ONE Fight Night 13: Allazov Vs. Grigorian – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

Chingiz Allazov Marat Grigorian 1920X1280

ONE Friday Fights 27 के आयोजन के कुछ घंटों बाद दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ने लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में डबलहेडर का शानदार समापन किया।

प्रोमोशन द्वारा शनिवार, 5 अगस्त को ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें चार कॉम्बैट स्पोर्ट्स के सबसे बेहतरीन सुपरस्टार्स हिस्सा लेते दिखे।

मेन इवेंट में पाउंड-फोर-पाउंड सुपरस्टार चिंगिज़ अलाज़ोव पहली बार अपने ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने उतरे। उनका सामना ट्रायलॉजी बाउट में #2 रैंक के कंटेंडर मरात ग्रिगोरियन से हुआ और ये बाउट पांच राउंंड तक चली।

वहीं को-मेन इवेंट में ब्राजीलियन जिउ-जित्सु और रेसलिंग के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला, जहां ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी मुसुमेची अपनी बेल्ट को मौजूदा स्ट्रॉवेट MMA चैंपियन जैरेड ब्रूक्स के खिलाफ डिफेंड करने में कामयाब रहे।

इसके अलावा कार्ड में 17 बार के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा, पूर्व बेंटमवेट MMA चैंपियन जॉन लिनेकर, थाई सुपरस्टार सनसनी एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक और मौजूदा ONE फेदरवेट मॉय थाई चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई का पहला किकबॉक्सिंग डेब्यू देखने को मिला।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
चिंगिज़ “चिंगा” अलाज़ोव ने मरात ग्रिगोरियन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची ने जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स को सबमिशन (आर्मबार) से हराया - पहले राउंड के 7:30 मिनट में
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
तवनचाई पीके साइन्चाई ने डेविट कीरिया को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 0:29 मिनट में
151 LBS MMA
जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर ने “द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 4:56 मिनट में
118 LBS किकबॉक्सिंग
एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक ने लारा “पिज़्ज़ा पावर” फर्नांडीज़ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
हेवीवेट MMA
“रग रग” ओमार केन ने मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
135.2 LBS मॉय थाई
इलायस “द स्नाइपर” महमूदी ने एडगर तबारेस को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 1:38 मिनट में
180 LBS सबमिशन ग्रैपलिंग
टाय रुओटोलो ने दागी अर्सलानअलीएव को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - पहले राउंड के 2:39 मिनट में
174 LBS मॉय थाई
रंगरावी “लेगाट्रॉन” सिटसोंगपीनोंग ने नौज़ेत त्रूहीलो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट MMA
एंख-ओर्गिल “द टॉर्मेंटर” बाटरखू ने झानलो “द मशीन” मार्क सांगियाओ को सबमिशन (किमुरा) से हराया - दूसरे राउंड के 2:53 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova