोबल स्पोर्ट्स वीडियो की वाइस प्रेसिडेंट मैरी डोनोगहे ने भी इसी तरह के विचार सामने रखे और दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के साथ पार्टनरशिप को लेकर उत्साह दिखाया।

मैरी ने कहा:

“Prime Video में हमारा पहला ONE इवेंट इस अगस्त में स्ट्रीम होगा, ऐसे में ये हमारे लिए बहुत ही दिलचस्प समय है। अब हमारे पास ONE के बहुत बड़े और जुनून से भरे फैनबेस को प्रभावित करने का मौका है और उम्मीद है कि हम लाखों नए फैंस को ONE Championship से जोड़ पाएंगे।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोरेस, जॉनसन, ONE एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन एंजेला ली, ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन सिंघा माविन, #1 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर जोनाथन हैगर्टी, पूर्व 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स, कई बार के MMA वर्ल्ड चैंपियन एडी अल्वारेज़ और डेनियल केली, माइकी मुसुमेची और मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा जैसे बड़े BJJ स्टार्स भी मौजूद रहे।

इस बात का भी ऐलान किया गया कि “The Apprentice: ONE Championship Edition” के पहले सीजन को जल्द ही संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में Prime Video पर उपलब्ध कराया जाएगा।

मोरेस, जॉनसन ONE Fight Night 1 को यादगार बनाने के लिए हैं तैयार

ONE Fight Night 1 में एड्रियानो मोरेस और #1 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर डिमिट्रियस जॉनसन के रूप में डिविजन के 2 सबसे बेहतरीन एथलीट्स आमने-सामने होंगे।

जॉनसन को पिछली बार मोरेस के खिलाफ अपने करियर की पहली नॉकआउट हार झेलनी पड़ी थी, मगर इस बार वो बड़ी जीत की उम्मीद कर रहे हैं।

अमेरिकी दिग्गज जॉनसन ने कहा:

“यहां फाइट करना गर्व का विषय है और एड्रियानो मोरेस जैसे बेहतरीन फाइटर के खिलाफ टाइटल शॉट मिलने से उत्साहित हूं। मैंने बहुत कड़ी मेहनत की है और इस बार बड़ी जीत की उम्मीद कर रहा हूं।”

दूसरी ओर, मोरेस एक बार फिर MMA लैजेंड को फिनिश करना चाहते हैं, जिससे वो खुद को इस खेल के सबसे महान एथलीट्स में से एक के रूप में साबित कर पाएं।

इस सबके अलावा ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन, उत्तर अमेरिकी कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस के लिए इवेंट को धमाकेदार बनाने के लिए तैयार हैं।

मोरेस ने कहा:

“मैं ONE Championship के सबसे बड़े इवेंट को हेडलाइन करने को लेकर उत्साहित हूं। मैं लंबे समय से इस कंपनी से जुड़ा रहा हूं और ऐसा लगता है जैसे मुझे इस अवसर के रूप में एक तोहफा मिला है। मैं दोबारा जीत का प्रयास करूंगा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.