ONE 159: De Ridder Vs. Bigdash – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

Reinier de Ridder and Vitaly Bigdash face off!

ONE Championship एक बेहतरीन हफ्ते का धमाकेदार अंदाज में समापन किया।

आज दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से ONE 159: De Ridder vs. Bigdash का लाइव प्रसारण किया गया।

मेन इवेंट मैच में अपराजित 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर ने पूर्व चैंपियन विटाली बिगडैश के खिलाफ अपने टाइटल का बचाव बहुत ही शानदार अंदाज में किया।

को-मेन इवेंट की बात करें तो लारा फर्नांडीज़ को ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट टॉड के खिलाफ ONE अंतरिम एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच में हार का मुंह देखना पड़ा।

आप मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


मिडलवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप
रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर ने विटाली बिगडैश को सबमिशन (ट्रायंगल चोक) से हराया - पहले राउंड के 3:29 मिनट में
अंतरिम एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
जेनेट “JT” टॉड ने लारा “पिज़्ज़ा पावर” फर्नांडीज़ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
मुआंगथाई “एल्बो ज़ोम्बी” पीके साइन्चाई ने व्लादिमीर कुज़मिन को विभाजित निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग
“फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान ने असलानबेक ज़िक्रीव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट मॉय थाई
जमाल “जानिसरी” युसुपोव ने “स्मोकिन” जो नाटावट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
“मिनी टी” डेनियल विलियम्स ने ज़ेलांग “स्मॉल गन” झाशी को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 4:20 मिनट में

लीड कार्ड


लाइटवेट मॉय थाई
सिंसामट “एक्वामैन” क्लिनमी ने लियाम “लीथल” नोलन को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:05 मिनट में
लाइटवेट MMA
मरात “कोबरा” गफूरोव ने एरियल “टारज़न” सेक्सटन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 4:15 मिनट में
वेल्टरवेट MMA
वालमीर “जूनियर” डा सिल्वा ने “कैमेलिया” जिन टे हो को सबमिशन (गिलोटीन चोक) से हराया - दूसरे राउंड के 4:55 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled
Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
Nakrob Fairtexn Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Fight Night 32 59 scaled
Jaosuayai Mor Krungthepthonburi Denis Puric ONE Friday Fights 100 21
RamadanOndash Suriyanlek OFF156 Faceoffs scaled
Yod IQ and Kiamran Nabati face off for The Inner Circle on May 22 scaled
Jonathan Haggerty motivates his younger brother Freddie Haggerty before the fight
4way
Tang Kai Gasanov
ReugReugOumarKane AnatolyMalykhin Faceoff 1920X1280 scaled
Anatoly Malykhin Oumar Kane ONE 169 68
AdamSorDechapan Enzo Clarisse Faceoffs 1920X1280 scaled