ONE Fight Night 6 में नोंग-ओ अपने बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को अलावेर्दी रामज़ानोव के खिलाफ डिफेंड करेंगे

Nong-O Gaiyanghadao defends the ONE Bantamweight Muay Thai World Title against Alaverdi Ramazanov at ONE X on 26 March

ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के रूप में नोंग-ओ-गैयानघादाओ अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 13 जनवरी (भारत में शनिवार, 14 जनवरी) को अपनी बादशाहत को आगे बढ़ाने का भरसक प्रयास करेंगे।

आधिकारिक तौर पर दिग्गज थाई एथलीट थाइलैंड के बैंकॉक स्थित इम्पैक्ट एरीना में घरेलू दर्शकों के सामने ONE Fight Night 6 में रूसी स्टार और पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अलावेर्दी रामज़ानोव के खिलाफ अपनी बेल्ट को डिफेंड करने के लिए सर्कल में उतरेंगे।

2018 में ONE Championship के साथ करार करने के बाद से नोंग-ओ पूरी तरह से अपने डिविजन के सभी फाइटर्स पर हावी रहे हैं।

उन्होंने दुनिया भर के बड़े-बड़े स्ट्राइकर्स से सुसज्जित सूची में शुमार एथलीट्स के खिलाफ 9-0 का परफेक्ट रिकॉर्ड बनाकर रखा है। इनमें से उनकी 7 जीत वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों में आई हैं।

ध्यान देने वाली बात ये है कि 35 साल के एथलीट हर क्षेत्र में बेहद ताकतवर नजर आते हैं। उन्होंने अपने पिछले चार मैचों में लियाम हैरिसन और सैमापेच फेयरटेक्स जैसे बेहतरीन फाइटर्स के खिलाफ स्टॉपेज जीत हासिल की है।

हालांकि, रामज़ानोव के रिकॉर्ड पर नजरें दौड़ाएं तो उनके पास इस कठिन परीक्षा का सामना करने की स्किल्स और अनुभव दोनों हैं।

27 साल के फाइटर ONE के कुछ सबसे बड़े नाम वाले एथलीट्स के खिलाफ 6-3 का रिकॉर्ड रखते हैं। साथ ही उन्होंने पोंगसिरी पीके.साइन्चाई और कैपिटन पेटयिंडी पर एक के बाद एक मुकाबलों में जीत हासिल करके नोंग-ओ के खिलाफ टाइटल शॉट अर्जित किया है।

वहीं, “बेबीफेस किलर” में किसी भी मुकाबले के रुख को एक पल में बदलने की काबिलियत है और वो इस 5 राउंड वाली प्रतियोगिता में बहुत ही आत्मविश्वास के साथ अपने विरोधी का सामना करने के लिए उतरेंगे।

नोंग-ओ और रामज़ानोव दो साल पहले वर्ल्ड चैंपियन बनाम वर्ल्ड चैंपियन फाइट के लिए आमने-सामने आने वाले थे, लेकिन कोविड-19 की वजह से उस मुकाबले को रद्द कर दिया गया था।

पिछली मार्च में इस जोड़ी को फिर से ONE X में आमने-सामने आने के लिए रखा गया था, लेकिन दूसरी बार उनके बीच मुकाबला संयोग से संभव नहीं हो सका था। अब “बेबीफेस किलर” को पूरी उम्मीद है कि वो मॉय थाई दिग्गज के खिलाफ मिले इस बड़े अवसर का तीसरी बार फायदा जरूर उठा पाएंगे।

ये ONE Fight Night 6 के लिए घोषित पहली वर्ल्ड टाइटल बाउट है। इसमें थाई सुपरस्टार स्टैम्प फेयरटेक्स और अल्जीरियाई-फ्रेंच दिग्गज अनीसा मेक्सेन के बीच मिक्स्ड रूल्स सुपर-फाइट भी होगी।

14 जनवरी के फाइट कार्ड की सभी अपडेट जानने के लिए onefc.com पर बने रहें।

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4